इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने कितने सेक्सी गाउन्स पहनें हैं। साड़ियां पहनने के रिवाज की जगह गाउन्स कभी नहीं ले सकते। और वो भी तब जब पूरे बॉलीवुड में wedding season का खुमार चढ़ा हो। बॉलीवुड के जाने-माने सितारे इन दिनों एक के बाद एक शादी के पवित्र बंधन में बंधते चले जा रहे हैं। इन सभी शादियों में एक चीज कॉमन है वो है भारत के पारंपरिक outfits जिन्हें पहनकर सितारे शादी के बंधन में बंध रहे हैं। इसकी शुरुवात सागारिका घाटके से हुई जब उन्होने अनीता डोंगरे का डिजाइन किया हुआ लहंगा अपनी शादी पर पहना था। वहीं अब अनुष्का शर्मा जिन्होने अपने रिसेप्शन पर लाल बनारसी साड़ी पहनी। जिससे साफ पता चलता है कि शादियों पर बनारसी साड़ी कभी out-off-trend नहीं हो सकती। पारंपरिक लिबास के रुप में हमारी बॉलीवुड divas साड़ियों को हरी झंडी पहले ही दे चुकीं हैं।
ये हैं बॉलीवुड की वो celebs जिन्होने बनारसी साड़ियों को दोबारा trend में पेश किया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का नाम सुनते ही आपके मन में उनका पदमावती अवतार जरूर आया होगा। अपने इस रॉयल look के साथ-साथ वो red carpet पर भी राज करतीं हैं। बनारसी साड़ी की बात की जाये तो दीपिका ने इसे कई बार पहना है। या यूं कहें कि trend के तौर पर बनारसी साड़ी को दोबारा पेश किया है। आप सब्यासाची की डिजाइन की हुई ये लाल बनारसी साड़ी देख लीजिए जिसमें दीपिका एक banarsi queen दिख रहीं हैं। वहीं उनका दूसरा Raw Mango बनारसी look बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। उन्हें देखकर एक बात तो साफ है कि हमारी पदमावती साड़ियों से बहुत प्यार करतीं हैं।
आलिया भट्ट
आलिया को वैसे तो बॉलीवुड में एक modern फैशन आइकॉन के तौर पर जाना जाता है। भले ही आपको आलिया next door girl लगतीं हों लेकिन फैशन के मामले में उन्हें onscreen पर कोई नहीं हरा सकता। Red carpet पर भी वो फैशन के मामले में winner रहतीं हैं। क्योंकि वो हमेशा से ही red carpet पर सेक्सी गाउन से लेकर ड्रेसेज में नजर आतीं हैं। लेकिन जब बात कुछ भारतीय पारंपरिक outfit पहनने की हो तो हमेशा बनारसी ही पसंद करतीं हैं। आप मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई ये apple green color की साड़ी ही देख लीजिए। दिवाली पर आलिया इसे पहनकर और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहीं हैं। इसके साथ ही उनका ये Raw Mango लहंगा चोली भी देखने में बहुत ही sexy लग रहा है।
मलाईका अरोड़ा खान
मलाईका बेहद ही सेक्सी और रिस्की ड्रेसेज पहनने को लेकर जानीं जातीं हैं। लेकिन बात जब कुछ पारंपरिक पहनने की हो तो वो कभी भी wrong नहीं जाती। वहीं बनारसी कुर्ता की बात की जाये तो पारंपरिक outfits में मलाईका की ये पहली पसंद होता है। आप उनका ये दिवाली के आसपास पहना गया लाल और गोल्ड Raw Mango बनारसी कुर्ता ही देख लीजिए। जिसे पहनकर वो एक रीगल लुक में नजर आ रहीं हैं। अगर आप भी सेल्फ एक्सपेरमंट करना खूब पसंद करतीं हैं तो फिर अपने आपको कभी पीछे मत रखियेगा। यानिकी आप भी किसी function में बनारसी में कुछ खूबसूरत पहन सकतीं हैं।
Read more: अनुष्का शर्मा का स्टाइल evolution: रनवे से लेकर extraordinary bride बनने का सफर
करीना कपूर
बॉलीवुड की सबसे sexy और hot मॉम के नाम से जानी जाने वालीं करीना कपूर अपने फैशन के लिए भी काफी फैमस हैं। हाल ही में करीना कपूर ने जब तैमूर को जन्म दिया था तब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो खूब शेयर हुईं थीं। लेकिन जब देसी फैशन की बात हो तो करीना सबसे आगे रहती हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब करीना ने बनारसी outfits को बेहद ही खूबसूरती से carry किया हो। आप ये पायल खंडेलवाल का डिजाइन किया हुआ बनारसी कुर्ता ही देख लीजिए। जिसमें वो कितनी simple और खूबसूरत लग रहीं हैं।
करिश्मा कपूर
अपनी बहन करीना कपूर की ही तरह करिश्मा भी classic outfits में ज्यादा विश्वास करतीं हैं। फैशन के मामले में करिश्मा एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो किसी को भी आसानी से हैरान कर सकतीं हैं। जितनी खूबसूरती से वो
denims को पहनतीं हैं शायद ही उतने अच्छे तरीके से कोई पहनता हो। वहीं जब बात भारतीय पारंपरिक outfits में से कुछ पहनने की हो तो करिश्मा कभी गलत नहीं होतीं।आप उनका ये गुलाबी और लाल ensemble ही देख लीजिए। जिसे पहनकर वो कितनी खूबसूरत लग रहीं हैं। और उनके बालों में ये गजरा उनके इस भारतीय पारंपरिक look को double dose दे रहा है।
दिया मिर्जा
खूबसूरती में Indian ladies का मुकाबला किसी से नहीं किया जा सकता। अगर दिया मिर्जा को देखा जाये तो वो on screen पर रेग्युलर नहीं नजर आतीं हैं। लेकिन उनका फैशन सेंस हमेशा से ही high रहा है। वहीं जब कुछ बात ethnic पहनने की हो तो शायद ही वो इन्हें कभी से शर्मातीं हों। दिया बॉलीवुड के उन सितारों में से हैं जो runway पर अपने सबसे खूबसूरत look में उतरतीं हैं। लेकिन ethnic में बनारसी को दिया जिस तरीके से पहनतीं हैं शायद ही वैसे को कोई पहनता हो। आप उनकी ये लाल और काली बनारसी साड़ियों को ही देख लीजिए। जिसमें वो कितनी beautiful लग रहीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों