Blouse Designs: चिकनकारी वर्क साड़ी के साथ स्टाइल करें ये ब्लाउज, लुक लगेगा खूबसूरत

साड़ी के साथ जब आप फैंसी ब्लाउज वियर करेंगी तो आपका लुक अट्रैक्टिव लगेगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी। 

blouse designs wear chikankari saree

Latest Blouse Designs: साड़ी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन यह लुक तभी अच्छा लगता है, जब हम इसके साथ फैंसी ब्लाउज को स्टाइल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लाउज पहनने के बाद एक अलग ग्रेस आता है। जिससे लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। ऐसे में अगर आप चिकनकारी वर्क साड़ी को स्टाइल कर रह हैं तो इसके साथ आप आर्टिकल में बताए गए ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। यह फैंसी के साथ-साथ काफी ट्रेंडी भी हैं।

फुल जाल ब्लाउज डिजाइन (Latest Blouse Designs)

full sleeves blouse designs ()

अगर आप सिंपल वर्क वाली साड़ी वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप फुल स्लीव्स जाल वर्क ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। इस ब्लाउज में आपको नेकलाइन से लेकर स्लीव्स तक पूरे में डिजाइन मिलेगा, जिससे यह ब्लाउज हैवी नजर आएगा। इस तरह के ब्लाउज आपको मार्केट में रेडीमेड भी मिल जाएंगे। साथ ही आपको इसका कपड़ा भी मिल जाएगा। जिससे ब्लाउज डिजाइन अच्छा लगेगा। मार्केट में आपको इस तरह के ब्लाउज खरीदने के लिए आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएंगे।

हैवी वर्क ब्लाउज डिजाइन (Heavy Work Blouse Designs)

Heavy work blouse ideas

आप चिकन वर्क साड़ी के साथ इस हैवी वर्क ब्लाउज डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आपको पूरे ब्लाउज में हैवी डिजाइन मिलेगा। स्लीव्स में बारीक थ्रेड वर्क से डिजाइन मिलेगा। जिसमें जाली के साथ-साथ गोलाकार डिजाइन भी मिलेगें। पीछे लगी डोरी के टेस्ल पर भी आपको ऐसे ही डिजाइन मिल जाएंगे। मार्केट में इस तरह के रेडीमेड ब्लाउज 200 से 250 रुपये में मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: गोल्डन कलर की साड़ी के साथ पहनें इन कलर्स के ब्लाउज, दिखेंगी स्टाइलिश

कट स्लीव्स ब्लाउज (Cut Sleeves Blouse)

Cut sleeves blouse style tips

कट स्लीव्स ब्लाउज भी आप चिकनकारी वर्क साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इसमें आपको मिरर वर्क और सीक्वेंस वर्क में यह डिजाइन मिलेगा। साथ में जो टेस्ल लगे हुए हैं वो भी सेम वर्क में मिलेंगे। आप इस तरह के ब्लाउज मार्केट से रेडीमेड 250 से 400 रुपये में मिल जाएंगे। बॉर्डर वाली चिकनकारी साड़ी के साथ ऐसे ब्लाउज अच्छे लगते हैं।

इस बार चिकनकारी वर्क साड़ी के साथ इन ब्लाउज को वियर करें। इससे आपका लुक अच्छा लगेगा। साड़ी के साथ पहनने के लिए आप ब्लाउज रेडीमेड भी खरीद सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो कपड़ा लेकर अपने हिसाब से डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Amazon

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP