Bigg Boss Contestant Alice Kaushik: पार्टी लुक के लिए एक्ट्रेस एलिस कौशिक के आउटफिट्स को कर सकती हैं रीक्रिएट, देखें तस्वीरें

बिग बॉस में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस एलिस कौशिक के आउटफिट्स खास होते हैं। इसलिए आप भी चाहें तो लुक को रीक्रिएट करने के लिए इसे ट्राई कर सकती हैं।
Alice kaushik looks

टीवी एक्ट्रेस एलिस आजकल बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं। उनका तरीका भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से आजकल सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सर्च किया जा रहा है। आप भी अगर एलिस को बिग बॉस में अलग-अलग अंदाज में देखना पसंद कर रहे हैं, तो इनके लुक की कुछ पुरानी तस्वीरों से आप आउटफिट आइडिया ले सकती हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर हुई तस्वीरों में वो अलग-अलग आउटफिट पहने नजर आईं है। इसे आप भी ट्राई कर सकती हैं। चलिए दिखाते हैं इनकी कुछ तस्वीरें जिसे देखकर आपको भी ड्रेस पहनने का मन करेगा।

एलिस का ड्रेस लुक

अगर आपको शॉर्ट ड्रेस पहनना पसंद है, तो ऐसे में आप एलिस के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने शॉर्ट ड्रेस को स्टाइल किया है, जिसमें बेहद खूबसूरत प्रिंट दिया गया है। इस प्रिंट के साथ पत्तियों के डिजाइन को क्रिएट किया गया है। साथ में फूल भी बनाएं गए हैं। इस पूरी ड्रेस में ब्लू, ग्रीन और पिंक कलर का अच्छा इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ उन्होंने बूट्स और बन हेयर स्टाइल बनाया है। इस तरह के आउटफिट को स्टाइल करके आप अच्छी नजर आएंगी। साथ ही, आपका लुक सबसे अलग दिखेगा।

एलिस का ब्लैक आउटफिट लुक

अगर आपको कुछ ट्रेंडी ट्राई करना है, तो इसके लिए आप एलिस के इस ब्लैक आउटफिट लुक को स्टाइल कर सकती हैं। इस तस्वीर में उन्होंने ब्लैक पैंट और ऑफ शोल्डर टॉप को स्टाइल किया है। इसके साथ उन्होंने सिंपल हेयर स्टाइल और मेकअप लुक क्रिएट किया है। इस तरह के लुक में एलिस पार्टी के लिए परफेक्ट नजर आ रही हैं। कम्फर्टेबल रहने के लिए आप भी एलिस के जैसे आउटफिट को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आप भी अलग और सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Celebrity Style: हिना खान के स्टाइलिश सूट लुक से लेकर करीना कपूर की बनारसी साड़ी गाउन तक, इन एक्ट्रेसेस के लुक्स आए फैंस को पसंद

एलिस का फ्लोर लेंथ गाउन लुक

अगर आप पार्टी में कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं, तो ऐसे में आप फ्लोर लेंथ वाले गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के गाउन में आपको नीचे प्लेन डिजाइन मिलेगा। ऊपर की तरफ एम्ब्रॉयडरी वर्क मिलेगा। इससे पूरा लुक अच्छा नजर आएगा। आप इस तरह के गाउन को कभी भी स्टाइल कर सकती हैं और लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Gown Designs : इन थ्रेड वर्क वाले गाउन को प्री-वेडिंग फंक्शन में करें स्टाइल, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस बार पार्टी के लिए एलिस के इन लुक्स को रीक्रिएट करें। इसमें आप अच्छी लगेंगी। साथ ही, आपका लुक कुछ अलग दिखाई देगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP