मल्टी स्टारर फिल्म कलंक 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म में माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में हैं। इनके अलावा एक्ट्रेस कियारा अडवानी भी फिल्म में अपने ग्लैमरस डांस का तड़का लगाती नज़र आएंगी। कियारा अडवानी के अलावा कृति सनन भी इस फिल्म में एक गाने में नज़र आएंगी। फिल्म कलंक की बात करें तो ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल 2018 अप्रैल में ही शुरु हुई थी और एक साल बाद अब ये फिल्म रिलीज होने वाली है।
फिल्म कलंक में बेगम बहार के रोल में हैं माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित करण जौहर की फिल्म कलंक में बेगम बहार का रोल प्ले कर रही हैं। लाल लहंगे में उनका ये लुक और उनकी ये ट्रेडिशनल ज्वेलरी आपको 40 के दशक की याद जरुर दिला देगी। फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित संजय दत्त के साथ करीब 21 साल बाद नज़र आएंगी। माधुरी दीक्षित ने आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने के बाद एक इंटरव्यू में कहा था कि बच्चे हमारे से ज्यादा स्मार्ट हैं। मुझे इनके साथ फिल्म में काम करके काफी पसंद आया।
फिल्म कलंक में रुप के रोल में हैं आलिया भट्ट
फिल्म कलंक सन् 1940 की पीरियड ड्रामा फिल्म है जिसमें बंटवारे से पहले की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट रुप के किरदार में नज़र आएंगी। उनका ये रेड लहंगा ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। आलिया भट्ट के इस लुक को फिल्म पद्मावत में दीपिका पादुकोण के लुक से कम्पेयर किया जा रहा है।
फिल्म कलंक में सत्या के रोल में हैं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म कलंक में सत्या के रोल में नज़र आएंगी। करण जौहर ने सोशल मीडिाय पर सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर करते हुए लिखा था-She is pure, elegant and filled with love. Here’s Satya! सोनाक्षी सिन्हा के लुक को भी 1940 के हिसाब से रखा गया है। फिल्म की सभी लीड एक्ट्रेस को रेड आउटफिट में ही सबसे पहले इंट्रोड्यूस करवाया गया था।
फिल्म कलंक में कियारा अडवानी गाने में आएंगी नज़र
फिल्म में किया अडवानी एक गाने में नज़र आएंगी। उनके इस लुक को देखकर आपको लगेगा कि वो उसी ज़माने की डांसर है। मशहूर संगीतकार प्रीतम का कहना है कि इस गाने का ट्रेक 50s के ट्रेक की तरह बनाने की कोशिश की गयी है। कियारा अडवानी के साथ इस गाने में वरुण धवन नज़र आएंगे। कियारा अडवानी फिल्म में जिस गाने 'फर्स्ट क्लास' में नजर आएंगी उसे रेमो डिसूज़ा ने कोरयोग्राफ किया है। कियारा अडवानी की वेलवेट वाली डीप नेक चोली की स्लीव्स बनारसी फेब्रिक की बनी हैं। रेड बॉर्डर वाले लाइट ग्रीन दुपट्टे के कियारा ने काफी अलग तरीके से स्टाइल किया है। लहंगा का रंग व्हाइट ही रखा गया है जो गाने में वरुण धवन के पठानी कुर्ते पजामा से मैच हो रहा है।
फिल्म कलंक स्टारकास्ट
वैसे आपको ये भी बता दें कि इस फिल्म की कहानी पर 15 साल पहले करण जौहर ने अपने पापा यश जौहर के साथ इस फिल्म के बारे में सोचा था और तब माधुरी दीक्षित के रोल के लिए श्रीदेवी को साइन भी किया गया था। फिल्म का सेट जिसमें पुरानी दिल्ली का मोहल्ला क्रिएट किया गया है इसे प्रोडक्शन डिज़ाइनर अमृता महल ने डिज़ाइन किया है। इस सेट को बनाने में 15 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। मुम्बई की फिल्म सिटी में इस सेट को बनाकर फिल्म को शूट किया गया है। डायरेक्टर अभिषेक वरमन की डायरेक्टोरियल पीरियड ड्रामा फिल्म कलंक को करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और फॉक्स स्टार स्टूडियो ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन, संजय दत्त और आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में लीड रोल में हैं। इसके अलावा आपको फिल्म कलंक में कियारा अडवानी, कृति सनन, हितेन तेजवानी कुनाल खेमू भी नज़र आएंगे। 17 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी जिसका फैंस अभी से बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों