Kids Mehndi Designs: 10 मिनट में बच्‍चों के हाथों में लगाएं ये 10 मेहंदी डिजाइन

बच्‍चों के हाथों के लिए आसान और कम समय में लग जाने वाली मेहंदी डिजाइन तलाश रही हैं तो ये 10 डिजाइन जरूर देखें।
Anuradha Gupta

त्‍योहारों और शादियों का मौसम आ चुका है। इस समय जहां एक तरफ त्‍योहारों की झड़ी लगी हुई हैं वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के घरों में शादियां भी हो रही हैं। ऐसे में महिलाओं को सजने-संवरने के कई अवसर मिल रहे हैं। महिलाओं के श्रृंगार में मेहंदी की भी एक बड़ी भूमिका है। मजे की बात तो यह है कि केवल बड़ी उम्र की महिलाएं ही नहीं बल्कि छोटी उम्र की लड़कियां भी हाथों में मेहंदी लगना बहुत पसंद करती हैं। 

चलिए आज हम आपको बच्‍चों के हाथों में लगने वाली मेहंदी की कुछ आसान डिजाइन के बारे में बताते हैं, जिन्‍हें मात्र 10 मिनट में ही आप अपनी बेटी के हाथों पर लगा सकती हैं। 

 

1 फ्लोरल चेन डिजाइन

बच्‍चों के छोटे-छोटे हाथों पर भारी मेहंदी डिजाइन की जगह आप फ्लोरल चेन डिजाइन लगा सकती हैं। इसे लगाना आसान भी है और यह बच्‍चों के हाथ पर काफी सुदंर भी नजर आती है। 

10 हार्ट मेहंदी डिजाइन

बच्‍चों के हाथों में हार्ट शेप मेहंदी डिजाइन भी लगाई जा सकती है। छोटे हाथों पर यह मेहंदी डिजाइन आसानी से और कम समय में लग जाती है। आप चाहें तो एक बड़े हार्ट को बना कर डिजाइन को पूरा कर लें या फिर छोटे-छोटे कई हार्ट भी बना सकती हैं। 

2 डॉट मेहंदी डिजाइन

यह मेहंदी डिजाइन बेहद ट्रेडिशनल है। बच्‍चों के छोटे से हाथों पर मेहंदी की यह डिजाइन बहुत ही  खूबसूरत दिखती है। वैसे तो इस मेहंदी डिजाइन को बड़े हाथों पर भी लगाया जाता है। मगर बच्‍चों के हाथों में यह कम समय में आसानी से लग जाती है और इससे बच्‍चे के हाथ भरे-भरे भी लगते हैं। 

3 हाथफूल मेहंदी डिजाइन

हाथफूल वैसे तो एक गहना होता है, मगर मेहंदी में हाथफूल डिजाइन का फैशन हमेशा ही ट्रेंड में रहता है। मेहंदी की यह डिजाइन बच्‍चे के हाथों पर भी आसानी से लगाई जा सकती है। इस डिजाइन को हाथों के बैक में लगाया जाता है। कलाई से लेकर बीच की उंगली तक आप डिजाइन को फैला कर हाथफूल बना सकती हैं। 

4 फूल मेहंदी डिजान

 बच्‍चा बहुत छोटा है तो जाहिर है उसके हाथ भी आकार में काफी छोटे होंगे। ऐसे में आप केवल साधारण फूल बना कर भी उसके हाथ को मेहंदी से कवर कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन बहुत कम समय और आसानी से लग जाती है। 

 

5 कार्टून मेहंदी डिजाइन

बच्‍चों को कार्टून बहुत पसंद होता है। आप बच्‍चे के पसंद का कार्टून भी मेहंदी डिजाइन के रूप में उसके हाथों पर बना सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को देख कर बच्‍चों का दिल भी खुश हो जाता है और उनके हाथ भी खूबसूरत दिखने लगते हैं। 

6 मंडला मेहंदी डिजाइन

बच्‍चों के लिए मंडला मेहंदी डिजाइन का विकल्‍प भी बहुत अच्‍छा होता है। इस मेहंदी डिजाइन में आपको हथेली के सेंटर में गोल आकार की फ्लोरल डिजाइन बनानी है और फिर उसी को आगे बढ़ाते जाना है। बच्‍चों के हाथ छोटे होते हैं, इसलिए यह डिजाइन कम समय में ही लग जाती है। इस मेहंदी डिजाइन से बच्‍चे के हाथ भरे-भरे भी लगते हैं। 

7 सिंगल बेल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन बेल के बिना अधूरी लगती है। बच्‍चों के हाथों में भी बेल डिजाइन लगाई जा सकती है। अगर बच्‍चे के हाथ बहुत छोटे हैं तो आप सिंगल बेल में ही डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। 

8 डबल बेल मेहंदी डिजाइन

अगर बच्‍चे के हाथ आकार में थोड़े बड़े हैं और बच्‍चा हाथों में भरी-भरी मेहंदी डिजाइन लगाने की जिद कर रहा है तो आप डबल बेल मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। 

9 स्‍माइली मेहंदी डिजाइन

बच्‍चों के हाथों में मेहंदी को थोड़ा फनी अंदाज देने के लिए आप स्‍माइली के अलग-अलग फेस बना कर भीडिजाइन को कंप्‍लीट कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन बच्‍चों को भी काफी पसंद आएगी। 

Latest Mehendi Mehendi Mehendi Designs