herzindagi
image

सेलिब्रिटी के लहंगा लुक होते हैं सबसे अलग, खास दिन के लिए आप भी करें रीक्रिएट

सेलिब्रिटी की तरह खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर उनके लुक्स की तारीफ करते नजर आते हैं। साथ ही, हमें मौका मिलता है, तो उनके लुक्स को फॉलो भी करते दिखाई देते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-01, 20:31 IST

लहंगा पहनने का शौक हम सभी को होता है। लेकिन इस तरह का लुक तभी अच्छा लगता है, जब आप किसी आउटफिट को अच्छे से स्टाइल करती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके लुक में परफेक्शन आता है। सेलिब्रिटी अपने लुक को उसी के हिसाब से क्रिएट करते हैं, तभी अच्छे लगते हैं। अगर आपको भी अपने लुक को परफेक्ट बनाना है, तो इसके लिए आप इन सेलिब्रिटी के लहंगा लुक से आइडिया ले सकती हैं। इससे आप खूबसूरत नजर आएंगी।

गोल्डन शिमर लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा अली खान ने इस तस्वीर में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा वियर किया है। इस लहंगे में वो बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। इस तरह के लहंगे को आप भी वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको सही फिटिंग और डिजाइन के साथ लहंगे को तैयार करना है। इसके बाद दुपट्टा और एक्सेसरीज के साथ इसे वियर करना है। तभी आपका लुक सेलिब्रिटी जैसा खूबसूरत लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग नजर आएंगी।

मल्टी कलर लहंगा लुक

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)

सारा अली खान का यह लहंगा लुक काफी वायरल होता नजर आया है। आप भी किसी खास दिन या फंक्शन पर इसे वियर कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी पसंद का कलर चूज करना है। इसके बाद इसमें छोटी-छोटी एक्सेसरीज को लगाना है। फिर इसे ज्वेलरी और हेयर स्टाइल के साथ कैरी करना है। इससे आपका लुक बेहद खूबसूरत लगने वाला है। इसके बाद जब आप तस्वीरें खिंचवाते तो आप सुंदर नजर आएंगी। मार्केट में इस तरह के लहंगे आपको 3,000 से 4,000 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs : शादी के मौके पर बेस्ट हैं ये शिबोरी प्रिंट वाले सिल्क लहंगे, देखें डिजाइंस 

बॉर्डर डिजाइन लहंगा लुक

Border designs lehenga

माधुरी दीक्षित की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप बॉर्डर डिजाइन वाले लहंगे को भी किसी खास दिन पर पहन सकती हैं। इस तरह के लहंगे पहनने के बाद अच्छे लगते हैं। साथ ही, इसमें लुक भी परफेक्ट नजर आता है। इस तरह के लहंगे में नीचे की तरफ बॉर्डर का डिजाइन मिलता है। साथ ही, ब्लाउज भी हैवी आता है, जो पहनने के बाद अच्छा लगता है। इस तरह के लहंगे में आपको दुपट्टा नेट का मिलता है, ताकि लहंगे का डिजाइन अच्छे से हाइलाइट हो सके। आप भी इस तरह के लहंगे तो खरीदकर वियर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Lehenga Designs: बहन की शादी में बेस्ट दिखने के लिए सारा तेंदुलकर के पहनें लहंगे आएंगे काम, देखें डिजाइंस और करें री-क्रिएट

इस बार स्टाइल करें ये लहंगा। इसमें आपका लुक भी अच्छा लगेगा। साथ ही, आप सबसे अलग और खूबसूरत नजर आएं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।