इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म गली बॉय के लिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म का प्रोमो काफी इंप्रेसिव है और इसे देखकर फिल्म के लिए क्रेज और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज हो रही है। जाहिर है कपल्स इस दिन अपने पार्टनर के साथ ये फिल्म देखने के लिए जोर-शोर से प्लान कर रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए रणवीर सिंह अपनी को-एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ दिल्ली पहुंचे। इस दौरान रणवीर सिंह बेहद फंकी लुक में नजर आए।
इसे जरूर पढ़ें: Gully Boy रणवीर सिंह की तरह जोशीली हैं भारत की ये टॉप 5 फीमेल रैपर्स
दिल्ली ट्रिप के दौरान रणवीर सिंह का मल्टी कलर्ड ड्रेस काफी चर्चित रहा। साथ ही रणवीर सिंह के विंग्स वाले शूज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वैसे रणवीर सिंह का ऐसा लुक दर्शकों के लिए कोई नई बात नहीं है। रणवीर सिंह अक्सर इस तरह के लुक में नजर आते हैं और फैन्स उनके इस रूप को काफी एंजॉय करते हैं। फिल्म बेफिक्रे के प्रमोशन के दौरान भी रणवीर सिंह ने विंग्स वाले जूते पहने थे। वैसे रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे एंटरटेनिंग एक्टर्स में शुमार हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर और स्क्रीन प्रजेंस गजब का है।
फिल्म फेस्टिवल्स में उनका डांस, शाहरुख खान, सलमान खान और दूसरे बड़े स्टार्स के अंदाज में उनके बोलने का स्टाइल दर्शकों को काफी मजेदार लगता है। वहीं एक्टिंग के मामले में भी रणवीर सिंह का जवाब नहीं है। फिल्म 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी', 'दिल धड़कने दो', 'राम लीला', 'लुटेरा', 'बैंड बाजा बारात' आदि में उन्होंने काफी अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं और सभी में अपनी बेहतरीन एक्टिंग की छाप छोड़ी है। कुल मिलाकर रणवीर सिंह एक मल्टी टैलेंटेड एक्टर हैं और आज की जनरेशन के सबसे चहेते सितारों में से एक हैं। इसीलिए रणवीर सिंह की फिल्मों के लिए दीवानगी भी बहुत ज्यादा होती है।
इसे जरूर पढ़ें: Gully Boy गर्ल आलिया कंगना से मांगेंगी 'माफी', 'मणिकर्णिका' को सपोर्ट ना करने के लिए नाराज थीं कंगना
गली ब्वॉय में रणवीर सिंह एक रैपर की भूमिका में है। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक मुस्लिम लड़की की भूमिका में नजर आ रही हैं। जैसा की प्रोमो में नजर आया, आलिया भट्ट रणवीर सिंह की गर्लफ्रेंड बनी हैं, लेकिन बाद में अपने करियर के स्ट्रगल में रणवीर सिंह और आलिया को कई तरह के चैलेंजेस का भी सामना करना पड़ता है। फिल्म में कल्कि कोचलिन भी एक अहम किरदार में नजर आएंगी।
अब देखना ये है कि फिल्म में आलिया भट्ट और कल्की कोचलिन दोनों में कौन किस पर भारी पड़ता है। बहरहाल हम यही उम्मीद कर रहे हैं कि यह फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनर साबित हो और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।