शादी में जाने के लिए हम तैयार होना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में ज्यादातर हम लहंगे को पहनना ही चाहते हैं। वहीं ज्यादा तैयार होना हम केवल घर के फंक्शन में करते हैं। आजकल की बात करें तो सेलिब्रिटी लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
सेलिब्रिटी लुक की बात करें तो आजकल सारा तेंदुलकर के स्टाइलिश लहंगा लुक्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं लहंगे के नए डिजाइंस और बताएंगे बहन की शादी में इसे स्टाइल करने का आसान तरीका-
रेड लहंगा लुक
रेड कलर एवरग्रीन फैशन ट्रेंड में रहता है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर निकिता गुजराल ने डिजाइन किया है। इसमें आपको नेट से लेकर साटन तक में कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे। ब्राइडल से लेकर गेस्ट से लेकर सभी इस तरह के मोनोक्रोम लुक को स्टाइल करना पसंद करते हैं।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में ग्रीन कलर ज्वेलरी को स्टाइल करें।
इसे भी पढ़ें: Purple Lehenga: पाना चाहती हैं ट्रेंडी लुक तो पर्पल कलर के लहंगे को करें स्टाइल, देखें तस्वीरें
पेस्टल लहंगा लुक
आजकल इस तरह के कलर कॉम्बिनेशन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इस खूबसूरत कलर लहंगे को डिजाइनर सीमा गुजराल ने डिजाइन किया है। लुक में जान डालने के लिए आप नेट की स्लीव्स बनवाएं। इसके लिए वर्क वाली नेट का इस्तेमाल करें।
HZ Tip: इस तरह के लहंगे लुक में आप ओपन वेवी कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Isha Ambani Fashion: ईशा अंबानी का हर लहंगा लुक है बेमिसाल, देखें तस्वीरें और सस्ते में करें री-क्रिएट
रॉयल लहंगा लुक
बहन की शादी में रॉयल लुक पाना चाहती हैं तो गोल्डन कलर से बेस्ट लहंगा लुक शायद ही कोई हो सकता है। इस खूबसूरत पीच और गोल्डन लहंगे को डिजाइनर अर्पिता मेहता ने डिजाइन किया है। इस तरह के लहंगे आपको मार्केट में 5,000 रुपये से भी कम में मिल जाएंगे।
HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ में आप बालों के लिए बन या लॉन्ग ब्रेड हेयर स्टाइल बनाकर गजरे से स्टाइलिंग कर सकते हैं।
अगर आपको लहंगे की ये डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों