सावन शुरू होते ही महिलाओं को तीज के दिन का इंतजार होता है। इसके लिए वो काफी समय पहले से साड़ी और सिंगार के सामान की शॉपिंग करनी शुरू कर देती हैं। कई महिलाएं होती हैं जो इस दिन के लिए खासकर हरे रंग की साड़ी या सूट खरीदना पसंद करती हैं ताकि हरियाली तीज में वो खूबसूरत दिखाई दे।
इसके लिए वो अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ियों को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन सर्च करती हैं कई बार ऐसा होता है कि, कुछ समझ नहीं आता ही कौन सा डिजाइन अच्छा है जिसे हम तीज के दिन पहन सकते हैं। अगर आपको भी यही सोचने में परेशानी हो रही है तो इसके कुछ आइडिया हम आपके साथ शेयर करेंगे। इसके हिसाब से आप साड़ी खरीद सकती हैं।
ग्रीन साड़ी में अलग-अलग डिजाइन मिलते हैं। जिन्हें आप अपने हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे में इस बार तीज के मौके पर आप लहरिया ग्रीन साड़ी को स्टाइल करें। ये काफी खूबसूरत लगती हैं। लहरिया प्रिंट ज्यादातर हर महिला को पसंद होता है। इसकी खास बात ये होती है कि, इस डिजाइन को आप कभी भी पहन सकती हैं ये एवरग्रीन रहता है।
इसको और खूबसूरत बनाने के लिए आप इसके साथ अच्छी ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं साथ ही मेकअप के साथ अपने लुक को पूरा कर सकती हैं। इस तरह के डिजाइन वाली साड़ी के डिजाइन आपको सबसे अच्छे ऑनलाइन मिलेगे।
इसे भी पढ़ें: फैशन में है 'Green' कलर, एथनिक लुक में इस तरह करें हरे रंग को शामिल
अगर आपको इस तीज पर राजस्थानी लुक से तैयार होना है तो इसके लिए सबसे बेस्ट है बांधनी साड़ी। ये साड़ी दिखने में सिंपल होती है लेकिन पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगती है। इस साड़ी की सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आसानी से बांधा जा सकता है। इसमें कई सारे कलर भी आपको मिल जाते हैं। और छोटे और बड़े बांधनी प्रिंट (बांधनी प्रिंट रीयूज करने का तरीका) भी। इस तरह की साड़ी का सबसे अच्छा कलेक्शन मार्केट में मिलता है। साड़ी के साथ आप अगर ट्रेडिशनल ज्वेलरी को स्टाइल करेंगी तो आप और ज्यादा खूबसूरत लगेगी।
सावन के महीने में अगर आप सिंपल और खूबसूरत ग्रीन साड़ी सर्च कर रही हैं तो इसका सबसे अच्छा ऑप्शन है ब्रासो ग्रीन साड़ी। ये साड़ी दिखने में काफी खूबसूरत होती है। इसमें होने वाला गोटा वर्क इसको हैवी लुक देता है। साड़ी में कई तरह के डिजाइन आपको मिल जाएंगे। इस साड़ी की खास बात ये है कि, इसे आप किसी भी फंक्शन और इवेंट में स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ सबसे अच्छी लगती है गोल्ड ज्वेलरी इसके लिए आप आर्टिफिशियल ऑप्शन को भी ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: साड़ी के इन खास डिजाइंस में आप दिखेंगी लंबी
सावन में हरे रंग का काफी महत्व होता है अगर आपको भी ये रंग पसंद है तो इस बार इन डिजाइन को ट्राई करें और सावन का मजा लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।