Celebrity Fashion Look: त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में नए-नए कपड़े और ज्वेलरी पहनकर तैयार होना तो बनता है। इन दिनों गणेश उत्सव का त्योहार काफी जोरो-शोरो से चल रहा है। हर किसी के घर गणपति रखे गए हैं। अगर आप भी इस महोत्सव में सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो उनके स्टाइल किए गए लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं। इससे आप बहुत खूबसूरत लगेंगी।
अगर आप खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आप आलिया भट्ट की इस मिरर बॉर्डर वर्क साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। ऑरेंज कलर की इस साड़ी में आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं इसे स्टाइल बाय अमी ने डिजाइन किया है। इस पूरी साड़ी में बॉर्डर पर मिरर वर्क और बीड्स लटकन का वर्क हुआ है। इसके साथ उन्होंने ब्लाउज भी मिरर वर्क वाला पहना है। आप भी इस तरीके की साड़ी को वियर कर सकती हैं। ये काफी सुंदर लगती है। इस साड़ी के साथ लाइट वेट ज्वेलरी और ओपन हेयर स्टाइल बनाएं।
HZ Tips: इस तरह की साड़ी आपको मार्केट में 1500 से 2000 रुपये में मिल जाएगी।
अगर आपको सिंपल लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए आप जान्हवी कपूर के इस लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इसमें उन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी (ब्लाउज डिजाइन) को वियर किया है। साड़ी सिंपल होने की वजह से ब्लाउज हैवी रखा है। इसमें बॉर्डर पर जाली वाला वर्क हुआ है। इस तरीके की साड़ी आप भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन भी मिलेगें। सिल्क साड़ी में भी आपको ये ऑप्शन आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tips: इस साड़ी के साथ आप स्टोन वर्क ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Saree Fashion : अंबानी गणपति सेलिब्रेशन के दिन कियारा आडवाणी की साड़ी की कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
अगर आपको साड़ी से हटकर कुछ और इस बार गणेश उत्सव में वियर करना है तो इसके लिए आप अनारकली सूट वियर कर सकती हैं। जेनेलिया ने भी हैवी (रेड कलर आउटफिट डिजाइन) घेरे वाला अनारकली सूट वियर किया है। जिसे Gaurang Shah ने डिजाइन किया है। आप भी इस तरीके के अनारकली सूट को खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको ज्यादा घेरे वाले सूट भी मिल जाएंगे और कम घेरे वाले सूट भी मार्केट में देखने को मिल जाएंगे।
HZ Tips: इस तरह के सूट के साथ आप इयररिंग्स हैवी वियर कर सकती हैं और ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Outfits: मेहंदी फंक्शन में ट्राई करें ये ग्रीन कलर आउटफिट्स, लगेंगी खूबसूरत
इस गणेश उत्सव में ट्राई करें ये सेलेब्रिटी लुक्स आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।