herzindagi
deepika padukone cannes  looks

Fashion 2019 : दीपिका पादुकोण के इस Hair Band की कीमत सुन आप को भी लगेगा झटका

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे रेड कार्पेट लुक के लिए हेयर बैंड पहना था जिसकी कीमत एक कार की कीमत के बराबर है।जानिए खासियत। 
Editorial
Updated:- 2019-05-19, 11:12 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बेशक कान फिल्म फेस्टिवल 2019 से वापस लौट आई हैं। मगर, उनके रेड कार्पेट लुक्स की चर्चा अभी तक हो रही है। दीपिका पादुकोण ने कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार अपने लुक्स से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है। खासतौर पर उनके दूसरे रेड कार्पेट लुक की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही हैं। लोग उनकी ड्रेस की बनावाट पर बात तो कर ही रहे हैं साथ ही इस ड्रेस के साथ उन्होंने जो हेयर बैंड पहना है उसकी कीमत सुन कर भी हैरान हैं। जी हां, चलिए हम आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण के इस हेयर बैंड की कीमत क्या है और यह क्यों खास है। 

deepika padukone hair band price

कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में हिस्सा लेनी पहुंची दीपिका पादुकोण के सेकेंड रेड कार्पेट लुक की बहुत ज्यादा चर्चा हो रही हैं। दरअसल, दीपिका को इस बार उनकी स्टाइलिश शालिना नथानी ने बहुत ही डिफ्रेंट लुक दिया था। सेकेंड रेड कार्पेट वॉक के लिए दीपिका पादुकोण ने लाइम ग्रीन ट्यूल गाउन पहना था जो Giambattista Valli  ने डिजाइन किया था। यह गाउन काफी डिफ्रेंट लुक में था। दीपिका ने इस गाउन के साथ एक हेयर बैंड भी पहना था। इसे लग्जरी हेयर बैंड ब्रांड Emily Baxendale ने डिजाइन किया था। इस हेयर बैंड के कारण दीपिका के पूरे लुक में रौनक आ गई थी। इए एक्सपेरिमेंट लुक में दीपिका को काफी पसंद भी किया गया। दीपिका द्वारा कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में पहनी गई हर ड्रेस, ज्वैलरी और फुटवेयर के दाम लाखें में हैं मगर सिर्फ इस छोटे से हेयर बैंड की बात की जाए तो इसकी अकेले की कीमत 585 पाउंड्स है। अगर इसे भारतीय करेंसी में कनवर्ट करके देखा जाए तो यह हेयर बैंड 52338.92 रुपए के करीब का है। 

deepika padukone in parrot green dress

आपको बता दें कि दीपिका ने अपने पहले रेड कार्पेट लुक के लिए व्हाइट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी थी। उनकी इस ड्रेस में सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव ब्राउन कलर का बो था। यह बो काफी बड़ा और अट्रैक्टिव था। बो के कारण ही उनकी ड्रेस बेहद यूनीक नजर आ रही थी। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की इस बेहद स्टाइलिश ड्रेस को पीटर डुंडास ने डिजाइन किया था। दीपिका की इस ड्रेस में बड़ा सा जो बो लगा था उसकी भी बहुत चर्चा की गई थी। 

 

कान फिल्म फेस्टिवल में दीपिका ने 2 रेड कार्पेट लुक को मिलकर लगभग 6 लुक्स को पेश किया। यह सभी लुक्स एक से बढ़ कर एक थे। खासतौर पर समर फैशन के लिए दीपिका के लगभग सभी लुक्स को आम महिलाएं भी अलग अंदाज में ट्राय कर सकती हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।