herzindagi
daily wear kurti palazzo set

Daily Wear Kurti: रोजाना पहनने के लिए बेस्ट हैं ये कुर्ती-प्लाजो सेट, देखें डिजाइंस की खूबसूरत तस्वीरें

स्टाइलिश दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे और ब्रांडेड कपड़ों को ही स्टाइल करें। इसके लिए केवल आपको सही डिजाइन को चुनना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2024-09-11, 18:51 IST

कुर्ती-सूट पहनना हम सभी रोजाना के लिए पसंद किया जाता है। इसमें आपको कई तरह के अलग-अलग डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। बात अगर रेडीमेड डिजाइन की करें तो इसमें आपको काफी सस्ते दामों में ऑनलाइन कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

printed kurti set

आजकल की बात करें तो इसमें आपको कई तरीके की वेरायटी देखने को मिल जाएगी। तो आइये देखते हैं कुर्ती-प्लाजो के स्टाइलिश डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स-

प्रिंटेड कुर्ती प्लाजो डिजाइन

printed kurti designs

प्रिंटेड में आपको कुर्ती में कई तरह के पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। सबसे ज्यादा इसमें फ्लोरल डिजाइन पसंद किया जाता है। इसके अलावा आपको इसमें सबसे ज्यादा फ्लोरल डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। फूल-पत्ती पैटर्न के अलावा आपको कलमकारी प्रिंट, बांधनी प्रिंट जैसे अन्य कई डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Latkan For Suit: सिंपल सलवार-सूट लुक को फैंसी बनाएंगे कलरफुल लटकन के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

कलीदार कुर्ती प्लाजो डिजाइन

kalidar kurti

आजकल कलीदार में आपको आलिया कट से लेकर नायरा कट डिजाइन की कुर्ती सेट और दुपट्टे के डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। बात अगर डिजाइन की करें तो इसमें ज्यादातर नेकलाइन में आपको गोल्डन वर्क व मिरर वर्क देखने को मिल जाएगा। इस तरह के कुर्ती-प्लाजो सेट ज्यादातर आपको रेडीमेड ही देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Bandhani Kurti Fashion: गणेश उत्सव में पहनें बांधनी कुर्ती के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

फ्रंट कट प्लेन कुर्ती प्लाजो डिजाइन 

front cut kurti

एक बार फैशन के बदलते दौर में फ्रंट कट वर्क वाली कुर्ती-प्लाजो सेट चलन में नजर आ रहे हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइंस के अलावा प्लेन में कई ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो फैंसी लुक के लिए इसमें किनारी लेस को कई तरह से लगवा सकती हैं। इसमें आपको दुपट्टे को कैरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

printed kurti designs ()

 

अगर आपको बकुर्ती प्लाजो के ये डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: myntraa, shopsy, flipkart, ajio

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।