इस बात में कोई दोराय नहीं है कि रेड कलर देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है, लेकिन बहुत अधिक ब्राइट व बोल्ड कलर को कैरी करना इतना भी आसान नहीं होता। अगर आप इसे स्मार्टली नहीं पहनती हैं तो आपका पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। साथ ही रेड कलर को पहनते हुए अपने लुक को बैलेंस करना और स्टाइलिश दिखना उतना भी आसान नहीं होता। लेकिन अगर आप इसे मैनेज करने में सक्सेसफुल हो जाती हैं तो यकीनन आप अपना मेकओवर आसानी से कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- डेट पर जा रही हैं तो लगाएं इस शेड की लिपस्टिक
अगर आप भी रेड कलर पहनने का मन बना रही हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि इसे किस तरह टीमअप किया जाए तो आप बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। कई बॉलीवुड दीवाज अक्सर रेड कलर कैरी किए हुए नजर आ जाती है। आज हम आपको कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेस के बेहतरीन रेड कलर लुक के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आप भी आसानी से अपना वार्डरोब अपडेट कर पाएंगी-
सोनम कपूर
सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशनिस्ता यूं ही नहीं कहा जाता। वह जो भी पहनती हैं, उसका स्टाइल अलग ही होता है। सोनम अक्सर रेड कलर कैरी किए हुए नजर आती है। इस लुक में भी सोनम ने lovebirds.studio ब्रांड का रेड कलर आउटफिट कैरी किया हुआ है।
इस लुक में सोनम ने मोनोक्रोमेटिक लुक अपनाया हुआ है और रेड स्ट्राइप्स सूट पहना हुआ है। अपनी ड्रेस से मैचिंग बैग भी सोनम ने कैरी किया है, जो देखने में काफी अच्छा लग रहा है। आप भी अगर एक सिंपल और स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं तो यह ऑप्शन चुन सकती हैं।
करिश्मा कपूर
रेड कलर सिर्फ यंग गर्ल्स पर ही नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी काफी अच्छा लगता है और करिश्मा का यह लुक इसे पूरी तरह साबित करता है। अगर आप रेड कलर को एक एलीगेंस व ग्रेसफुल तरीके से पहनना चाहती हैं तो साड़ी के रूप में पहन सकती हैं। इस लुक में करिश्मा ने सब्यसाची द्वारा डिजाइन की हुई रेड कलर की साड़ी पहनी है, जो देखने में काफी अच्छी लग रही है। इतना ही नहीं, साड़ी का बार्डर इसे और भी अधिक स्टाइलिश बना रहा है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का स्टाइलिंग सेंस एकदम अलग है। वह जो भी पहनती हैं, बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी करती हैं। शिल्पा ने इस लुक में shantanunikhil द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट कैरी किया है। वहीं एसेसरीज में viangevintage ब्रांड के ईयररिंग्स पहने हैं। शिल्पा का यह लुक किसी पार्टी या फंक्शन के लिए आराम से कॉपी किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- गजरे वाला हेयरस्टाइल हुआ पुराना अब है लाल गुलाब का ज़माना
काजोल
अगर आप रेड पहन रही हैं तो जरूरी नहीं है कि आप रेड में सिर्फ ब्राइट शेड को ही चुनें। इस लुक में काजोल ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई रेड कलर साड़ी पहनी है। इस वेलवेट साड़ी में काजोल का एक अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। इस साड़ी में काजोल ने रेड के साथ-साथ ब्लू का कॉम्बिनेशन रखा है, जो इसे पार्टी रेडी बना रहा है। वहीं, एसेसरीज में काजोल ने चोकर पहना है। वहीं साड़ी के कोनों पर फ्लावर पैटर्न इसी खूबसूरती बढ़ा रहा है। मेकअप को काजोल ने लाइट ही रखा है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों