पहले के समय में केवल पंजाबी दुल्हने ही चूड़ा पहना करती थीं। कहा जाता है कि चूड़ा पहनने से पति-पत्नी के बीच का संबंध मजबूत होता है। इसे भी सुहाग के निशानी के तौर पर देखा जाता है। शादी के करीब 40-45 दिन बाद महिलाएं चूड़ा उतारती है और इसे संभाल कर रखती हैं।
लेकिन धीरे-धीरे यह फैशन का हिस्सा बन गया है, जिसके कारण अब नॉर्थ इंडिया की दुल्हनों ने भी यह पहनना शुरू कर दिया है। ट्रेडिशनल चूड़ा का रंग लाल होता है। यह देखने में बेहद सुंदर लगता है। लेकिन अब दुल्हनें लाल रंग और सिंपल डिजाइन के बजाय कुछ नया ट्राई कर रही हैं। क्या आपकी शादी होने वाली है? ऐसे में आप भी यूनिक और डिजाइनर चूड़े की तलाश में हैं? आज हम आपके लिए इसके कुछ खास डिजाइन्स लेकर आए हैं।
ज्यादातर दुल्हनें केवल लाल या मरून रंग का ही चूड़ा पहनती हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो लंहगे से मैचिंग चूड़ा पहनें। फोटो में दिखाया गया यह पिंक कलर का चूड़ा देखने में बेहद सुंदर और अट्रैक्टिव लग रहा है। इसके साथ कुंदन के कड़े खूब जंच रहे हैं। आप भी अपनी शादी के लिए कुछ इसी तरह का चूड़ा डिजाइन सेलेक्ट कर सकती हैं। मार्केट में आपको कई रंग के चूड़े मिल जाएंगे।
जिस तरह दुल्हने अपने लंहगे के दुपट्टे को खास बनाती हैं, उसी तरह आप चूड़ा के साथ भी क्रिएटिविटी कर सकती हैं। आजकल कस्टमाइज्ड चूड़ा डिजाइन काफी पॉपुलर हैं। इसमें आप चूड़े पर कुछ भी लिखवा सकती हैं। चाहे वह पति का नाम हो या फिर सौभाग्यवती भव जैसे मंत्र हों। यकीन मानिए यह चूड़ा देखकर हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। लेकिन इस तरह के चूड़े के लिए आपको दुकानदार से कहना पड़ेगा, क्योंकि यह स्पेशल डिमांड पर ही बनाए जाते हैं।
इसे भी पढ़ें:साड़ी के साथ 'लाख के कड़े' के ये डिजाइंस आपके एथनिक लुक में लगा देंगे चार चांद
राजवाड़ी ज्वेलरी देखने में बेहद अच्छी लगती है और इसे पहन रॉयल लुक मिलता है। आपको चूड़ा में भी यह डिजाइन आसानी से मिल जाएगा। इसमें चूड़े पर अलग-अलग डिजाइन बने होते हैं। महिलाएं आजकल चूड़ा में बोरला डिजाइन भी पसंद कर रही हैं। इस तरह के चूड़े में मोती और कुंदन से कारीगरी की जाती है। आप चाहें तो केवल मोती वाली ही चूड़ा खरीद सकती हैं। (बिछिया डिजाइन्स)
इसे भी पढ़ें:वेडिंग लुक की खूबसूरती बढ़ाएँगे ये कलीरे डिजाइन्स, जानें आपके लिए कौन सा है बेस्ट
अगर आपकी शादी होने वाली है और आप चाहती हैं कि आपका चूड़ा बेहद खूबसूरत हो तो इस बार कलरफुल चूड़ा पहनें। इसमें आप अपने पसंद अनुसार रंग चुन सकती हैं। इस चूड़े डिजाइन की खासियत यह है कि इसमें चेन भी लगाई गई है। जिसे आप कलीरे के तौर पर भी पहन सकती हैं। ऐसे में आपको इन्हें अलग से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।(घुंगरू पाजेब डिजाइंस देखें)
आजकल मार्केट में बारीक कारीगरी वाले चूड़ा डिजाइन्स की भरमार है। यह डिजाइन देखने में बेहद सिंपल लगता है। लेकिन यह आपके लुक में एलिगेंट टच ऐड करेगा। इस तरह के डिजाइन का फोकस बीच वाले चूड़े पर रहता है। इसलिए इस पर फूल-पत्ती से लेकर डोली तक का डिजाइन बना होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।