सावन का महीना हो और महिलाएं मेहंदी न लगाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। वैसे भी मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। शादी-ब्याह का मौका हो या कोई त्योहार, महिलाएं मेहंदी जरूर लगाती हैं। वैसे भी महिलाओं और लड़कियों को तो बस मेहंदी लगवाने का मौका ही चाहिए। सदियों से सावन के महीने में भी मेहंदी लगाने की परंपरा रही है। इस पावन माह में महिलाएं झूला झूलती हैं, गीत गाती हैं, मेहंदी लगाती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत भी रखती हैं। वैसे तो इस माह में आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाती होंगी, लेकिन इस बार हाथों के साथ-साथ पैरों पर भी मेहंदी लगवाएं। इससे आपके पैरों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाएगी। 6 जुलाई 2020 से सावन का महीना शुरू होने वाला है और ऐसे में क्यों न आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन्स की जानकारी दी जाए।
इसे जरूर पढ़ें: सावन में क्यों लगाई जाती है मेहंदी, जानें इसके पीछे का कारण
अगर आप भी पैरों में मेहंदी लगवाने की सोच रही हैं तो यह जरूरी है कि आपको इसके लेटेस्ट डिजाइन के बारे में जानकारी होनी चाहिए। अगर आपको इन डिजाइन की जानकारी होगी तो यकीनन आप एक बेहद खूबसूरत डिजाइन अपने पैरों पर उकेर पाएंगी। तो चलिए आज हम आपको कुछ बेहतरीन, खूबसूरत व लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं। आप इन्हें अपने पैरों पर ट्राई कर सकती हैं-
सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगाना बेहद ही आसान है और आप इसे किसी भी अवसर पर बेझिझक लगा सकती हैं। अगर आप यंग गर्ल हैं तो आप इस मेहंदी डिजाइन को चुनें। इस तरह के डिजाइन में अधिकतर पत्तों व डॉट्स का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है।
पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन सिर्फ हाथों पर ही नहीं, पैरों पर भी उतना ही खूबसूरत नजर आता है। इस डिजाइन में मोटिफ्स, फ्लावर्स, डॉट्स आदि का इस्तेमाल किया जाता है। यह सिंपल और बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइन है।
यह एक ट्रेडिशनल हैवी मेहंदी डिजाइन है, इसमें पैरों पर कई तरह के पैटर्न का इस्तेमाल किया जाता है। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह होती है कि इसमें पैरों पर हैवी डिजाइन उकेरा जाता है। इस तरह का मेहंदी डिजाइन अक्सर ब्राइड के पैरों पर लगाया जाता है।
एंकल मेहंदी डिजाइन एक बेहद ही स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन है। यह देखने में काफी ट्रेंडी लगता है। इस डिजाइन में आप मेहंदी की मदद से पैटर्न, डॉट्स व लाइन्स आदि बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हाथों में मेहंदी लगवा रही हैं तो रखें इन 3 बातों का ध्यान, नहीं होगा कोई नुकसान
जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, फ्लोरल मेहंदी डिजाइन में फूलों का डिजाइन पैरों पर उकेरा जाता है। इसमें भी कई तरह के डिजाइन जैसे लेस फ्लोरल मेहंदी डिजाइन या एरेबिक फ्लोरल मेहंदी डिजाइन आदि ट्राई किया जा सकता है।
एरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं का फेवरिट रहा है। आप चाहे इसे हाथों पर लगाएं या फिर पैरों पर, इसकी खूबसूरती उतनी ही निखरकर सामने आती है। एरेबिक मेहंदी डिजाइन को और भी अधिक खूबसूरत बनाने के लिए आप लेस, डॉट्स या लाइनर पैटर्न का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुडे़ रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।