Styling Tips: जींस के साथ कुर्ती पहनकर दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो इन बातों का रखें ध्यान

जींस के साथ अक्सर हम कुर्ती वियर करते हैं। लेकिन यह तभी अच्छी लगती है जब आप इसे सही तरीके से पहनते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही टिप्स को फॉलो करें।

Kurti style  with jeans

जींस पहनना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम इसके साथ किसी भी तरह की कुर्ती या टॉप को स्टाइल करते हैं, जिसकी वजह से पूरे दिन हम कम्फर्टेबल रहते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम कुछ ऐसी कुर्ती को जींस के साथ वियर कर लेते हैं जिससे लुक अच्छा नहीं बल्कि अजीब लगने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि आपको सही स्टाइलिंग टिप्स का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपके लुक में कोई कमी न रहे। चलिए आपको बताते हैं जींस के साथ किस तरह से कुर्ती पहनकर आप लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं।

स्ट्रेट लेयर जींस के साथ कुर्ती

Straight layer jeans kurti

अगर आप स्ट्रेट लेयर जींस को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप फ्लेयर्ड कुर्ती को स्टाइल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक अच्छा लगता है और कुर्ती का यह डिजाइन जींस के साथ अच्छा लगता है। आप इसमें प्रिंट किसी भी तरह का पहन सकती हैं। बस आपको जींस के कलर के हिसाब से कुर्ती के कलर का ध्यान रखना जरूरी होता है। इससे आप कुर्ती जींस के साथ पहनने के बाद कमफट्रेबल भी रहती हैं और स्टाइलिश भी नजर आती हैं।

वाइड लेग जींस के साथ कुर्ती

Wide leg jeans with kurti

जींस आपको मार्केट में अलग-अलग डिजाइन की मिल जाएगी। लेकिन आप अच्छे उसी में लगते हैं जो आपके कुर्ते के साथ जाती है। ऐसे में आप इस जींस के साथ ए लाइन कुर्ती डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको हर एक तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। साथ ही वाइड लेग जींस के साथ अच्छे भी लगेंगे। आप इसके साथ कॉटन, रेयॉन या सिल्क हर तरह की कुर्ती को वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Anarkali Suit Designs: फ्लोरल अनारकली सूट के ये नए डिजाइंस करें ट्राई, मिलेगा परफेक्ट लुक

स्किनी जींस के साथ कुर्ती

Skinny jeans kurti

अगर आपको स्किनी जींस पहनना पसंद है तो इसके साथ शॉर्ट, लॉन्ग या फ्लेयर्ड कुर्ती को स्टाइल न करें। बल्कि इसके साथ आप फ्रंट स्लिट कट कुर्ती को पहनें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अच्छा लगेगा। साथ ही आप स्टाइलिश नजर आएगी। बस आपको जींस के कलर का ध्यान रखना है, ताकि आप कलर मैच करके सही कुर्ती को खरीद सके। इसमें आप डिजाइन भी अलग-अलग खरीद सकती हैं।

जींस का ध्यान रखकर आप कुर्ती वियर करेंगी तो आपका लुकक अच्छा लगेगा। साथ ही आप अट्रैक्टिव नजर आएगी। कुर्ती के लिए आप मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकती हैं, ताकि आपका लुक अच्छा लगे।

इसे भी पढ़ें: Kurti Designs: गर्मियों में पहनें सिंपल डिजाइन वाली ये कुर्तियां, देखें डिजाइंस

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP