ईद मिलाद-उन-नबी 28 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। इस्लाम धर्म में यह पर्व बेहद खास तरीके से मनाया जाता है। लोग इस लिए दान- पुण्य का काम करते हैं।
साथ ही कई जगहों पर इस दिन जुलूस भी निकाला जाता है। इस पर्व को लोग पैगंबर मुहम्मद (Hazrat Muhammad) के जन्म के तौर पर जश्न के रूप में मनाता हैं।
अगर आप भी ईद मिलाद-उन-नबी पर खास तरह से सजने का प्लान बना रही हैं, तो आज का आर्टिकल आपके काम का है।
एक्ट्रेस हिना खान के ट्रेडिशनल लुक्स आपका इस त्यौहार पर बेहद खास रहेंगे। इन्हें फॉलो करके आप अपने लुक को स्टाइलिश तरीके से क्रिएट कर सकती हैं। इससे आपका लुक स्टाइलिश के साथ-साथ सबसे अलग नजर आएगा।
फ्रॉक टाइप सूट
हिना खान वैसे तो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत लगती है। लेकिन अक्सर उनके ट्रेडिशनल लुक को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। वाइट कलर हर लड़की पर बेहद सुंदर लगता है। इसलिए आप भी हिना खान का यह स्टाइल ईद मिलाद-उन-नबी पर ट्राई कर सकती हैं।
हाई नेक वर्क सूट होने की वजह से हिना ने गले में कोई ज्वेलरी कैरी नहीं की है। लेकिन इसके साथ उन्होंने मोतियों वाले कान के इयररिंग पहने हैं।
इसे भी पढ़ें-Winter Wedding: शादी के लिए ब्राइडल ज्वेलरी पसंद करते समय फॉलो करें ये टिप्स
लूज सलवार के साथ कुर्ता
हिना खान के इस लुक में उन्होंने लुज सलवार के साथ फुल बाजू कुर्ता कैरी किया है। फूल बाजू के सूट लड़कियों पर काफी सुंदर लगते हैं। इसलिए आप भी कुछ इस तरह का स्टाइल इस ईद कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इन खूबसूरत नेकपीस ने परिणीति से लेकर दीपिका तक के ब्राइडल लुक में लगाए चार चांद
साइड दुपट्टा
हिना खान का यह सलवार सूट लुक भी आप पर बेहद सुंदर लगेगा। अगर आपके पास ईद पर पहनने के लिए कुछ अलग और खास नहीं है, तो आप अपने प्लेन सिंपल सूट पर गोल्डन बॉर्डर लगा कर उसे सुंदर बना सकती है। यह स्टाइल भी आप पर काफी सुंदर लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों