Maang Tikka Designs: हरतालिका तीज पर बालों में लगाएं ये मांग टीका, देखें सबसे अलग डिजाइंस

 हरतालिका तीज पर तैयार होने के लिए जब आप गहने खरीदे, तो मैचिंग मांग टीका लेना न भूलें। इससे शादीशुदा महिलाओं का लुक खूबसूरत लगता है।

hartalika teej maang tikka designs

हरतालिका तीज का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। यह निर्जला व्रत होता है। इस दिन वो सोलह श्रृंगार करके तैयार होती है। इसके लिए कई सारी लड़कियां ट्रेडिशनल कपड़ों को भी पहनती हैं। वहीं ज्वेलरी भी वैसे ही डिजाइन की खरीदती हैं, जिसे पहनकर उनका लुक अच्छा लगे। इस बार आप भी ज्वेलरी अच्छे डिजाइन की पहनें। लेकिन लुक को चेंज करने के लिए साथ में मांग टीका जरूर ऐड करें। इससे आप सुंदर दिखाई देंगी।

पर्ल मांग टीका (Pearl Maang Tikka Designs)

Pearl Maang Tikka Designs

पर्ल ज्वेलरी तो कई सारे डिजाइन और पैटर्न में आने लगी हैं। वैसे ही अब मार्केट में मांग टीका भी मिलने लगे हैं। इस तरह के मांग टीके को आप हरतालिका तीज के खास मौके पर अपने आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको आगे के डिजाइन के साथ-साथ पीछे की चेन भी पर्ल में मिलेगी। इसके साथ आपको स्टोन वर्क भी मिलेगा। इससे आपका मांग टीका पहले से ज्यादा अच्छा लगेगा। आप इस तरह के मांग टीके को साड़ी और लहंगे हर किसी के साथ लगा सकती हैं। मार्केट से लेने पर यह आपको 200 से 250 रुपये में मिलेगा।

बोरला मांग टीका (Borla Maang Tikka Designs)

Borla Maang Tikka Designs

आप अगर लहंगा पहन रही हैं, तो इसके साथ आप बोरला मांग टीका लगा सकती हैं। इस तरह के मांग टीके में आगे की तरफ सारा डिजाइन मिलता है। पीछे की चेन में पर्ल मिलता है। इससे यह मांग टीक अच्छा लगता है। इस तरह के मांग टीके को आप साइड पार्टिशन के साथ भी लगा सकती हैं। साथ ही, बीच के पार्टिशन के बाद भी अपने बालों में सेट कर सकती हैं। यह 1 पीस के हिसाब से मार्केट में मिल जाते हैं। जिसे आप 100 से 200 रुपये में खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mangtika Designs: माथा है छोटा तो वियर करें ये मांग टिका, देखें डिजाइंस

टेंपल ज्वेलरी डिजाइन मांग टीका

Temple jewellery maang tikka

ट्रेडिशनल लुक क्रिएट करने के लिए यह मांग टीका बेस्ट है। इसमें आपको नीचे की तरफ भगवान के चित्र का डिजाइन मिलेगा। इसके साथ ऊपर की तरफ छतरी और स्टोन वर्क मिलेगा। इससे आपका मांग टीका अच्छा लगेगा। इसमें आपको थोड़े से घुंघरू भी लगे मिलेंगे। इससे यह और भी ज्यादा सुंदर लगेगा। जब आप इसे अपने आउटफिट के साथ लगाएंगी, तो लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: ब्राइड्स पर खूब जचेंगे ये मांगटीका,देखें डिजाइंस

इस बार हरतालिका तीज पर गहनों में मांग टीका भी जरूर ऐड करें। इसे लगाने से आपके श्रृंगार में चार चांद लग जाएंगे। साथ ही, आप सबसे अलग दिखाई देंगी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP