नवरात्रि में पहनना चाहती हैं डिजाइनर चूड़ियां, तो दिल्ली की इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर

अगर आपको डिजाइनर चूड़ियां पहनना अच्छा लगता है, तो आप दिल्ली की इन फेमस मार्केट्स को एक्सप्लोर कर सकती हैं।

 
  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-09-20, 16:36 IST
chudi market for ladies

महिलाएं नवरात्रि में खुद को सबसे अलग दिखाने के लिए अपने लूक से लेकर फुटवियर तक का बहुत ध्यान रखती हैं। जिसके लिए वह हर तरह के मार्केट में घूमती हैं। ऐसे में चूडि़यां पहनना हर महिला को पसंद होता है, जिसकी वजह से उनके पास अलग-अलग कलर की डिजाइनर का एक बड़ा कलेक्शन होता है। महिलाएं अपनी ड्रेस के हिसाब से चूड़ियां पहनती हैं, ऐसे में अगर आपको भी चूड़ियों का शौक है, तो आप दिल्‍ली की इन मार्केट्स से खरीद सकती हैं।

कनॉट प्लेस

ladies chudi market

दिल्ली का कनॉट प्लेस शॉपिंग के लिए बहुत फेमस है। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ों से लेकर हर फैशनेबल एक्सेसरीज आसानी से मिल जाएगी। ऐसे में अगर आपको चूड़ियां खरीदनी हैं, तो आप हनुमान मंदिर के पास स्थित चूड़ी मार्केट को एक्सप्लोर कर सकती हैं। यहां आपको हर तरह की चूडियां जैसे कलरपुल, कांच आदि आसानी से मिल जाएंगी। यहां मिलने वाली चूड़ियों की कीमत 200 रुपये से 800 रुपये तक होती है

चांदनी चौक

चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने इलाकों में आता है। यहां आपको आर्टिफिशियल ज्वेलरी से लेकर बच्‍चों की किताबें भी मिल जाएंगी। विदेशी लोग भी चांदनी चौक की मार्केट से खूब शॉपिंग करते हैं। यहां आपको चूड़ियां भी मिल जाएंगी। साथ ही सबसे अच्‍छी बात तो यह है कि यहां पर आपको यहां डिजाइनर चूड़ियों के कई ऑप्शन देखने को मिल जाएगें। चांदनी चौक में आपको हर तरह की चूड़ियां बहुत आसानी से मिल जाएगी। साथ ही अगर आप शादी के लिए शॉपिग कर रहीं है, तो आप एक बार चांदनी चौक जरूर आएं। यहां आपको चूड़ियां 50 रूपये से शुरू लेकर 5 हजार रूपये तक में मिल जाएंगी।

इसे ज़रूर पढ़ें- फेस्टिवल शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के यह 10 फेमस मार्केट

सदर बाजार

designer chudi for ladies

अगर आपको सस्‍ती और अच्‍छा समान खरीदना हैं, तो आपको सदर बाजार में जरूर जाना चाहिए। आप यहां फुटकर से लेकर होलसेल की कीमत पर सामान खरीद सकती हैं। आपको यहां कुर्ते कपड़े, जीन्स आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही सदर बाजार में आपको अच्छी वैरायटी में चूडियां भी देखने को मिलेंगी। आपको यहां सस्ते कड़े भी देखने को मिल जाएगें। आप यहां से अपनी ड्रेस के हिसाब से मैचिंग की चूड़ियां आसानी से खरीद सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें- दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें 300-400 रुपये में कुर्तियां

पालिका बाजार

delhi chudi bajar

पालिका बाजार नई दिल्ली का एक मुख्य व प्रसिद्ध बाजार है। यह नई दिल्ली के सेंटर पर स्थित है। आपको यहां डिजाइनर कपड़ो से लेकर फुटवियर तक बड़ी आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको लॉक के कंगन से लेकर आर्टिफिशियल चूड़ियों की कई दुकानें भी मिल जाएंगी हैं। आप इन दुकानों से चूड़ियां अपने बजट के हिसाब से खरीद सकती हैं। इसके अलावा, अगर आपको सिंपल या प्लेन चूड़ियां खरीदनी हैं, तो आपको यहां आसानी से मिल जाएंगी।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लग रहा है? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

pic credit: google

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP