herzindagi
Know about famous jewellery of rajasthan

महिलाएं ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ ट्राई करें राजस्थान के ये फेमस गहने

आज हम आपको राजस्थान के फेमस गहनों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें आप ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ वियर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-02-11, 18:07 IST

भारत में कई राज्य ऐसे हैं, जो आज भी अपनी प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के लिए जाने जाते हैं जैसे राजस्थान, मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर आदि। इन राज्यों की न सिर्फ परंपराएं बल्कि पहने जाने वाले परिधान और गहनों का उतना ही महत्व है, जितना पहले हुआ करता था, खासकर गहनों का। हालांकि, आपने बॉलीवुड की कई फिल्मों में एक्ट्रेसेस को कई पारंपरिक गहने पहने देखा होगा। किसी को पश्चिम बंगाल के गहने, किसी को महाराष्ट्र की ज्वेलरी या किसी के राजस्थानी गहने आदि पहने देखा होगा। लेकिन क्या आप जानती हैं कि सबसे ज्यादा राजस्थान के गहने मशहूर हैं, जिसे पहनने की परंपरा काफी पुरानी है।

क्योंकि राजस्थान एक ऐसा राज्य है, जो आज भी अपनी हस्तशिल्प कलाओं के लिए जाना जाता है। आपने कई महिलाओं को राजस्थानी स्टाइल में देखा होगा, जिसमें महिलाएं राजस्थानी परिधान और गहने पहने नजर आती हैं। फिर चाहे वह माथे पर लगा टीका हो, हाथों में पहने जाने वाले गोल कड़े हों या फिर कानों में मध्य मोड़ और नाक में पहनी जाने वाली गोल नथ आदि क्यों न हो। इन गहनों में महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत नजर आती हैं बल्कि स्टाइलिश भी लगाती हैं। अगर आप भी गहने पहनने की शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए राजस्थान के फेमस गहनों के आइडियाज लेकर आए हैं, जिसे आप हर ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

मांग टीका

Rajasthan mang tika for women

आप यकीनन शादी में हर ड्रेस के साथ मांग टीका पहनती होंगी। (5 मांग टीका डिजाइन्स) लेकिन क्या आपको पता है कि मांग टीका राजस्थान के पारंपरिक गहनों का एक हिस्सा है। राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गोल पासा के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि जब राजस्थान में कोई विवाह होता था, तो महिलाओं के लिए पासा को पहनना अनिवार्य था। हालांकि, समय के साथ-साथ यह पूरे भारत में प्रसिद्ध हो गया।

इसे ज़रूर पढ़ें-जल्द होने वाली है शादी तो इन 5 ब्राइडल ज्वैलरी डिजाइन्स से लें इंस्पिरेशन

नथ

Rajasthani Nose pin

नाक में पहनने जाने वाली नथ जिसे नोज़ पिन भी कहा जाता है। राजस्थान में महिलाएं अपनी नाक में रिंग जैसी गोल नथ पहनना काफी पसंद करती हैं। आप भी एक क्लासी लुक पाने के लिए अपनी नाक में नोज़ पिन को अलग-अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। नोज़ पिन कई आकार और डिज़ाइन में आती हैं, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से कैरी कर सकती है।

लाख की चूड़ियां

जब भी हम राजस्थान के गहनों की बात करते हैं, तो उसमें लाख की चूड़ियों को न शामिल किया जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता क्योंकि लाख की चूड़ियां राजस्थान की हस्तशिल्प कलाओं का एक खूबसूरत नमूना है। इसे राजस्थान में महिलाएं घाघरा चोली के साथ पहनना पसंद करती हैं लेकिन वक्त के साथ-साथ यह पूरे भारत में मशहूर हो गई हैं, जिसे अब हर महिला पहनना पसंद करती है।

बिछिया

महिलाओं के सोलह श्रृंगार करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन जब बात राजस्थान के सोलह श्रृंगार की होती है, तो सिर से पांव तक पहने जाने वाले पारंपरिक गहने भी शामिल किए जाते हैं। इसी में राजस्थान का पारंपरिक गहना बिछिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अंग्रेजी में बिछिया को टो-रिंग कहा जाता है और यह गहना राजस्थान में महिलाएं शादी के बाद पति की लंबी उम्र के लिए पहनती हैं। बिछिया पैर की उंगलियों में पहना जाने वाला एक पारंपरिक गहना है क्योंकि यह उनके सुहाग की एक निशानी होती है।

पायल

Payal Ideas for women

पायल राजस्थान की एक पारंपरिक एक्सेसरीज में से एक है, इसे आप गाउन के साथ वियर कर सकती हैं। पायल पहनने से न सिर्फ आपको एक ट्रेडिशनल लुक मिलेगा बल्कि आप आकर्षक भी लगेंगी। लेकिन अगर आपका गाउन थोड़ा डिजाइनर है, तो आप पायल को पहन सकती हैं। क्योंकि शॉर्ट गाउन पर आपके पैर दिखते हैं, पायल पहनने से आपका लुक एकदम स्टाइलिश लगेगा।

हाथ फूल

Rajasthani Hathphool

आजकल शादी में महिलाएं हाथ फूल बड़ी शौक से पहनती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हाथ फूल भी राजस्थान के पारंपरिक गहनों में से एक है। राजस्थान में इसे महिलाएं अपने हाथ को खूबसूरत बनाने के लिए पहनती हैं। वैसे तो वहां हाथ फूल के साथ पाटल, कंगन, कड़ा, छल्ला आदि भी फेमस हैं लेकिन ज्यादातर महिलाएं सिल्वर वर्क के गहने पहनने पसंद करती हैं।

बाजूबंद

राजस्थान में बाजूबंद पहनने की परंपरा काफी पुरानी है। यह गहना थोड़ा गले में पहनने वाले चोकर हार की तरह होता है, जिसे महिलाएं अपने बाजू पर बांधती हैं। हाथ पर बंधा ये गहना न सिर्फ अच्छा लगता है बल्कि महिलाओं को एक डिफरेंट लुक भी देता है। हालांकि, राजस्थान में हाथ पर पहनने के लिए और भी गहने जैसे बट्टा, हार पान, भुजबंध आदि।

कमरबंद

kamarband Ideas for saree

राजस्थान में कमरबंद एक ऐसा गहना है जिसे महिलाएं बर्षों से पहनती हुई आ रही हैं। (ट्रेडिशनल या मॉर्डन कौन से डिज़ाइन की कमरबंद का स्टाइल है बेस्ट) इसके दो महत्व हैं पहला यह कि कमरबंद राजस्थान के पारंपरिक गहनों में से एक है दूसरा यह कि इसे पहनने के बाद महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत लगती हैं बल्कि ये आउटफिट्स को भी सिक्योर करता है। आपको बाजार में कई राजस्थानी कमरबंद देखने को मिल जाएंगे इसे आप अपने पसंद के हिसाब से खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-कैटरीना से लेकर पत्रलेखा तक ने पहनी सब्यसाची ज्वेलरी, आप भी चोकर सेट्स के लिए लें इंस्पिरेशन

चोकर हार

राजस्थान में गले में पहनने वाले कई गहने मशहूर हैं जैसे झालर, चंदनहार, पोत, कंठी हंस-हार आदि। लेकिन महिलाएं सबसे ज्यादा चोकर हार पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि इसे पहनने के बाद महिलाएं बेहद खूबसूरत लगती हैं। आजकल बाजार में भी कई तरह के राजस्थानी डिजाइन के चोकर हार मिलने लगे हैं, जिसे महिलाएं अपने आउटफिट्स के साथ पहनना पसंद करती हैं।

इन गहनों के अलावा भी कई गहने मशहूर हैं, जिन्हें आप अपनी ड्रेस के हिसाब से पहन सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google and blogs)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।