Esha Gupta Looks: इन आउटफिट्स में खूबसूरत लगती हैं ईशा गुप्ता, देखें तस्वीरें

ईशा गुप्ता काफी समय से फिल्मों में कम नजर आ रही हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आप भी इनके लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं।

esha gupta looks beautiful outfits designs

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आती थी। लेकिन अचानक से इनके गायब होने की वजह से फैंस इन्हें दोबारा किसी फिल्म में नहीं देख पाए। लेकिन आजकल यह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। कुछ समय पहले इनके एक लुक्स ने इंस्टाग्राम पर हलचल मचा दी थी। इसके बाद से हर कोई इन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करता नजर आ रहा है। वैसे तो यह हर लुक में खूबसूरत लगती हैं। लेकिन कई सारे लुक्स ऐसे हैं, जिन्हें आप भी रीक्रिएट कर सकती हैं। चलिए आपको दिखाते हैं इनके लुक्स।

ईशा गुप्ता का फॉर्मल लुक

अगर आप ऑफिस इवेंट या मीटिंग के लिए आउटफिट सर्च कर रही हैं, तो इसके लिए आप ईशा गुप्ता के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने जंपसूट को स्टाइल किया है। जिसमें ऊपर की शर्ट प्रिंटेड है और नीचे की पैंट प्लेन ब्लैक कलर में है। साथ में उन्होंने लेदर जैकेट को स्टाइल किया है। इस पूरे लुक में ईशा गुप्ता सबसे अलग और खूबसूरत लग रही हैं। आप भी इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। जंपसूट की जगह सिंपल शर्ट और पैंट को कोट के साथ वियर कर सकती हैं। इसके साथ आप घड़ी और कानों में सिंपल हूप्स इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं।

ईशा गुप्ता का पार्टी लुक

View this post on Instagram

A post shared by Esha Gupta (@egupta)

ईशा गुप्ता के फॉर्मल और सिंपल लुक के साथ-साथ उनका पार्टी लुक भी सबसे अलग और खूबसूरत होता है। इसमें उन्होंने डाई और टाई प्रिंट वाले ऑफ शोल्डर स्लिट कट गाउन को स्टाइल किया है। इसमें जो खास है वो इमें क्रिएट किया गया प्लीट्स का डिजाइन है। इससे यह गाउन सुंदर लग रहा है। साथ में उन्होंने स्टोन वर्क ज्वेलरी को स्टाइल किया है। पार्टी में जानें के लिए आप भी इनके इस लुक को अपनी पसंद के हिसाब से रीक्रिएट कर सकती हैं। साथ ही, चाहें तो फ्लोर टच गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें भी लुक अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें: Banarasi Silk: जानें कितने प्रकार का होता है बनारसी सिल्‍क

ईशा गुप्ता का बनारसी साड़ी लुक

साड़ी में भी ईश गुप्ता खूबसूरत लगती हैं। आप इनके इस लुक को शादी या फैमिली फंक्शन के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें उन्होंने रॉयल ब्लू कलर की बनारसी सिल्क साड़ी को स्टाइल किया है। साथ में गोल्डान कलर ज्वेलरी वियर की है। इस साड़ी के साथ सिंपल बॉर्डर वाले ब्लाउज कैरी किया है और हेयर स्टाइल में बन क्रिएट किया है। आप इस तरह के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 2,000 से 3,000 रुपये में मिल जाएगी।

ईशा गुप्ता के लुक्स से इंस्पायर होकर आप इन्हें रीक्रिएट कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। इसके लिए आप चाहें तो टेलर से जाकर भी अपने हिसाब से ड्रेस को डिजाइन करा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: आउटिंग के लिए बेस्ट हैं ये मिनी ड्रेसस, एक्ट्रेसेस के लुक से लें आईडिया

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP