जानिए कैसे आपकी dresses के रंग प्रभावित करते हैं आपकी राशियों को?

जानिये राशियों के हिसाब से कौन-सा रंग रहेगा शुभ और कौन-सा रहेगा अशुभ? Outfits मे रंगो का चुनाव करते वक्त आपको इन बातों का हमेशा ध्यान रखना है।

  • Sunil Kumar
  • Her Zindagi Editorial
  • Updated - 2018-12-18, 18:05 IST
Zodiac sign main

आप dresses पहनते समय style का तो ध्यान रखतीं होंगी लेकिन आपकी राशि के हिसाब से आपके लिए कौन-सा रंग शुभ रहेगा? शायद ही आप इसका ध्यान रखतीं होंगी। शायद आपको न पता हो कि आप रोजाना जिस रंग के outfits पहनतीं हैं उनका सीधा असर आपकी राशि और ग्रहों पर पड़ता है। कई बार आप गलत रंग का चुनाव करतीं हैं जो आपकी राशि पर गलत प्रभाव डालता है। ऐसा कोई भी रंग नही है जो आपकी राशि के हिसाब से शुभ और अशुभ न हो। आपकी खुशहाल जिंदगी के लिए आपकी राशि के मुताबिक सही रंग काफी महत्वपूर्ण होता है। रंगो मे एक गलती आपकी जिंदगी से खुशहाली और सुकून छीन सकती है। यानिकि वो आपकी राशि और ग्रह पर गलत प्रभाव डालकर उसकी दशा बिगाड़ सकती है। इसीलिये आपके ये जानना बेहद जरूरी है कि आपकी राशि के मुताबिक आपके लिए कौन-सा रंग शुभ रहेगा?

रंगो के मुताबिक आपकी राशियों पर क्या असर पड़ता है इसके लिए हमने बात की Astrologer Ridhi Balh से। उन्होने हमे रंगो के हिसाब से राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे बताया।

अब आप अपनी राशि के मुताबिक जान सकतीं हैं कि कौन-सा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

मेष राशि

aries

मेष राशि वालीं महिलाओं का ruling ग्रह मंगल है जो आग और गुस्से, आत्मविश्वास, योद्धा को दर्शाता है। जैसाकि कि मंगल ग्रह का रंग लाल होता है। लाल रंग का दूसरा रूप है सक्रिय, शुद्धत्ता, ऊर्जा। मेष राशि वाली महिलाएं अपने आप को लाल रंग से अपने आप को जोड़कर देख सकतीं हैं। लाल रंग के अलावा मेष राशि वाली महिलाओं का राशि रंग भगवा, golden है जो उनकी राशि के मुताबिक मेल खाता है। मेष राशि वाली महिलाओं को ध्यान रखना है कि वो काले रंग को न पहने क्यूंकि ये शनि का रंग माना जाता है और मंगल और शनि ग्रहों को एक दूसरे का दुश्म माना जाता है।

Read more: आज ही अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को recycle करें और innovative तरीकों से बनायें नये outfits

वृषभ राशि

taureas

वृषभ राशि वालों का ruling ग्रह शुक्र है। इस राशि वाली महिलाओं को गुलाबी और सफेद रंग पहनना चाहिए। वृषभ राशि वाली महिलाओं को ध्यान रखना है कि वो लाल रंग को न पहने। इस राशि वाली महिलाओं को लिए काला रंग एक सामंजस्य का रंग माना जाता है। वृषभ राशि वाली महिलाएं का mood ज्यादातर निराशाजनक हो जाता है। इसलिये वृषभ राशि और शनि ग्रह के बीच सामंजस्य पूर्ण रिश्ता होता है।

मिथुन राशि

gemini

मिथुन राशि ग्रह वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह बुद्ध है। उनके लिए हरा रंग फायदेमंद है। जैसाकि मिथुन राशि वाली महिलाएं प्रगति, कलात्मक होतीं हैं इसके साथ मिथुन राशि वाली महिलाओं मे कलात्मकता के साथ कुछ अलग या कायाकल्प का गुण होता है। इस राशि वाली महिलाओं के लिए जैसाकि हमने बताया हरा रंग काफी शुभ फलदायक होता है। हरे रंग के अलग-अलग shades भी उनके लिए लाभकारी हैं। हरे रंग के अलाव मिथुन राशि वाली महिलाओं के लिए गुलाबी और सफेद रंग भी लाभकारी हैं। लेकिन उनके लिए लाल रंग थोड़ा बेचैना वाला हो सकता है।

कर्क राशि

cancer

कर्क राशि वाली महिलाओं का चंद्रमा स्वामी ग्रह है। कर्क राशि वाली महिलाएं थोड़ी शर्मीली होतीं हैं। कर्क राशी वाली महिलाओं के लिए नीला, सफेद और समुद्री हरा रंग बेहद ही शुभ माना जाता है। ये रंग उनके लिए उन्हे काफी संवेदनशील रखते हैं। इसके अलावा उनके लिए पीला रंग भी काफी शुभ माना जाता है। कर्क राशी वाली महिलाओं के लिए लाल रंग अच्छा नही माना जाता है क्यूंकि मंगल रंग कर्क राशी वाली महिलाओं को कमजोर करता है।

सिंह राशि

Leo

सिंह राशि वाली महिलाओं के का स्वामी ग्रह सूर्य है। सिंह राशि वाली महिलाओं को हमेशा bright रंगो को पहनना चाहिए, इनके लिए शुभ रंग संतरी है। सिंह राशि वाली महिलाओं के लिए लाल, purple, gold रंग काफी शुभ माना रहेगा। संतरी और bright आपकी महात्वकांक्षा को और ज्यादा बढ़ायेगा। ऐसे रंग जो pale और pastle shades के हैं वो आपके लिए अशुभ रहेंगे।

Read more: श्रीदेवी से लेकर करीना कपूर तक, पूरे bollywood मे Manish Malhotra के fashion का चलता है सिक्का

कन्या राशि

virgo

कन्या राशि वाली महिलाओं मे अनेकों प्रतिभायें होतीं हैं। इस राशि वाली महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग pastle और pale shades वाले रंग फलदायी होंगे। इसके साथ ही उनके लिए peach रंग से लेकर चमकीला गुलाबी रंग और हल्का गुलाबी रंग भी शुभ रहेंगे। इन रंगो के साथ स्लेटी और dull मटीला रंग भी उनके लिए शुभ रहेगा। कन्या राशि वाली महिलाएं अगर लाल रंग की shades मे कुछ पहनतीं हैं तो वो out of personality लगेंगी।

तुला राशि

libra

तुला राशी वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो नीले रंग को दर्शाता है। ये रंग उनके लिए सामंजस्य और शांति का प्रतीक है। तुला राशि वाली महिलाओं को गुलाबी और सफेद रंग एक classy personality देता
है। काला रंग तुला राशि वाली महिलाओं का सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है।

वृष्चिक राशि

scorpian

वृष्चिक राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह मंगल है। रंगो मे वृष्चिक राशि वाली महिलाएं सभी रंगो का taste ले सकतीं हैं। जैसे purple, dark purple, splashes से bright shades वाला maroon,bottle green और लाल, काले रंग की shades वृष्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए अच्छे रहेंगे। Pale और pastels उनके लिए शुभ नहीं रहेगे।

धनु राशि

Sagittarius

धनु राशि वाली महिलाओं के लिए पीला रंग शुभ रहेगा। ये रंग उनकी महात्वकांक्षा को दर्शाता है। ये रंग उनके जिंदगी मे उमंग और खुशहाली को बढ़ाता है। धनु राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। उनके लिए संतरी, लाल, भगवा संतरी आत्मीयता को दर्शाते हैं। धनु राशि वाली महिलाओं के लिए नीला और पीला रंग सबसे ज्यादा शुभ फलदायक रहेगा। धनु राशि वाली महिलाओं को ध्यान रखना है कि वो काला रंग न पहने।

मकर राशि

capricorn

मकर राशि वाली महिलाओं के लिए ज्यादातर stark और plain रंग ठीक रहेंगे। मकर राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह शनि है। रंगो मे उनके लिए काला रंग सबसे ज्यादा शुभ रहेगा क्योंकि काला रंग शनि का रंग माना जाता है। इसके साथ-साथ grey, navy blue, indigo रंग भी उनके लिए अच्छा रहेगा। इसके अलावा brown और खाकी रंग भी उनके लिए अच्छा रहेगा। पीला रंग भी उनके लिए बेहद ही शुभ फलदायी रहेगा।

कुंभ राशि

acquarian

कुंभ राशि वाली महिलाओं का भी शनि ग्रह स्वामी है। Violet shades मे काला रंग उनके लिए अच्छा रहेगा। electric colours जिन्हे पारंपरिक रंग नही माना जाता है ऐसे रंग कुंभ राशि वाली महिलाओं के लिए अच्छे रहेंगे। रंगो मे कुंभ राशि वाली महिलाओं का taste stark से लेकर bold रंगो तक होता है। काला रंग उनका सबसे पसंदीदा रंग होता है। इसके अलावा जिन रंगो को new generation के रंग माना जाता है वही रंग कुंभ राशि वाली महिलाओं के लिए फलदायी और शुभ होते हैं। ये रंग ज्यादातर bold और अलग होते हैं।

मीन राशि

Pisces

मीन राशि वाली महिलाएं जो watery और mystical sign को दर्शातीं हैं। मीन राशि वाली महिलाओं का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस राशि की महिलाएं बेहद ही संवेदनशील और समझदार, भावुक होतीं हैं। इनका शुभ रंग पीला है जो उनके जीवन मे खुशहाली और उमंग, महात्वाकांक्षा को दर्शाता है। इसके अलावा pale और pastle, चमकीला पीला रंग, lilac, lavender, light purple, peaches और सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा। Bright और violent shades वाले रंग आपके लिए अशुभ रहेंगे।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP