एक उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां आने लगती है और धीरे-धीरे जवानी भी कम होने लगती है। लेकिन कई बार आउटफिट की वजह से अक्सर महिलाएं अपनी बढ़ती उम्र को छुपा सकती है। अगर आप ट्रेंडिंग आउटफिट सिलेक्ट करती हैं, तो इससे आपकी बढ़ती उम्र पता नहीं चलेगी और आप 52 की उम्र में भी काफी जवान लगेंगी। अगर आप भी जवान दिखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे आउटफिट्स बताएंगे, जिन्हें पहनकर आप जवान दिख सकती हैं। आइए जानते हैं इन आउटफिट के बारे में।
इन आउटफिट को करें ट्राई
खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और बढ़ती उम्र को छुपाने के लिए आप साड़ी और सलवार सूट के अलावा ये लेटेस्ट आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। आप ये फ्लोरल प्रिंट स्लिप ऑन प्लाजो पहन सकती है। इस प्लाजो को आप टॉप या फिर कुर्ते के साथ शामिल कर सकती हैं। इस प्लाजो को पहन कर आप एक नया लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
स्कर्ट के साथ फुल स्लीव्स टॉप
फैशन की दुनिया में खुद को बदलने के लिए और खूबसूरत दिखाने के लिए आप रेड कलर की स्कर्ट को ब्लैक फुल स्लीव्स टॉप के साथ कैरी कर सकती हैं। आप अगर चाहे तो रेड स्कर्ट के साथ शर्ट या फिर कुर्ता भी कैरी कर सकती है। यह आपके लुक को खूबसूरत बनाने में मदद करेगा साथ ही आपकी बढ़ती उम्र को छुपाने में भी मदद करेगा। आप इस स्कर्ट को ऑनलाइन खरीद सकती है। यह आपको 2000 रुपए तक मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें:खास ओकेजन पर चाहती हैं स्पेशल लुक तो स्टाइल करें ये स्कर्ट स्टाइल सूट, देखें डिजाइंस
नेवी ब्लू फ्लोरल स्कर्ट
इसके अलावा अगर आप भी 52 की उम्र में अपने हस्बैंड से तारीफ सुनना चाहती हैं और अपने लुक को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो नेवी ब्लू फ्लोरल स्कर्ट को आप कुर्ता या ब्लाउज के साथ पहन सकती हैं। आप इसे कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या फिर यह ऑनलाइन 1000 रुपए तक आपको मिल जाएगी। इसे पहनकर आप किसी हसीना से कम नहीं लगेगी।
फ्रॉक पेटर्न टॉप और स्कर्ट
यही नहीं बदलते फैशन के साथ आप अपने लुक को चेंज करने के लिए फ्लोरल एंब्रॉयडरी वाले इस डिजाइनर फ्रॉक पेटर्न टॉप को स्कर्ट के साथ शामिल कर पहन सकती हैं। यह आउटफिट आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेगा और आपकी सुंदरता को निखार देगा। इसे पहनकर आप भी अपना जलवा बिखेर सकती हैं। यह ड्रेस आपको ऑनलाइन 1100 रुपए तक मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें:लहंगा स्कर्ट के साथ ब्लाउज ही नहीं, पेयर करें ये अपर वियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit: myntra/Trend Arrest/Shae by SASSAFRAS/StyleCast x Revolte/Khushal K
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों