गोविंदा की भांजी से लें रक्षाबंधन पर पहनने के लिए आउटफिट आइडिया, दिखेंगी भीड़ से अलग

आज हम आपको आरती सिंह के कुछ ऐसे ट्रेडिशनल लुक बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप रक्षाबंधन को यादगार बना सकती हैं।
image

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी हमेशा अपने लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती है। ऐसे में इस साल रक्षाबंधन को खास बनाने के लिए अगर आप भी हसीनाओं की तरह दिखना चाहती हैं और आप एक्ट्रेस आरती सिंह के लुक को रीक्रिएट करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। आज हम आपको आरती सिंह के कुछ ऐसे ट्रेडिशनल लुक बताएंगे, जिन्हें रीक्रिएट कर आप रक्षाबंधन को यादगार बना सकती हैं।

रानी पिंक प्योर चिनॉन प्रिंटेड 3 पीस सेट

इस साल रक्षाबंधन पर अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने के लिए और अपने लुक को भीड़ से हटके बनाने के लिए आप आरती सिंह के इस रानी पिंक प्योर चिनॉन प्रिंटेड पॉपलॉन कुर्ती 3 पीस सेट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट को आप बाजार से कपड़ा लाकर बनवा सकती है या ऑनलाइन भी खरीद सकती है। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी। यह आउटफिट रक्षाबंधन पर पहनने के लिए बेस्ट हो सकता है।

4 - 2025-07-31T181913.072

सफेद कढ़ाई वाला अनारकली सूट

यही नहीं अगर आप रक्षाबंधन के त्यौहार को स्पेशल बनाना चाहती है और इस दिन पहनने के लिए आउटफिट तलाश रही है, तो अब आप गोविंदा की भांजी आरती सिंह के इस सफेद कढ़ाई वाला अनारकली सूट लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह का आउटफिट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा और आपको यूनिक लुक देने में मदद करेगा। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

3 - 2025-07-31T181914.454

यह भी पढ़ें:सावन सोमवार के दिन पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 अनारकली सूट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

बेबी पिंक ऑर्गेना लहंगा चोली सेट

आप चाहे तो रक्षाबंधन के खास मौके पर आरती सिंह के इस बेबी पिंक ऑर्गेना लहंगा चोली सेट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट इन दिनों बहुत चर्चा में है और यह अधिकतर लड़कियों को बहुत पसंद आ रहे हैं। ऐसे में आप इस आउटफिट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद कर रक्षाबंधन पर ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप किसी हसीना से कम नहीं लगेंगी।

1 - 2025-07-31T181916.294

बंधेज सिल्क पटोला प्रिंट साड़ी

इस साल रक्षाबंधन के खास मौके पर आप आरती सिंह के इस बंधेज सिल्क पटोला प्रिंट साड़ी लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी और अपने लुक को गॉर्जियस बना सकेंगी। इस आउटफिट को बेहतर बनाने के लिए आप एक्सेसरीज, मेकअप और हेयर स्टाइल कर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह का आउटफिट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

2 - 2025-07-31T181908.800

यह भी पढ़ें: Wedding Outfit For Women: लहंगा, शरारा-गरारा नहीं अब शादी में पहने ये 4 तरह के खूबसूरत आउटफिट, देखते रह जाएंगे लोग

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - instagram/artisingh5

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP