कांस 2024 शुरू हो चुका है। इस बार का थीम सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ एंपावरमेंट को दर्शाता है। वहीं कुछ सेलिब्रिटीज इस बार पहली बार कांस 2024 की पहली बार वॉक करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम भी शामिल है।
अपने क्यूट अंदाज और कातिलाना लुक्स से कियारा कई लुक्स को पुल ऑफ कर चुकी हैं। तो आइये देखते हैं कांस 2024 में कियारा आडवानी का पूरा लुक। साथ ही, जानेंगे इसके लुक से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-
View this post on Instagram
कांस फिल्म फेस्टिवल में कियारा आडवाणी ने दूसरे दिन ऑरेंज कलर की ड्रेस को स्टाइल किया। इसमें उनका अंदाज बेहद स्टाइलिश लग रहा था। ये फ्लोर-लेंथ आउटफिट डिजाइनर अलाइया ने डिजाइन किया है। कियारा ने इसके लिए फेदर आइब्रो, स्मज्ड पीच आई शैडो, ग्लॉसी लिप शेड को ट्राई किया है। हेयर स्टाइल में उन्होंने ब्रेड बनाई है। ज्वेलरी में उन्होंने राउंड शेप हूप्स इयररिंग्स और हाथों में व्हाइट, गोल्डन और रेड कलर बैंगल्स को वियर किया है।
View this post on Instagram
बेबी पिंक और ब्लैक कलर के इस खूबसूरत गाउन में कियारा ने कांस 2024 की रेड कारपेट पर वॉक किया है। बता दें कि इस खूबसूरत ट्रेल गाउन को डिजाइनर NEDO by NEDRET TACIROGLU ने डिजाइन किया है। इस लुक में कियारा ने हाई प्रिंसेस हेयर बन हेयर स्टाइल बनाया हुआ है। इसके आलावा लुक में जान डालने का काम स्टेटमेंट नेकलेस और हाथों में पहनें हुए नेट के ग्लव्स पर स्टेटमेंट रिंग करती नजर आ रही है।
View this post on Instagram
एक्ट्रेस ने कांस में अपने लुक को काफी क्लासी तरह से स्टाइल किया है। एक्ट्रेस के इस लुक को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया है। पूरे लुक को एक्ट्रेस ने आइवरी कलर में चुना है। स्टाइलिंग की बात करें तो इसे स्टाइलिस्ट लक्ष्मी लहर ने स्टाइल किया है।
इसे भी पढ़ें: Cannes 2024: रेड बॉल गाउन में नजर आईं उर्वशी रौतेला, दूसरे लुक पर डालें नजर
लुक की खासियत इसकी सिम्प्लिसिटी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कियारा ने कांस 2024 के थीम और अपने स्टाइल स्टेटमेंट को एक्ट्रेस ने बखूबी बरकरार रखा है। बात अगर लुक में खासियत की करें तो बिना ज्यादा कलर्स को शामिल किए केवल सिंपल साटन स्लिट कट गाउन को पहनकर एक्ट्रेस ने मैचिंग पर्ल हैवी इयररिंग्स को स्टाइल किया है।
इयररिंग्स के अलावा हाथों में लेयर बाले ब्रेसलेट और स्टाइलिश रिंग को स्टाइल किया गया है।
बालों की बात करें तो हेयर स्टाइल के लिए पुल्ड बैक ओपन मेसी हेयर लुक को चुना है। मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने न्यूड पैलेट के कलर कॉम्बिनेशन को चुना है। देखने में एक्ट्रेस का यह लुक बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है।
अगर आपको कांस 2024 में कैरी किए कियारा आडवाणी का लुक पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।