मर्दों के लिए बनाई गई थी High Heels, महिलाओं के लिए बन गई स्टाइल स्टेटमेंट, जानें इसके बनने की कहानी

आज महिलाओं की अलमारी में हाई हील्स अहम जगह रखती है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनको मर्दों के लिए बनाया गया था। 
fascinating journey of high heels from men fashion to women icon

नई चीजों का आविष्कार समय और जरूरत के हिसाब से होता रहा है। जब भी किसी चीज की जरूरत महसूस हुई, तो इंसान ने उसे बना लिया। कुछ चीजें प्रकृति ने हमें दी हैं और कुछ हमने इजात कर लीं। दिलचस्प बात यह है कि कई बार चीजों को जिस उद्देश्य के लिए बनाया गया, बाद में उनका इस्तेमाल दूसरे उद्देश्य के लिए किया जाने लगा। ऐसा ही एक उदाहरण है हाई हील्स का, जिसे आज महिलाएं फैशन और स्टाइल के लिए पहनती हैं। हाई हील्स खरीदने के लिए महिलाएं खूब पैसा खर्च करती हैं, क्योंकि यह उन्हें लंबा और अट्रैक्टिव दिखाने में मदद करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में महिलाओं के लिए हाई हील्स की शुरुआत नहीं हुई थी, बल्कि इसका आविष्कार पुरुषों के लिए किया गया था।

आज हम आपको हाई हील्स के इतिहास के बारे में बताने वाले हैं और कैसे यह पुरुषों से महिलाओं तक पहुंच गई इसके बारे में भी बताएंगे।

हाई हील्स की शुरुआत

men fashion high heels

10वीं शताब्दी के आसपास प्राचीन फारस में हील्स की शुरुआत हुई थी। फारसी घुड़सवार सेना के सैनिक अपने पैरों को रकाब में मजबूती से टिकाने के लिए ऊंची एड़ी वाले जूते पहना करते थे। इससे, उन्हें घोड़े की पीठ से लेकर तीर चलाने तक में बेहतर बैलेंस और पकड़ मिलती थी। इस तरह हील्स फारसी साम्राज्य और आसपास के क्षेत्रों में काफी पॉपुलर हो गई थी।

जैसे-जैसे व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ा, हील्स का भी प्रसार हुआ। फारस से होते हुए यह यूरोप पहुंची, जहां शुरुआत में इसे अपर क्लास के मर्दों ने अपनाया। ऊंची एड़ी वाले जूते, जिन्हें राइडिंग हील्स या लुई हील्स कहा जाता था, वे दौलत-शोहरत का प्रतीक बन गए।

इसे भी पढ़ें - सदियों पुराना है इस साड़ी का इतिहास, आप भी जानें बेहद रोचक बातें

हील्स अपर क्लास मर्द पहनते थे

17वीं शताब्दी में यूरोप के शाही दरबारों में हील्स का चलन जोरों पर था और पुरुषों के फैशन का अहम हिस्सा बन गई थी। फ्रांस के राजा लुई XIV हील्स के सबसे बड़े समर्थकों में से एक थे। वह अपने लाल-एड़ी वाले जूतों के लिए मशहूर थे, जो न केवल उनकी लंबाई बढ़ाते थे, बल्कि उनकी शाही शक्ति और प्रतिष्ठा का प्रतीक भी माने जाते थे। जल्द ही, यूरोप के अपर क्लास के मर्द भी इसे अपनाने लगे और ऊंची एड़ी वाले जूते स्टेटस सिंबल बन गए।

हालांकि, 1789 में फ्रांसीसी क्रांति के दौरान ऊंची एड़ी वाले जूतों को पुरुषों ने पहनना बंद कर दिया। हील्स को दिखावटी और कैजुअल मानते हुए पुरुषों ने इन्हें पहनने से इंकार कर दिया और उनका फैशन आत्म-अभिव्यक्ति और सशक्तिकरण की तरफ बढ़ गया।

कब महिलाओं के बीच प्रचलित हुई हील्स?

high heels revolution

18वीं शताब्दी के मध्य में, मैरी एंटोनेट जैसी फैशन आइकॉन ने हील्स को ग्रेस, एलिगेंस और फ़ेमिनिनिटी का प्रतीक बना दिया। धीरे-धीरे हाई हील्स महिलाओं के फैशन का मुख्य हिस्सा बन गई और पुरुषों ने इसे पूरी तरह से पहनना बंद कर दिया। वहीं, 19वीं और 20वीं शताब्दी तक हील्स को स्त्रीत्व से जोड़ दिया गया और इन्हें ग्लैमर, फैशन का प्रतीक माना जाने लगा।

आज महिलाओं के लिए हाई हील्स केवल एक फुटवियर नहीं है, बल्कि कॉन्फिडेंस, स्टाइल और पर्सनैलिटी का प्रतीक बन चुकी हैं। यह कई तरह से महिलाओं के जीवन में खास जगह रखती हैं।

आत्मविश्वास बढ़ाने में

हाई हील्स पहनकर जब कोई महिला चलती है, तो वह खुद को कॉन्फिडेंट महसूस करती है। उनकी चाल-ढाल को हील्स बेहतर बनाती है और उन्हें अधिक आत्मनिर्भर और प्रभावशाली दिखाने में मदद करती है।

फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट

ऑफिस मीटिंग से लेकर पार्टी तक, किसी भी खास मौके पर हील्स अब स्टाइल स्टेटमेंट बन चुकी हैं। आज मार्केट में अलग-अलग डिजायन और रंगों में हील्स उपलब्ध हैं।

एलीगेंट लुक

ऑफिस में हाई हील्स महिलाओं को अधिक प्रोफेशनल और एलीगेंट लुक प्रदान करती है।

इसे भी पढ़ें - Heels Designs: गाउन के नीचे स्टाइल करें ये हील्स, पहनने के बाद लगेगी सुंदर

कद बढ़ाने और बॉडी पॉश्चर सुधारने में

हील्स पहनने से कद लंबा नजर आता है और लेग्स टोंड दिखाई देते हैं।

सशक्तिकरण और आत्मविश्वास में वृद्धि

आज महिलाएं फैशन को केवल सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि अपनी पहचान और स्वतंत्रता को दर्शाने के लिए अपनाती हैं। हाई हील्स महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और आत्म-अभिव्यक्ति का जरिया बन गई है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik, wikipedia

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP