Naira Cut Kurti: गर्मियों के लिए बेस्ट हैं नायरा कट डिजाइंस वाली ये कुर्तियां, देखें तस्वीरें

कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आप बॉडी टाइप और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को ध्यान में जरूर रखें।

naira cut kurti design

स्टाइलिश दिखने के लिए हम अपने लुक को कई तरह से कस्टमाइज करते हैं। वहीं कुर्ती का चलन तो हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है। कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइन की बात करें तो आजकल नायरा कट डिजाइन की कुर्ती को काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आपको कई तरह के पैटर्न और प्रिंट आसानी से मिल जाएंगे।

गर्मी के मौसम में इंडो-वेस्टर्न लुक पाने के लिए हम कुर्ती को कई तरह से स्टाइल भी कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं नायरा कट कुर्ती के खास डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से स्टाइल कर सकती हैं-

फैंसी नायरा कट कुर्ती

fancy naira cut kurti

नायरा कट कुर्ती को आप केवल रोजाना ही नहीं बल्कि किसी भी पार्टी के लिए भी पहन सकती हैं। फैंसी लुक के लिए आप फ्लोर लेंथ वाली नायरा कट कुर्ती को खरीद सकती हैं। इसमें आपको सिल्क से लेकर साटन फैब्रिक तक में कई डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इस तरीके की डिजाइन वाली कुर्ती आपको मार्केट में लगभग 700 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:Alia Cut Kurti: आलिया कट कुर्ती के ये डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास

वी-नेक नायरा कुर्ती

v neck naira cut kurti

वी-नेकलाइन आपकी बॉडी को सही शेप देने में मदद करती है। इस तरह की नेकलाइन की कुर्ती आप खुद भी सिलवाकर पहन सकती हैं। इस तरह की नेकलाइन के लिए आप व्हाइट कलर की कढ़ाई वाली लेस का इस्तेमाल करें। इस तरह की कुर्ती को आप एंकल लेंथ पैन्ट्स के साथ भी पहन सकती हैं। अगर आप लंबी दिखना चाहती हैं तो नेकलाइन की चौड़ाई को कम से कम रखें।इसे भी पढ़ें: सिंपल कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इस तरह पहनें सिल्वर ज्वेलरी

कॉटन नायरा कट कुर्ती

cotton naira cut kurti

गर्मी के मौसम में कॉटन फैब्रिक स्किन फ्रेंडली रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह काफी पतला होता है। इसमें आपको कई फ्लोरल और कलरफुल प्रिंट्स देखने को मिल जाएंगे। आप इसे रेडीमेड पैन्ट्स या जीन्स तक के साथ में पहन सकते हैं। इस तरह की कुर्ती आपको 250 रुपये से 400 रुपये तक में मिल जाएगी। आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती का फैब्रिक खरीदकर ऑल ओवर पन्त सूट भी बनवा सकती हैं।

अगर आपको कुर्ती के लेटेस्ट डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: amazon,fashion export, amithafashion

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP