भारत में जब बात शादियों की होती है तब यहां फैशन में inspiration की कमी नहीं है। भारत में शादियां सिर्फ एक celebration ही नहीं होतीं बल्कि ये हफ्तों तक चलने वाली एक रश्म भी होतीं है। शादियों पर खाना-पीना, मौजमस्ती भी खूब होती है। लेकिन इनके अलावा भी एक ऐसी चीज है जो सबसे ज्यादा important होती है। वो है fashion। भारत मे ब्राईडल फैशन का दायरा बहुत ही बड़ा है। यहां पर ब्राईडल फैशन का एक बहुत ही बड़ा बाजार है जिसमे परिवार अपना लाखों रुपया invest करते हैं। जिससे वो शादियों पर पहनने के लिए ब्राईडल outfits को खरीदते हैं। यही बात ज्वैलरी पर भी लागू होती है। भारत मे हमेशा से ही ब्राईडल फैशन को एक हाई फैशन के रुप मे देखा गया है। जहां पर ब्राईडल outfits के अलग से स्पेशल डिजाइनर हैं। अगर बात ब्राईडल फैशन की हो और आप फिर भी कन्फूज हों कि कहां से क्या inspiration ली जाये या फिर ब्राईडल outfits मे क्या carry किया जाये? और लुक को और ज्यादा एडवेंचर्स और ग्रांड कैसे बनाया जाये तो आप हमारे बॉलीवुड स्टार्स से inspiration ले सकतीं हैं।
जो लोग फैशन पर नजर बनाये रखते हैं उन्हे ये जरूर याद होगा कि आलिया भट्ट ने हाल ही में मनीष मल्होत्रा के शॉ में हैरान कर देने वाला ब्राईडल outfit पहना था। इसके अलावा हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी पर सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ बेहद ही beautiful लहंगा पहना था। अगर आप पूरे 2017 को देखेंगे तो ब्राईडल फैशन के मामले मे ये साल एक से बढ़कर एक ब्राईडल ensembles के नाम रहा जहां शिल्पा शेट्टी से लेकर आलिया भट्ट तक एक से बढ़कर एक ब्राईडल लुक में नजर आयीं।
देखिये इन gorgeous ensembles को जो 2017 में ब्राईडल फैशन मे छाये रहे।
आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के लहंगे में
वैसे तो हमारी girl next door आलिया भट्ट अपने funky अंदाज के लिए जानीं जातीं हैं। चाहे स्किंपी शर्ट हो या स्निकर shoes वो हमेशा से ही अपने फैशनेबल लुक मे नजर आतीं हैं। लेकिन जब आलिया भट्ट मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किये हुऐ ब्राईडल look में नजर आयीं तो लोगों के होश उड़ गये। जी हां आलिया मनीष मल्होत्रा के दिल्ली मे हुए एक फैशन शॉ मे नजर आयीं थीं। आलिया अपने इस इस gorgeous ब्राईडल outfit में रणबीर सिंह के साथ रैंप पर उतरीं थीं। आपको उनका green apple ब्राईडल लहंगा भी याद होगा जो उन्होने दिवाली पर पहना था।
आलिया मनीष मल्होत्रा के इस piece मे किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं। उनका ये हाई वॉल्यूम लहंगा, embellished blouse और उनके red lips इस ब्राईडल लुक में एकदम पर्फेक्ट लग रहे थे। आलिया उन सेलेब्स की लिस्ट में शामिल हो चुकीं हैं जो साल 2017 में अपने ब्राईडल लुक से लोगों के दिलों छायीं रहीं।
Read more: अनुष्का शर्मा का स्टाइल evolution: रनवे से लेकर extraordinary bride बनने का सफर
सागारिका घाटके अनीता डोंगरे के ब्राइडल piece
साल 2017 के खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं और बॉलीवुड की लीडिंग सेलेब्स एक बाद एक शादी के बंधन में बंध रहीं हैं। हमें सबसे बड़ा सर्पाइज़ तब मिला जब हमारी 'Chak De' फेम गर्ल सागारिका घाटके ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की। अपनी शादी में सागारिका एक बहुत ही लाउड ब्राईडल लुक में नजर आयीं। अपनी शादी के लिए सागारिका ने most beautiful ब्राईडल piece को सेलेक्ट किया। सागारिका ने अपनी शादी पर एक बेहद ही खूबसूरत ivory लहंगा और बहुत ही beautiful एथनिक साड़ी पहनी थी। अपनी शादी की सेरेमेनी पर सागारिका ने एक बेहद ही खूबसूरत और red ensemble भी पहना था। जिसे देखकर आप दांतो तले उंगलियां दबा लेंगी। रिसेप्शन पर सागारिका ने एक पाउडर ब्लाउज और एक चोली को carry किया था। उनके इन खूबसूरत outfits को अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था।
प्रीती जिंटा Falguni and Shane के गाउन में
एक लंबे अर्से से प्रीती जिंटा ने बड़े पर्दे से दूरी बनाई हुई है। लेकिन उन्होने runway पर अपनी वापसी बड़े ही जोरदार अंदाज में की। वैसे तो प्रीती ने अमरीकी मूल के व्यक्ति से शादी की है लेकिन पिछले साल उन्होने मॉडलिंग से अपने करियर में शानदार वापसी की है। और वो इसे खूब enjoy भी कर रहीं हैं। लेकिन जब बात red carpet की हो तो प्रीती ये बखूबी जानतीं हैं कि रेड कार्पेट पर अपने आप को कैसे उतारना है। आप उनके पिछले Lakme Fashion Week को ही देख लीजिए। जहां पर प्रीटी जिंटा एक बेहद ही खूबसूरत दिल छूने वाले Falguni Shane गाउन में उतरीं। उनका ये लुक पूरे शॉ में सबसे ज्यादा limelight में रहा। आपको बता दें की बतौर show stopper प्रीती इस शॉ में बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। अगर आप एक christain ब्राइड हैं तो आप एक बार प्रीती जिंटा के लुक को जरूर देख लीजिए।
Read more: अगर आपकी body pear shape है तो जाने कौन-सा लहंगा रहेगा आपके लिए perfect?
