Bangle Designs: करवा चौथ के त्योहार इस बार 1 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसकी तैयारियां महिलाएं कुछ दिन पहले से ही करनी शुरू कर देती हैं। अपने लिए अलग-अलग कपड़े खरीदती हैं। उनके साथ पहनने वाली ज्वेलरी लेती हैं इसी के साथ हाथ में पहनने के लिए चूड़ियां खरीदती हैं। लेकिन अगर आप इस करवा चौथ पर चूड़ियां नहीं पहनना चाहती तो इसके लिए आप चूड़े के अलग-अलग ऑप्शन ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ खूबसूरत लगेंगे।
रेड मिनाकारी चूड़ा (Chooda designs for women)
चूड़ा डिजाइन आपको कई सारे मिल जाएंगे। इस करवा चौथ पर अपने हाथों को खूबसूरत दिखाने के लिए आप रेड मिनाकारी चूड़ा डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें पूरे चूड़े में हैवी वर्क किया जाता है। आसपास के कंगन में पर्ल लगाए जाते हैं, और चौड़े कंगन पर हैंड वर्क होता है। इस तरीके के चूड़े को आप साड़ी, सूट या फिर लहंगे के साथ वियर कर सकती हैं। मार्केट में आपको इस चूड़ें में मल्टीकलर और सिंगल कलर मिल जाएगा।
कुंदन वर्क चूड़ा डिजाइन (How Long Do Wear Chuda)
कुंदन वर्क ज्वेलरी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में है। इस डिजाइन वाले चूड़े को भी आप वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पतले कंगन में थोड़ा कुंदन वर्क (हाथों के लिए खूबसूरत बैंग्लस डिजाइन) मिलेगा। लेकिन चौड़े कंगन पर आपको ज्यादा कुंदन वर्क देखने को मिलेगा। इसमें आप चाहे तो लटकन वाले चूड़े को खरीद सकती हैं। वरना बिना लटकन वाले चूड़े के डिजाइन भी आपको मिल जाएंगे।
HZ Tips: आप इसमें एक्स्ट्रा बैंग्लस एड कराकर इसे हैवी बनाकर वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Choora Designs: शादी के लिए तलाश रही हैं चूड़ा, तो एक बार नजर डालें इन खूबसूरत डिजाइन्स पर
पीकॉक डिजाइन चूड़ा (Karwa Chauth Accessories)
चूड़ा डिजाइन में आजकल ये नया ट्रेड एड हुआ है। जिसमें पीकॉक डिजाइन काफी चल रहा है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप चाहे तो कांच की चूड़ियां (गोल्डन चूड़ी डिजाइन) लगा सकती हैं वरना चूड़े में लगने वाली चूड़ियों के साथ भी ये बना हुआ मिल जाता है। इसमें सबसे खास होता है बीच में पहनने वाला कंगन डिजाइ। इसमें हैवी वर्क के साथ पीकॉक डिजाइन बना हुआ होता है। जिससे ये काफी खूबसूरत लगता है।
HZ Tips: बिना लटकन वाला खरीदें ये चूड़ा।
इसे भी पढ़ें: ब्राइडल चूड़ा खरीदने जा रही हैं? इन लेटेस्ट डिजाइन्स पर डालें एक नजर
अगर आपको भी करवा चौथ पर चूड़ा पहनने का मन हो रहा है तो इसके लिए आप यहां बताए गए डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इससे आपके हाथ बेहद खूबसूरत लगेंगे।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Myntra/Instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों