श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से डेब्यू किया था। इस फिल्म वह ईशान खट्टर के साथ लीड रोल में थीं। पहली ही फिल्म में जाह्नवी ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों को इंप्रेस किया था। आज जाह्नवी अपना 23वां बर्थडे धूमधाम से मना रही हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी अपने सौतेले भाई-बहन- अभिनेता अर्जुन कपूर और अंशुला के करीब आ गए थे। आज अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच जाह्नवी कपूर अपनी मां को मिस कर रही हैं।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'काश आप भी यहां होतीं'। स्टाइल के मामले में जाह्नवी कपूर पूरी तरह से अपनी मां पर गई हैं। चाहें वेस्टर्न ड्रेसेस हों या ट्रडीशनल, वह हर तरह की पोशाक में खूबसूरत नजर आती हैं। आइए देखते हैं उनके कुछ बेहद खूबसूरत लुक्स-
जाह्नवी कपूर अपने हर अंदाज में खूबसूरत दिखती हैं। यहांं जाह्नवी कपूर ने ब्लू कलर की वन शोल्डर ड्रेस पहनी है। इस सिंपल से फ्रिल वाले ड्रेस में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ जाह्रवी के खुले बाल भी आकर्षक लग रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने के लिए जाह्नवी कपूर की इन ड्रेसेस से लें इंस्पिरेशन
जाह्नवी कपूर कैजुअल ड्रेसेस में जितनी ग्लैमरस नजर आती हैं, उतनी ही इंप्रेसिव वह साड़ी में भी दिखती हैं। यहां जाह्नवी कपूर ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई रेड कलर की साड़ी पहनी है, जिस पर एंब्रॉएड्री और सीक्वेंस वर्क काफी खूबसूरत लग रहा है।
इसे जरूर पढ़ें: इन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से लीजिए एथनिक ड्रेसेस की इंस्पिरेशन
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर ने यहां लाइट ब्राउन कलर का खूबसूरत गाउन पहना है, जिस पर बने प्रिंट उन्हें खूबसूरत लुक दे रहे हैं। इस गाउन के साथ जाह्नवी कपूर का डायमंड नेकलेस भी उनकी खूबूसरती में चार चांद लगा रहा है।
जाह्नवी कपूर ने यहां मैटेलिक पीच कलर का थाई हाई स्लिट गाउन पहना है, जो उन्हें बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा है। इस लुक के साथ जाह्नवी कपूर के खुले बाल और मेकअप भी परफेक्ट लग रहे हैं।
View this post on Instagram
जाह्नवी कपूर यहां किसी परी जैसा लुक दे रही हैं। उन्होंने यहां व्हाइट फेदर वाली ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी है। मोहित राय के इस स्टाइलिश लुक में जाह्नवी कपूर गजब ढा रही हैं। मैचिंग बेल्ट और व्हाइट इयरिंग्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।