दिया मिर्जा अंजू मोदी के रॉयल ब्राइडल लुक में
दिया मिर्जा और खूबसूरती को कभी अलग करके नहीं देखा जा सकता दोनों ही एक दूसरे synonymous हैं। जब दिया भारत में कहीं घूंम ना रहीं हों तो आप समझ लीजिए कि वो किसी ना किसी चैरिटेबल काम में लगी हुईं हैं। आप उनकी इंस्टाग्राम फीड को ही देख लीजिए। दिया जब runway पर होतीं हैं तब तो उनका अंदाज ही अलग होता है। आप उनकी ये runway अपीरियंस को ही देखिये। जिसमे वो अपने एथनिक pieces में एक stunning लुक में नजर आ रहीं हैं। हाल ही में दिल्ली में हुऐ इस शॉ में दिया मिर्जा एक पर्फेक्ट राजपूताना दुल्हन के अवतार में नजर आ रहीं थीं। उनका ये राजपूताना लुक आपको आपकी सीट से जरूर एक बार हिलाकर रख देगा। दिया ने अपने इस शिफॉन लहंगे के साथ राजस्थानी ज्वैलरी में लोगों के सामने राजस्थान के ऐतिहासिक फैशन को बेहद ही शानदार तरीके से पेश किया।
पदमा लक्ष्मी तरुण तेहलियानी के लिबास में
पदमा लक्ष्मी भारत की एक में वैस्टर्न फैशन के चेहरों में एक दिग्गज चेहरा मानीं जातीं हैं। इसके अलावा वो एक इंटरनेशनल शैफ के रुप में एक जज और एक सुपर मॉडल भी हैं। लेकिन जब बात भारतीय फैशन की वो तो पदमा लक्ष्मी एक true blue Indian हैं। फैशन डिजाइनरों में तरुण तेहलियानी को एक maverick माना जाता है। जब वो अपना कोई फैशन शॉ लेकर आते हैं तो वो ग्लैमर से सराबोर होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला उनके Lakme Fashion Week में जिसमें तरुण तेहलियानी ने जब पदमा लक्ष्मी को runway पर उतारा तब पूरा माहौल ग्लैमर्स हो गया था।
नर्गिस पाखरी अनुश्री रेड्डी के लहंगे में
अगर आप एक हल्का ग्लैमर्स outfit ढूंढ रहीं हैं तो आपको एक बार अनुश्री रेड्डी को जरूर देख लेना चाहिए। उनके सारे ब्राइडल pieces एकदम एक्सपेरिमेंटल होते हैं। हमें लगता है हममें से कोई इस बात पर ना नहीं कह सकता कि मेंहदी और संगीत के फंक्शन पर अनुश्री का लहंगा बेस्ट होगा। शिल्पा शेट्टी से लेकर इलियाना और बॉलीवुड की leading ladies अनुश्री के डिजाइन्स में नजर आ चुकीं हैं। हाल ही में हुऐ Lakme Fashion Week में अनुश्री ने अपने खूबसूरत ब्राईडल डिजाइन्स में नरगिस पाखरी को उतारा था जिसे पहनकर वो stunning लग रहीं थीं। उनका ये lime green लहंगा और pale pink डुपट्टा बेहद ही gorgeous लग रहा था।
भूमि पेडनेकर रेयनू टंडून के लहंगे
टॉयलेट एक प्रेम कथा से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वालीं भूमि पेडनेकर ने लोगों के उपर बहुत ही गहरा प्रभाव छोड़ा था लेकिन शायद फिल्म में उनका फैशन कुछ खास नहीं रहा। भले ही भूमि को अपनी फिल्म 'दम लगा के हइशा' को लेकर अच्छे रिव्यू मिले हों लेकिन वो red carpet के ग्लैमर पर अपना fashion effect छोड़ने में नाकामयाब रहीं। लेकिन भूमि ने सारे scene को ही बदलकर रख दिया। जी हां रेनू टंडून के दिल्ली में हुए एक couture show में भूमि एक फ्लोर लेंथ लहंगा पहनकर उतरीं थीं। उनके इस blue लहंगे ने लोगों के उपर फैशन को लेकर अभी तक का सबसे बड़ा आंखे खोल देने वाला impact छोड़ा था। उनके इस लुक में लोगों को सबसे ज्यादा उनकी simplcity पसंद आयी। जो कहीं ना कहीं आपके wardrobe में फिट होती है। उनका ये लुक उन ladies के लिए बेस्ट रहेगा। जो अपने आपको भूमि की तरह एक grand लुक में दिखाना चाहतीं हैं।
दिशा पटानी मानव गंगवानी के ensemble में
दिशा पटानी बॉलीवुड में वैसे तो अभी नयी-नयी हैं लेकिन जब बात फैशन की हो तो वो ये बेहद ही अच्छे तरीके से जानतीं हैं की fashion में अपने आपको कैसे rocking दिखाना है ये उन्हे अच्छे से पता है। टाईगर श्रॉफ के साथ बेफिक्री फिल्म में दिशा पटानी एक girl next door के लुक में दिखीं थीं लेकिन अगर मौका अपने आपको एक bride के रुप में दिखाने का हो तो दिशा इसे कभी गवांती नहीं हैं। हाल ही में दिल्ली में हुऐ Delhi Courture Week में दिशा मानव गंगावानी के एक heavy black ब्राइडल ensemble में नजर आयीं थीं। उनके इस लुक में कोई भी ऐसी चीज नहीं थी जो आपको पसंद ना आये।
अनुष्का शर्मा सब्यासाची के ब्राइडल लहंगे में
हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को लेकर लोगों में उनकी ऐसी दीवानगी दिखी कि चारो तरफ बस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ही छाये हुऐ थे। अनु्ष्का शर्मा का सब्यसाची को लेकर प्यार किसी छुपा नहीं है। लेकिन इस बार वो अपने एक अलग ही अंदाज में नजर आया। अनुष्का ने अपने शादी को लेकर फैशन इंडस्ट्री के दिग्गज माने जाने वाले सब्यसाची मुखर्जी को चुना। अनुष्का ने अपनी शादी पर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ pale pink लहंगा पहना था। इसके डिजाइन को अगर देखा जाये तो इसमे इंग्लिश कलर के साथ एक विंटेज embroidery थी। ये इंग्लिश कलर embelished सिल्वर गोल्ड, मैटल थ्रैड, pearl के साथ थीं। साथ ही सब्यसाची ने अनुष्का के लिए दो neckpieces को भी डिजाइन किया था। ये पर्ल चोकर उनकी सगाई की साड़ी पर बिलकुल मैच कर रहा था। अनुष्का शर्मा का माथा-पट्टी और उनका चोकर syndiacte uncut हीरों से जड़ा हुआ था।
शिल्पा शेट्टी मनीष जयसिंह के वैडिंग गाउन में
फैशन में outfits के साथ fun करने की बात हो और शिल्पा शेट्टी का नाम ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता। फैशन में कैसे रिस्क लेना है ये शिल्पा शेट्टी से बेहतर तरीके से कोई नहीं जानता। अगर आप शिल्पा के इंस्टाग्राम पर एक नजर डालेंगे तो आपको पता चलेगा कि फैशन के मामले में शिल्पा शेट्टी सबसे बड़ी स्टार हैं। वो अपने उपर बड़ी ही खूबसूरती से कुछ भी एक्सपेरिमेंट कर सकतीं हैं। बेल्ट साड़ियों से लेकर फिटिंग गाउन, फ्लोर लेंथ जैकेट तक शिल्पा इन्हे बड़े ही एक्सपेरिमेंटल अंदाज में पहनतीं हैं। मनीष जयसिंह के डिजाइन किये हुऐ बनारसी गाउन में शिल्पा जब runway पर उतरीं तो उनके इस outfit को wedding gown of the year का नाम दिया गया। उनका ये गाउन लाल और gold कलर का था। शिल्पा का ये outfits बहुत ही रिस्की होते हैं लेकिन शिल्पा इन सभी में अपने ग्लैमर्स लुक में नजर आतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों