स्टाइलिश दिखना हम सभी पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए फैशन ट्रेंड को आजमाते हैं। बदलते दौर में भी लुक में जान डालने के लिए ज्वेलरी का रोल अहम होता है। वहीं बकरीद आने वाली है। इस मौके पर अक्सर ट्रेडिशनल वियर ही पहना जाता है।
ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए फैंसी इयररिंग्स को स्टाइल किया जा सकता है। तो आइये आज हम आपको दिखाने वाले हैं इयररिंग्स के कुछ खास डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन लुक्स में जान डालने के कुछ आसान टिप्स-
पर्ल डिजाइन इयररिंग्स
पर्ल एवरग्रीन फैशन में रहता है। इसमें आपको काफी अलग तरह के साइज में इयररिंग्स के नए-नए डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरह के चेन स्टाइल हैवी कुंदन वर्क के साथ वाले इयररिंग्स आपको मार्केट में 300 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगे। इसे आप शरारा सूट के साथ में पहन सकती हैं।
स्टोन डिजाइन इयररिंग्स
स्टोन वर्क में आपको काफी अलग-अलग तरह के कलर ऑप्शन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं यह आपको मॉडर्न लुक देने का भी काम करते हैं। मॉडर्न लुक में आप इसे किसी भी तरह के स्टाइलिश ट्रेडिशनल लुक जैसे सूट, शरारा या इंडो-वेस्टर्न वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:शॉर्ट कुर्ती के साथ बेस्ट लगेंगे ये इयररिंग डिजाइंस, समर में देंगे परफेक्ट लुक
झुमकी स्टाइल इयररिंग्स
झुमकी फैशन सदियों से पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें आप ट्रेडिशनल लुक में जान डालने के लिए स्टोन वर्क में डिजाइंस या बाली के साथ पर्ल वर्क वाले इयररिंग्स पहन सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स आपको 200 रुपये से 350 रुपये में मिल जाएंगे।
अगर आपको ये इयररिंग्स के डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credi: jiomart, indiamart, nykaa
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों