सर्दियों में हॉलीडे पर जाना काफी एक्साइटिंग होता है। ठंडा-ठंडा मौसम, उस पर पहाड़ों के खूबसूरत नजारे को देखना और स्नोफॉल का मजा लेना अपने आप में अद्भुत अनुभव है। इस मौसम में वैकेशन पर जाने के नाम से ही एक्साइटमेंट बढ़ने लगता है। लेकिन जब वैकेशन पर जाने की तैयारी करनी होती है तो महिलाएं अक्सर सोच में पड़ जाती हैं कि ठंडी जगहों पर जाते हुए कौन सी ड्रेसेस रखें। विंटर्स में पहने जाने वाली ड्रेसेस में स्टाइलिश दिखने के लिए अगर आप इंस्पिरेशन चाहती हैं तो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के ये लुक्स आपको बहुत आकर्षक लगेंगे। आइए जानते हैं कि दिव्यांका की तरह आप वैकेशन पर जाते हुए किस तरह अट्रैक्टिव लुक्स पा सकती हैं-
View this post on Instagram
हरे-भरे पहाड़ों पर जाते हुए वुलन्स को स्टाइलिश तरीके से कैरी किया जा सकता है। अगर दिव्यांका की बात करें तो उन्होंने यहां off shoulder वाली floral dress के साथ जींस और स्नीकर्स पहने हैं। इस लुक के साथ उन्होंने बहुत हल्का मेकअप किया है और बालों को खुला रखा है। उनका ये कैजुअल लुक हॉलीडे के हिसाब से परफेक्ट लग रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: वेडिंग फक्शन के लिए सब्यासाची के इन 5 बेहतरीन ज्वैलरी डिजाइन्स से लीजिए इंस्पिरेशन
अगर आप विंटर्स के कपड़ों में स्मार्ट लुक पाना चाहती हैं तो स्वेटर के साथ डेनिम स्कर्ट पहन सकती हैं। यहां दिव्यांका त्रिपाठी ने रेड कलर के स्वेटर के साथ ब्लू डेनिम स्कर्ट और स्नीकर्स पहने हैं। इस ड्रेस के साथ उनकी रेड लिपस्टिक और पोनी टेल उन्हें स्पोर्टी लुक दे रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: वेडिंग रिसेप्शन में दिखना है स्टाइलिश तो टीना दत्ता के इन 5 एथनिक लुक्स से लीजिए इंस्पिरेशन
ठंडी जगहों पर जाते हुए आमतौर पर महिलाएं जींस पहनना पसंद करती हैं, लेकिन टॉप के साथ कई तरह से एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। दिव्यांका त्रिपाठी ने यहां ग्रे कलर के स्वेटर के साथ पर्पल कलर का जैकेट पहना है, जिसका अंदर का हिस्सा स्वेटर के रंग से मैच कर रहा है। स्वेटर पर बनी बूटियां दिव्यांका के लुक को खूबसूरत बना रही हैं।
अगर आप विंटर्स के कपड़ों में कंट्रास्ट लुक पाना चाहती हैं तो ब्लैक टॉप के साथ व्हाइट पैंट बहुत स्मार्ट लुक देगी। अगर दिव्यांका के इस लुक की बात करें तो यहां उनके ब्लैक टॉप और व्हाइट शर्ट के साथ येलो कोट बेहद इंप्रेसिव लग रहा है। इस तरह की ड्रेस पहाड़ों के खूबसूरत नजारों में भी सुंदर दिखती है।
सामान्य स्वेटर के बजाय अगर हाई नेक पहने जाएं तो वे ज्यादा स्मार्ट नजर आते हैं। यहां दिव्यांका ने ब्लू कलर का हाई नेक स्वेटर पहना है और उसके साथ ब्लैक कलर की जींस को पेयर किया है। इस लुक को पूरी तरह सिंपल रखते हुए दिव्यांका ने हल्का मेकअप किया है और अपने बालों को खुला रखा है। वैकेशन पर दिव्यांका का ये अंदाज वाकई दिल जीत लेने वाला है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।