सावन अपने साथ त्योहार लेकर आता है। यह महीना शिव और पार्वती को समर्पित है। कहते हैं, सुहागिनों के लिए यह महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। सावन में आने वाली तीज का इंतजार हर महिला करती है। सजती है, संवरती है, पूजा-अर्चना करती है और सावन के झूले में झूलती है। नई दुल्हनों की तरह हाथों में मेहंदी लगाती हैं। वैसे हाथों पर लगाने के लिए आपको इंटरनेट पर कई सारे डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन हाथों के पीछे लोग बस वही पुरानी एक बेल बना देते हैं।
अब चूंकि हरियाली तीज भी आ रही है, तो हम महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाएंगी। इस तीज में आपके हाथों में दूसरों से अलग और सुंदर मेहंदी होगी, तो आपकी सहेलियां भी आपसे डिजाइन पूछेंगी। हम आपको ऐसे ही कुछ सिंपल और सुंदर डिजाइन बताने जा रहे हैं, जिसे आप हाथों के पीछे लगवा सकती हैं। ये वही पुराने बेल के डिजाइन से बहुत अलग होंगे। कुछ डिजाइन इतने आसान हैं कि आप अगर मेहंदी लगाना जानती हैं, तो खुद भी वे अपने हाथों में बना सकती हैं। आइए जानें ऐसे ही कुछ खास, सिंपल और सुंदर मेहंदी डिजाइन, जो आप इस तीज ट्राई कर सकती हैं।
फ्लोरल चेन मेहंदी डिजाइन
अगर आप मेहंदी लगाना सीख ही रही हैं और कुछ आसान से डिजाइन तलाश रही हैं तो यह फ्लोरल चेन मेहंदी डिजाइन आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। वे लड़कियां, जिन्हें खासतौर पर सिंपल सा डिजाइन चाहिए होता है, उनके लिए यह बेस्ट है। इसके लिए अपनी कलाई पर पहले एक बैंड बनाइए। आप अपने पसंद के अनुसार उसका डिजाइन बना सकती हैं। उसके बाद कलाई के सेंटर से डॉट्स और छोटे-छोटे फूल बनाते हुए उसी को आगे बढ़ाते जाना है। अगर आप इसमें कोई प्रयोग करना चाहे, तो इसे सेंटर की बजाय किनारे से बनाते रहें और फिर जिस उंगली पर चाहें वहां खत्म कर सकती हैं। इस तरह आपकी मेहंदी की यह डिजाइन कंप्लीट हो जाता है। इस मेहंदी डिजाइन से आपके हाथ भी ज्यादा भरे हुए नहीं लगते हैं और आपका मेहंदी लगाने का शौक भी पूरा हो जाता है।
लीफी बेल डिजाइन
नहीं, यह वो बेल वाला डिजाइन नहीं है, जो आप अक्सर बनाती हैं। यह उससे काफी अलग और ट्रेंडी है। अगर आप ऐसा डिजाइन बनाना चाहती हैं, जो सिंपल और मिनिमल हो तो इस डिजाइन को चुनना बेहतर है। इसे बनाने के लिए आपको अपनी कलाई के राइट वाले कोने से बेल बनानी है। उसे सीधे न रखते हुए उसमें घुमाव लाएं और फिर रिंग फिंगर से जोड़ते हुए मिडल पर खत्म करें। इसी तरह लेफ्ट कोने से घुमावदार बेल बनाते हुए उसे मिडिल फिंगर के स्टार्टिंग पॉइंट पर ही खत्म कर दें। यह क्रिस-क्रॉस पैटर्न में बहुत सुंदर लगेगी। बन गई आपकी मिनिमल, सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी। आप जो बेल बनाएं और उसमें प्रयोग करना चाहें, तो कलाई पर डिजाइन बनाकर शुरुआत कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :Kids Mehndi Designs: 10 मिनट में बच्चों के हाथों में लगाएं ये 10 मेहंदी डिजाइन
हाथ फूल चेन मेहंदी डिजाइन
अगर आप चाहती हैं कि हाथों के पीछे भी थोड़ा-सा हैवी लुक आए, तो आप इस डिजाइन को चुन सकती हैं। फूल वाले डिजाइन तो बहुत कॉमन हैं ही, इसलिए आपको इसे बस थोड़ा सा ट्रेंडी और मॉर्डन लुक दे देना है। यह हाथ फूल के आकार की मेहंदी डिजाइन बिगिनर्स के लिए एक आसान मेहंदी डिजाइन है, जो न सिर्फ तीज के मौके पर बल्कि किसी और फंक्शन में भी बहुत खूबसूरत लगेगा। इसके लिए आपको पहले अपनी कलाई में डिजाइन बनाना है। इसके बाद पांच कोनों से मोटे डॉट्स बनाते हुए उन्हें एक सेंटर पॉइंट की तरफ ले जाएं। अब आप जैसा चाहे वैसा एक सुंदर और बड़े आकार का फूल बनाएं और इन चेन को उस फूल के साथ जोड़ दें। अपनी उंगलियों में आप छोटे-छोटे मोटिफ्स, बिंदिया, बेल लगा सकती हैं या फिर चाहें तो उन्हें ऐसे ही सिंपल भी छोड़ सकती हैं। अगर आप मेहंदी लगाना सीख रही हैं, तो (मेंहदी लगाने का आसान तरीका) जानें।
इसे भी पढ़ें :यह ब्राइडल मेहंदी डिजाइन्स हैं ट्रेंड में, अपने हाथों पर भी लगाएं आप
लीफी पेजली पैटर्न डिजाइन
यह आसान नहीं है, मगर बहुत सुंदर डिजाइन है, जो आपके बैक हैंड पर खूब जंचेगा। अगर आपने आगे कोई सिंपल सा डिजाइन बनाया है, तो आप पीछे की तरफ हैवी डिजाइन बना सकती हैं। इसके अलावा अगर आप आगे पीछे दोनों तरफ बहुत हैवी इंट्रीकेट लेकिन सुंदर डिजाइन चाहती हैं, तो यह लीफी गुलाब और पत्तियों वाला पेजली पैटर्न आपके लिए एकदम परफेक्ट रहेगा। साथ ही इसमें कई सारे प्रयोग किए जा सकते हैं, जैसे आप स्वर्ल या जाली पैटर्न भी इसमें जोड़ सकती हैं। इसके लिए अपने हाथों के पीछे कलाई से थोड़ा ऊपर से शुरुआत करें। अंबिया डिजाइन और पत्तियों के आकार को बनाएं। इसके बाद चार कोनों से एक-एक पत्तियों वाली बेल बनाते हुए ऊपर बढ़ें। आप उंगलियों पर छोटे-छोटे मोटिफ्स या गुलाब बना सकती हैं। इसी तरह बेल के बीच में भी गुलाब बनाएं। ऐसा न करना चाहें, तो बस एक तरफ बेल बनाकर आकी हिस्से पर गुलाब का डिजाइन बना सकती हैं।
तैयार हो जाइए, इस तीज के मौके पर ये मेहंदी डिजाइन ट्राई करने के लिए... उम्मीद है आपको यह स्टोरी पसंद आई होगी। मेहंदी के डिजाइन और तीज से जुड़े ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: freepik, stylesatlife,ipinimg & weddingwire
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों