Green Colour Saree Blouse: साड़ी एवरग्रीन फैशन में रहती है और इसे पहनना हम सभी को पसंद होता है। सावन का महीना शुरू हो चुका है और हरियाली तीज भी मनाई जाती है। इस मौके पर ज्यादातर हरे रंग की साड़ियां पहन सकते हैं। वहीं आजकल ब्लाउज में भी रेडीमेड ऑप्शन देखने को मिल जाता है।
ग्रीन कलर की साड़ी के साथ कई तरीके के ब्लाउज पहने जा सकते हैं, लेकिन इसे स्टाइल करने के कई तरीके होते हैं। तो चलिए जानते हैं ग्रीन कलर की साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज के ये स्टाइलिश लुक्स और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स।
गोल्डन कलर ब्लाउज (Golden Colour Blouse With Green Saree)
गोल्डन कलर लगभग हर तरह की साड़ी के साथ में बेस्ट लुक देने का काम करता है। आप चाहें तो गोल्डन फैंसी ब्लाउज को प्लेन ग्रीन साड़ी के साथ में भी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं इसमें आपको रेड या अन्य कलर में गोल्डन कलर के वर्क वाला ब्लाउज भी देखने को मिल जाएगा।
येलो कलर ब्लाउज (Yellow Colour Blouse With Green Saree)
तीज के मौके पर ग्रीन और येलो का कॉम्बिनेशन पहनना पसंद करती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लुक में जान डालने का काम करेगा। येलो में आप मस्टर्ड या डीप येलो कलर के ब्लाउज को साड़ी के साथ में पहन सकती हैं।
पिंक कलर ब्लाउज (Pink Colour Blouse With Green Saree)
वैसे तो गुलाबी रंग लगभग हर रंग की साड़ी के साथ में बेस्ट नजर आता है। वहीं आप पिंक में डार्क या हॉट पिंक कलर के ब्लाउज को हरे रंग की साड़ी के साथ में पहन सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक काफी कलरफुल और स्टाइलिश नजर आएगा।
रेड कलर ब्लाउज (Red Colour Blouse With Green Saree)
लाल रंग के साथ में ग्रीन कलर बेस्ट लुक देने में मदद करता है। वहीं रेड कलर के साथ में गोल्डन मिक्स वर्क वाले डिजाइनर ब्लाउज भी आप हरे रंग कीसरी के साथ में पहन सकती हैं। देखने में यह रॉयल लुक देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: गोल्डन कलर की साड़ी के साथ पहनें इन कलर्स के ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश
ग्रीन कलर ब्लाउज (Dark Green Blouse Designs)
आजकल लाइट और डार्क कलर के कॉम्बिनेशन को स्टाइल किया जाना काफी ज्यादा पसंद आने लगा है। ऐसे में आप लाइट ग्रीन साड़ी के साथ में फैंसी डिजाइन का डार्क ग्रीन ब्लाउज स्टाइल कर सकती हैं। देखने में इस तरह का लुक काफी मॉडर्न भी नजर आएगा।
अगर आपको ग्रीन साड़ी के साथ पहनने के लिए ब्लाउज के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: zaribanaras
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों