कई सारी महिलाएं होती हैं जिन्हें ज्वेलरी पहनने का काफी शौक होता है। इसलिए वो तरह-तरह की ट्रेंडी ज्वेलरी डिजाइन को ट्राई करना पसंद करती हैं। जब भी महिलाएं सोलह सिंगार करती हैं तो मांग टीका जरूर लगाती हैं इसे सुहाग की निशानी भी कहते हैं। इसकी खास बात ये होती है कि इसको लगाने से आपका लुक भी पूरी तरह से बदल जाता है। इसे आप साड़ी, लहंगे और सूट सेट के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग तरह के डिजाइन मिलेंगे। जिन्हें आप आउटफिट से मैच करके स्टाइल कर सकती हैं।
डिजाइन-1
अगर आपको गोल्ड की चीजें स्टाइल करना पसंद है तो इस तरह के मांग टीका डिजाइन आपको काफी पसंद आएंगे। इसके लिए आप टेंपल ज्वेलरी डिजाइन वाले मांग टीका को स्टाइल कर सकती हैं। ये डिजाइन सबसे यूनिक है। इसे सबसे ज्यादा साउथ में पहना जाता है। वहां की महिलाएं इसे सबसे ज्यादा सिल्क की साड़ी के साथ पहनती हैं। अगर आप अपनी शादी के लिए कोई मांग टीका डिजाइन सर्च कर रही हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है।
डिजाइन-2
अगर आप राजस्थानी ट्रेडिशनल लुक के लिए मांग टीका सर्च कर रही हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है बोरला मांग टीका। इसे सबसे ज्यादा राजस्थान साइड पहना जाता है। लेकिन अब ये हर जगह आसानी से मिल जाता है। इसे भी आप अपने लुक में एड कर सकती हैं। इस तरह के मांग टीका में आपको अलग-अलग तरह के कलर और डिजाइन मिल जाएंगे। जैसे-माथा पट्टी के बोरला, सिंपल बोरला और कलरफुल बोरला डिजाइन। इसे आप भी अपने लहंगे के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के मांग टीका डिजाइन को आप मार्केट से जाकर भी खरीद सकती हैं।
इसे भी पढे़ं: फेस शेप के अनुसार सलेक्ट करेंगी मांग टीका तो मिलेगा परफेक्ट लुक
डिजाइन-3
कई बार ऐसा होता है कि हम चेहरे के हिसाब से अपने लिए मांग टीका चूज करते हैं ताकि लुक परफेक्ट लगे। लेकिन कुछ डिजाइन ऐसे होते हैं जो हमें काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो इनमें छोटा और बड़ा डिजाइन अपने फेस के हिसाब से चूज कर सकती हैं। अगर आपको फ्लोरल चीजें ज्यादा पसंद है तो मांग टीका (चौड़े माथे के लिए मांग टीका) का ये डिजाइन आपको काफी पसंद आएगा। इस तरह के डिजाइन वाले मांग टीका आप साड़ी, सूट और लहंगे सबसे साथ अच्छे से स्टाइल कर सकती हैं। इन डिजाइन के सबसे अच्छे ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिलेंगे।
इसे भी पढे़ं: Winter Wedding: दुल्हन की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगे मांग टीका के ये डिज़ाइन
अगर आपको ये मांग टीका डिजाइन पसंद आए तो इन्हें जरूर ट्राई करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ शेयर करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों