आज के समय में हर कोई ऐसे आउटफिट को पहनना पसंद करता है, जो उन्हें अधिक ट्रेंडी व फैशनेबल दिखाए। कभी-कभी तो महिलाएं इस चक्कर में अपने कंफर्ट के साथ भी समझौता करने से गुरेज नहीं करती हैं। हालांकि, ट्रेंडी दिखने के लिए कभी-कभी इस तरह के आउटफिट पहनने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अगर आप हर बार इन्हें पहनती हैं और इन ट्रेंडी आउटफिट्स को अपने रोजमर्रा का हिस्सा बना देती हैं, तो इससे आपकी स्किन को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
हर दिन ट्रेंडी रहना वास्तव में हमारी स्किन के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी खतरनाक हो सकता है। लेकिन हम फिर भी बिना सोचे-समझे इन ट्रेंड्स को फॉलो करते चले जाते हैं। हो सकता है कि इस लिस्ट में आपका नाम भी शामिल हो, पर अब आपको थोड़ा सजग हो जाने की आवश्यकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रेंडी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी स्किन और सेहत के लिए ठीक नहीं हैं और इसलिए आपको हर दिन इन्हें पहनने से बचना चाहिए-
जींस आज के समय में हर किसी के वार्डरोब का मुख्य हिस्सा है। खासतौर से, महिलाएं अपने लुक को खास बनाने के लिए कई तरह की जींस को कैरी करना पसंद करती हैं। इनमें भी कई लड़कियां अपने खूबसूरत हिप्स और पैरों को हाईलाइट करने के लिए स्किनी जींस का चुनाव करती हैं। लेकिन, आपको इसे हर दिन पहनने से बचना चाहिए। दरअसल, इस टाइप की जीन्स आपके ब्लड सर्कुलेशन को डिस्टर्ब कर सकता है। जिसके कारण आपकी स्किन अच्छी तरह सांस नहीं ले पाती है क्योंकि कपड़ा शरीर के बहुत करीब है। इस तरह हर दिन स्किनी जींस को हर दिन पहनना बिल्कुल भी अच्छा आईडिया नहीं है।
इसे भी पढ़ें :डेनिम में दिखना है खास, इन बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से लें इंस्पिरेशन
हाई हील्स पहनना किसी भी महिला को बेहद अच्छा लगता है, क्योंकि यह उनके लुक को एकदम से चेंज कर देता है। साथ ही साथ, वह अधिक फेमिनिन नजर आती है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि उसे हर दिन हाई हील्स पहननी चाहिए। हर दिन हाई हील्स पहनने से आपको कमर दर्द, टांगों में दर्द और सूजन आदि की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, हाई हील्स पहनने से अक्सर हर्निया और राउंड स्पाइन की समस्या का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।
पुश-अप ब्रा बेहद ही लोकप्रिय हैं और इसलिए महिलाएं उसे पहनना काफी पसंद करती हैं। इसे कैरी करने से स्तन अधिक राउंड और सही शेप में नजर आते हैं। हालांकि, सिक्के का दूसरा पहलू यह भी है कि इस ब्रा को नियमित रूप से पहनने से स्तनों का विशेष हिस्सा विकृत हो सकता है और यह ब्रा ब्रेस्ट को कृत्रिम सहारे पर अधिक निर्भर बना देते हैं। इतना ही नहीं, पुश-अप ब्रा ब्लड वेसल्स को भी ब्लॉक कर देती है और स्तनों पर यह लगातार दबाव कैंसर का कारण भी बन सकता है।
इसे भी पढ़ें :डांगरी के साथ पहनें यह फुटवियर, दिखेंगी बेहद स्टाइलिश
बिग साइज हैंडबैग महिलाओं के लिए किसी लाइफ सेवर से कम नहीं है, क्योंकि इसकी मदद से आप अपना काफी सारा सामान आसानी से कैरी कर सकती हैं। बिग साइज हैंडबैग में लैपटॉप तक बेहद आसानी से रखा जा सकता है। लेकिन जहां एक ओर, हैंडबैग अधिक सुविधाजनक होते हैं, वहीं, दूसरी ओर यह आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी हैं, क्योंकि जब हम लगातार एक कंधे पर बैग ले जाते हैं, तो कंधे और रीढ़ पर खिंचाव बहुत भारी हो जाता है जिससे स्कोलियोसिस और ओस्टियोचोन्ड्रोसिस हो सकता है। साथ ही असंतुलन के कारण, आपको मांसपेशियों में ऐंठन, ब्लॉक्ड ब्लड वेसल्स और नसों में जकड़न की समस्या भी हो सकती है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।