भाई की शादी में बहन सबसे अलग नजर आए। इसके लिए पहले ही तैयारी बहन कर लेती है। कई सारे कपड़ों को सर्च करती है, ताकि वो पहनने के बाद अच्छा लगे। ऐसा इसलिए क्योंकि भाई की शादी का दिन हर बहन के लिए खास होता है। ऐसे में अगर आपके भी भाई की शादी है, तो आप सगाई के फंक्शन में पहनने के लिए फिश कट लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिल जाएंगे। इससे चेहरे की सुंदरता दोगुनी हो जाएगी।
गोल्डन फिश कट लहंगा
सुंदर दिखने के लिए आप गोल्डन फिश कट लहंगे को वियर कर सकती हैं। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। इसमें वरक भी कॉन्ट्रास्ट में किया जाता है। इसके साथ अटैच दुपट्टा होता है। इसलिए ये पहनने के बाद स्टाइलिश लगते हैं। इसके साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी को स्टाइल करें। मेकअप लुक को थोड़ा बोल्ड रखें और हेयर स्टाइल सिंपल रखें। इससे आपका लुक अच्छा नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 10,000 से 20,000 रुपये में मिल जाएंगे।
सीक्वेंस वर्क वाला फिश कट लहंगा
आप कुछ स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो इसके लिए सीक्वेंस वर्क वाले फिश कट लहंगे को वियर कर सकती हैं। सीक्वेंस वर्क वाला लहंगा पहनने के बाद अच्छा लगता है। साथ ही, इससे लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसके साथ फ्लेयर्ड डिजाइन वाला दुपट्टा भी मिल जाता है। इसके साथ वर्क भी हैवी मिल जाता है। इसके साथ मेकअप लुक को सिंपल रखें। स्लीक हेयर स्टाइल क्रिएट करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा।
इसे भी पढ़ें: फिश कट लहंगे के साथ ड्रेप करनी है चुन्नी, तो यहां बताए गए हैक्स जरूर करें ट्राई
फ्लेयर्ड डिजाइन वाला लहंगा
आप अपने भाई की सगाई में आप फ्लेयर्ड डिजाइन वाले लहंगे को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको नीचे की तरफ फेदर का डिजाइन मिलेगा। ऊपर का ब्लाउज आपको फैंसी डिजाइन में मिलेगा। इसके साथ दुपट्टा आपको अटैच मिलेगा। इस तरह से आपका लुक अच्छा लगेगा। इसके साथ लाइनर और हेयर स्टाइल को सिंपल रखें।
इसे भी पढ़ें:फिश कट लहंगे में लगना है स्टाइलिश तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह इसे करें कैरी
इस तरह के लुक को क्रिएट करके आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही, आपको ज्यादा ऑप्शन सर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको आसानी से मिल जाएंगे। शादी के सीजन में तो डिजाइन भी अलग-अलग देखने को मिल जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Aza Fashion
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों