बी-टाउन की मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस सोनम कपूर के लुक्स हमेशा सुर्खियों पर छाए रहते हैं। सोनम कपूर बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कभी भी नए लुक और ट्रेंड को ट्राय करने में नहीं घबराती हैं। आप कभी भी सोनम कपूर के सोशल अकाउंट को खोल कर देखेंगे तो आपको हमेशा ही वह नए लुक्स और फैशनेबल अंदाज में नजर आएंगी। 9 जून को अपनी बर्थडे वाले दिन भी उन्होंने बेहद फैशनेबल ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में सोनम कपूर बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं। उनकी इस ड्रेस की कई तस्वीरें भी वायरल हुईं। मगर, इन तस्वीरों में सोनम कपूर के लुक्स से ज्यादा उनकी ड्रेस की कीमत को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही।
इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर ने 2 महीने में 35 किलो वजन कैसे किया कम? आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज
दरअसल, सोनम कपूर ने अपनी बर्थडे पर बिना बटन वाली नॉटेड शर्ट पहनी थी। यह शर्ट Jacquemus ब्रांड की थी और इसकी कीमत $587 (करीब ₹ 40,800) की थी। वहीं उन्होंने अपने लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए सिल्वर मैटेलिक स्कर्ट पहनी थी। यह Emilia Wickstead ब्रांड की थी और इसकी कीमत £711 (करीब ₹ 62,000) थी। अगर इन दोनों कपड़ों की कीमत को जोड़ दिया जाए तो यह ₹ 1 लाख रुपए से भी ज्यादा कीमत का आउटफिट था। सोनम कपूर की इस ड्रेस की कीमत को देखकर आप अंदाजा लगा सकती हैं कि वह आम दिनों में भी कितनी मेहंगी ड्रेस पहनती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सोनम कपूर की Flawless Skin का राज है उनका स्किन केयर ब्यूटी रुटीन
वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सोनम ने आम दिनों में भी इतनी मेहंगी ड्रेस पहनी है। पहले भी सोनम कपूर कई बार ₹1 लाख कीमत से ज्यादा की ड्रेस बेहद आम से अवसर पर पहन चुकी हैं। बीते दिनों मुंबई एयरपोर्ट पर सोनम को स्पॉट किया गया था। वह जिन कपड़ों में एयरपोर्ट पहुंची थीं उसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। सोनम कपूर ने सफेद रंग की पैंट पहनी हुई थी और Fendi PU ब्रांड की जैकेट पहनी हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सोनम कपूर की जैकेट की कीमत ₹1,80,211 थी।
बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने हर लुक के साथ कुछ नया ट्रेंड लेकर आती हैं। फिर चाहें आउटफिट में नया स्टाइल हो या फिर सीजनल रंग। हाल ही में सोनम कपूर का एक लुक आया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था। यह लुक भी सोनम कपूर का एयरपोर्ट लुक ही था। सोनम कपूर को मस्टर्ड यलो कलर की ड्रेस में देखा गया था। ड्रेस में बो-डीटेलिंग भी थी जो इस ड्रेस को अट्रैक्टिव बना रही थी। आपको बता दें कि सोनम कपूर की यह ड्रेस विदेशी फैशन डिजाइनर Silvia Tcherassi की डिजाइन की हुई थी । सोनम के इस लुक को और भी ज्यादा संवार रहा था FilaxVNV का रेड और यलो कलर का शूज।
अगर आपको सोनम का यह लुक अच्छा लग रहा है तो समर के लिए यह बेहद कैजुअल और कम्फर्टेबल लुक है। आप इस लुक के साथ गोल्ड हूप्स भी पेयरअप कर सकती हैं जैसे सोनम ने किए हुए हैं। मगर एक बार आप इस ड्रेस की कीमत जानेंगी तो आप चौंक जाएंगी। सोनम कपूर की इस ड्रेस की कीमत ₹ 68 हजार है। वहीं सोनम कपूर ने जो जूते पहने थे उनकी कीमत ₹ 10000 थी। वैसे आपको सोनम की इसी ड्रेस की कॉपी मार्केट या ऑनलाइन कुछ कम कीमत की मिल जाएगी।
इसी वर्ष जनवरी में सोनम कपूर अपनी दोस्त की शादी में गई थीं। इस फंक्शन में सोनम कपूर ने Alex Perry ब्रांड के Fall2018 के कलेक्शन बेहद ग्लैमरस रेड गाउन पहना था। इसकी कीमत $1,909.09 रुपए थी। अगर इसे रुपए में कंवर्ट किया जाए तो इसकी कीमत ₹ 1 लाख 35 होती है।
वैसे यह तीन इंसीडेंट्स ही नहीं हैं, सोनम कपूर को हमेशा ही मेहंगे ब्रांड वाले कपड़ों में स्पॉट किया जाता है।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों