Gold Jewellery Designs: सोने के ये गहने साड़ी लुक को देंगे रॉयल टच, वट सावित्री व्रत पर लगेंगी सुंदर

Gold Jewellery Designs: त्योहारों पर ही सोने के गहने पहनने को मिलते हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं अलग-अलग तरह की ज्वेलरी खरीदती हैं, ताकि उन्हें पहनकर लुक अच्छा लगे। आप भी अपने लिए सोने की ज्वेलरी को खरीद सकती हैं।
image

Gold Jewellery Designs For Women: महिलाओं को सोने के गहने पहनना काफी पसंद होता है। ऐसे में तीज-त्योहार का इंतजार करते हैं, ताकि अच्छे डिजाइन वाली सोने के गहने पहन सके। वट सावित्री का त्योहार आ रहा है। ऐसे में आप अपने लिए सोने के गहने खरीद सकती हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के सोने के गहने पहनने के बाद अच्छे लगेंगे।

पेंडेट सेट डिजाइन (Pendent Set Designs)

आप वट सावित्री के मौके पर पेंडेट सेट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के पेंडेट सेट पहनने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इसमें चेन के साथ नीचे की तरफ पेंडेट मिलेगा। इसमें आप टेंपल ज्वेलरी वाले डिजाइन को ले सकती हैं या आप चाहें तो सिंपल डिजाइन वाले पेंडेट को खरीद सकती हैं। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सुंदर नजर आएंगी।

Pendent Set Designs

सोने के झुमके डिजाइन (Gold Earrings)

कानों में पहनने के लिए आप फोटो में नजर आने वाले झुमके या ड्रोप इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इस तरह के कानों के इयररिंग्स साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। साथ ही, इन्हें किसी भी डिजाइन वाली साड़ी के साथ पहना जा सकता है। इससे लुक भी महारानी जैसा दिखने लगता है। इसे आप मार्केट से गोल्ड डिजाइन में खरीदें।

Gold Earrings

हाथों के कंगन करें स्टाइल (Gold Bangles)

आप त्योहार पर चूड़ियों के साथ गोल्ड के कंगन को भी स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कंगन पहनने के बाद अच्छे लगेंगे। साथ ही, इसे पहनकर आपका लुक काफी अच्छा लगेगा। इसमें आपको मोटे से लेकर पतले हर तरह के कंगन डिजाइन मिल जाएंगे। स्टोन वर्क भी आप इस तरह के कंगन में ले सकती हैं। इससे आपका लुक काफी अच्छा लगेगा।

Gold Bangles (2)

इसे भी पढ़ें: Jewellery Sets For Women: बहन की शादी में पहने ये डिजाइनर ज्वेलरी सेट, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद

कमरबंद को करें स्टाइल (Gold Kamarband Designs)

साड़ी के साथ महारानी जैसा लुक क्रिएट करने के लिए आप कमरबंद को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के कमरबंद के डिजाइन साड़ी के साथ अच्छे दिखने वाले हैं। इसमें आपको पतली चेन डिजाइन वाली कमरबंद भी मिल जाएगी। साथ ही, आप चाहें तो मोटे डिजाइन वाले कमरबंद को भी ले सकती हैं।

Gold Kamarband Designs

इसे भी पढ़ें:Oxidised Nose Pin के Designs: इंडियन-वेस्टर्न लुक में दिखना है स्मार्ट, ट्राई करें ये 5 ऑक्सीडाइज नोज पिन डिजाइन

इस बार वट सावित्री के व्रत में इन गहनों को स्टाइल करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साथ ही, आपको गोल्ड के गहने पहनने को मिल जाएंगे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra, KARATCART,Anouk

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP