सुंदर दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन वाले आउटफिट की खरीदारी करते हैं। साथ ही, इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करते हैं। लेकिन जब ब्लाउज की बात आती है, तो हम अक्सर अलग-अलग डिजाइन के खरीदते हैं। साथ ही, कपड़ा लेकर डिजाइन करवाते हैं। हमेशा इसके डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं। इस बार आप अलग ट्राई करने के लिए क्लोज नेकलाइन डिजाइन वाले ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज साड़ी और प्लाजो दोनों के साथ अच्छे लगते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के डिजाइन को आप स्टाइल कर सकती हैं।
राउंड के साथ क्लोज नेकलाइन ब्लाउज
आप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए राउंड के साथ क्लोज नेकलाइन ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के ब्लाउज में आप चाहें तो फ्रंट में लीफ डिजाइन क्रिएट करा सकती हैं। इसके साथ स्लीव्स भी हाफ रखें। प्रिंट आप अपनी पसंद के फैब्रिक के हिसाब से खरीद सकती हैं। इससे लुक और भी अच्छा लगेगा। लेकिन बस आपको इसे आउटफिट के हिसाब से डिजाइन करवाना होगा, ताकि लुक अच्छा लगे। इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड डिजाइन में भी मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी फिटिंग का कराकर वियर कर सकती हैं।
प्रिंटेड क्लोज नेकलाइन ब्लाउज
कई लोगों की गर्दन थोड़ी छोटी होती है। इसलिए राउंड क्लोज नेकलाइन पहनना पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में आप ब्रोड नेकलाइन वाले ब्लाउज को डिजाइन करा सकती हैं। इसे आप क्वाटर स्लीव्स में डिजाइन कराएं। इसके बाद इसे वियर करें। इससे लुक और भी सुंदर नजर आएगा। मार्केट में इस तरह के ब्लाउज आपको रेडीमेड डिजाइन में मिल जाएंगे। जिसे आप प्लाजो के साथ वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Suit Neck Designs: डीप नेक वाली ये नेकलाइन आपके सलवार-सूट के लिए रहेंगी बेस्ट, देखें डिजाइंस
फैंसी क्लोज नेकलाइन डिजाइन
आप स्टाइलिश लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप फैंसी क्लोज नेकलाइन ब्लाउज डिजाइन कर सकती हैं। इस तरह की नेकलाइन वाले ब्लाउज वाटरफॉल साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इसमें लुक भी अट्रैक्टिव नजर आता है। इसके साथ ज्वेलरी सेट और इयररिंग्स को वियर करें। इससे आप सुंदर लगेंगी। इस तरह के ब्लाउज आप कपड़ा लेकर डिजाइन कराएंगी, तो इसे आपके ब्लाउज की फिटिंग भी अच्छी आएगी। साथ ही, आपका लुक अच्छा नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Neck Designs: छोटे ब्रेस्ट साइज को बड़ा दिखाने और सही शेप देने में मदद करेंगी ये नेकलाइन, देखें डिजाइंस
इस बार ट्राई करें ये क्लोज नेकलाइन ब्लाउज। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी। मार्केट से आप इस तरह के ब्लाउज को रेडीमेड डिजाइन में भी खरीद सकती हैं। साथ ही, कपड़ा लेकर डिजाइन करा सकती हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों