herzindagi
Jacqueliene Fernandez At Cannes

Cannes 2024: गोल्डन अवतार में रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरती नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, देखें तस्वीरें

कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज कांस 2024 में अपने स्टाइलिश अंदाज में रेड कारपेट पर वॉक करते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस का लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2024-05-23, 19:46 IST

Jacqueliene Fernandez At Cannes 2024: कांस फिल्म फेस्टिवल 2024 शुरू हो चुका है। बता दें कि इस बार का थीम सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ एंपावरमेंट को दर्शाता है। हालांकि कुछ इंडियन सेलिब्रिटीज हर साल यहां आते हैं तो वहीँ कुछ सेलिब्रिटीज इस बार पहली बार कांस 2024 की पहली बार वॉक करते नजर आ रहे हैं। इस बार लिस्ट में एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है।

स्टाइलिश दिखने की बात करें तो कोई भी एक्ट्रेस किसी दूसरी से कम नहीं है। ऐसे में जैकलिन फर्नांडिस का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तो आइये जानते हैं जैकलिन फर्नांडिस के कांस 2024 लुक की क्या है खासियत- 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

जैकलिन फर्नांडिस का कांस 2024 लुक

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

एक्ट्रेस ने इवेंट के लिए अपने एलिगेंट और क्लासी स्टाइल को बरकरार रखा है। ऐसे में अपनी परफेक्ट बॉडी शेप को डिफाइन कर्मे के लिए जैकलिन ने डिजाइनर ब्रांड MIKAEL का डिजाइन किया हुआ बॉडीकॉन गाउन पहना है। बता दें कि गाउन पर शिमर और सीक्वेन वर्क किया गया है। 

हालांकि, यहां आपको कई सेलिब्रिटीज बेहद आइकोनिक अवतार में नजर आए होंगे, लेकिन जैकलिन ने अपने लुक को मिनिमल और एवरग्रीन स्टाइल से कैरी किया है। गोल्डन कलर के इस खूबसूरत गाउन के साथ एक्ट्रेस ने बालों के लिए हॉलीवुड स्टाइल क्लीन स्लीक स्टाइल हेयर लुक को चुना है।

मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने ड्युई बेस मेकअप के साथ में न्यूड कलर पैलेट से लुक को कम्प्लीट किया है। वहीं रोजगोल्ड कलर के ट्रेल गाउन के साथ में एक्ट्रेस ने बेहद मिनिमल ज्वेलरी को स्टाइल किया है।

जैकलिन फर्नांडिस के कांस 2024 लुक की खासियत क्या है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jacqueliene Fernandez (@jacquelienefernandez)

 

एक्ट्रेस ने थीम और अपने पर्सनल स्टाइल स्टेटमेंट को अपनी आउटफिट के जरिये बेहद खूबसूरती से डिफाइन किया है। इस लुक में एक्ट्रेस काफी एवरग्रीन वाइब देती हुई नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- Cannes 2024: पहली बार कांस 2024 का हिस्सा बनी कियारा आडवाणी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 

अगर आपको कांस 2024 में कैरी किए जैकलिन फर्नांडिस का लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।