
आजकल का फैशन ट्रेंड काफी बदल रहा है। इस दौर में हर कोई खुबसुरत और यूनिक दिखना चाहता है। इसी कारण महिलाएं अपने लुक के साथ कई तरह के बदलाव करती रहती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाओं को ब्लैक कलर के आउटफिट काफी अच्छे लगते है। ब्लैक एक ऐसा कलर जो हर किसी के ऊपर अच्छा लगता है। इसके साथ ही सबसे अच्छी बात यह है कि ब्लैक कलर के आउटफिट जल्दी गंदे नहीं होते हैं, डार्क कलर होने की वजह से आप इन्हें आसानी से दो- तीन बार वियर कर सकती हैं।
इन्हीं ब्लैक आउटफिट में ऑफ शोल्डर टॉप आता है। जो देखने में काफी खूबसूरत लगता हैं। आप इसे आसानी से एथनिक वियर के साथ वेस्टर्न वियर में भी कैरी कर सकती हैं। ये पहनने में काफी एलिगेंट लुक देता है। ऐसे में अगर आप भी अपने रेगुलर वियर में कुछ एलिगेंट लुक पाना चाहती हैं तो आप ऑफ शोल्डर टॉप को अलग अलग तरीके से स्टाइल कर सकती हैं। आईए जानते हैं कि आप इसे किस तरह कैरी कर सकती हैं।

अगर आप जींस में कुछ नया लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो आप इसके साथ ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप जरूर स्टाइल करें। साथ ही कोशिश करें की आप इसके साथ नेट में ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप पहनें। इसे आपके लुक में और निखार आएगा। बाजार में आपको इन ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप में लार्ज वैरायटी देखने को मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: दिखना चाहती हैं पतली तो पहनें ये टॉप

ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप के साथ अगर आप ट्रेडिशनल लुक पाने की सोच रही हैं तो आप इसे लॉन्ग स्कर्ट के साथ पहन सकती हैं। लॉन्ग स्कर्ट के साथ ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉप का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा लगता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि टॉप ढीला नहीं होनी चाहिए। इससे आपका लुक खराब दिखेगा।

अगर आप साड़ी में कुछ डिफरेंट लुक चाहती हैं, तो आप इसे ब्लैक ऑफ शोल्डर टॉपके साथ स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक अट्रैक्टिव भी लगेगा। साथ ही आपको बाजार में इसमें कई वैरायटी देखने को मिल जाएगी। आप अपने लुक में कई अन्य तरीके से चेंजमेंट भी कर सकती हैं, जैसे सिंपल लुक के लिए इसके साथ सिंपल सी प्लेन चैन या चोकर पहनें।
इसे भी पढ़ें: ड्रेस में दिखना चाहती हैं पतली तो ये टिप्स करें फॉलो
हेयरस्टाइल भी काफी मायने रखता है। आप इसके साथ हाई पोनी बना सकती हैं या फिर मैसी बन जुड़ा बनाएं।
मेकअप भी बहुत जरुरी होता है कि आप किस ओकेजन के लिए तैयार हो रही हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
pic credit:pinterest, meesho
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।