Sangeet Function Outfits: बहन के संगीत फंक्शन में वियर करें ये एथनिक आउटफिट

 घर में है बहन की शादी और इसके लिए आप आउटफिट सर्च कर रही हैं तो यहां बताए गए डिजाइन को वियर कर सकती हैं।

best outfits for sangeet function

Outfit Designs: आजकल के बदलते फैशन ट्रेंड के चलते हर किसी को कुछ नया ट्राई करने का मन करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई अपने आपको सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। खासकर तब जब खुद अपने ही घर में बहन की शादी हो। ऐसे में संगीत फंक्शन में सबसे अलग और खूबसूरत दिखना तो बनता है। आप अपनी बहन के संगीत फंक्शन में यहां दिखाए गए आउटफिट डिजाइन को वियर कर सकती हैं। इसमें आप खूबसूरत भी नजर आएगी साथ ही सबसे अलग भी लगेगी।

अंगरखा के साथ वियर करें शरारा

Angrakha Sharara

मार्केट में आपको अलग-अलग तरह के आउटफिट डिजाइन मिल जाएंगे। लेकिन कुछ अलग ट्राई करना है तो आप अंगरखा के साथ शरारा वियर कर सकती हैं। ये आउटफिट डिजाइन भी काफी अच्छा लगता है। इसमें आप एम्ब्राइडरी हैवी और लाइट अपने हिसाब से देखकर खरीद सकती हैं। इस आउटफिट की खास बात ये होती है कि ये फैंसी के साथ-साथ पूरे फंक्शन में आपको कंफर्टेबल रखता है। इस तरह के आउटफिट आप मार्केट से 1500 से 2000 की रेंज में खरीद सकती हैं।

HZ Tips: इस तरह के आउटफिट के साथ सिंपल ज्वेलरी वियर करें साथ में सिंपल हेयर स्टाइल बनाएं।

फ्रंट स्लिट कट अनारकली सूट

Front Slit Anarkali Suit

अगर आप ज्यादा घेर वाले अनारकली सूट को पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार फ्रंट स्लिट कट अनारकली को वियर करें। इस तरीके के अनारकली सूट (ब्राइडल लहंगे) संगीत फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं। इसमें जब आप डांस करेंगी तो काफी अच्छी लगेंगी। इसमें आपको उतने ही घूम मिलेंगे। जितने नॉर्मल अनारकली में मिलते हैं। आप इसमें डिजाइन कैसा लेना है वो आप मार्केट से जाकर अपनी पसंद से खरीद सकती हैं। ये सूट आपको 1000 से 2000 की रेंज में मिल जाएगा।

इसे भी पढ़ें :Wedding Outfit Collection: लेटेस्‍ट ब्राइडल कलेक्‍शन की झलक देखें और अपने लिए चुने बेस्‍ट लुक

HZ Tips: इस आउटफिट के साथ आप कॉन्ट्रास्ट ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।

मल्टी कलर लहंगा

Multicolour lehenga

शादी का फंक्शन हो और लहंगा न पहना जाए ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन इसमें आप वो सेम कलर जैसे-रेड, मरून या फिर पिंक की जगह मल्टी कलर वियर (वेडिंग आउटफिट्स) कर सकती हैं। पेस्टल कलर भी आपको मिल जाएंगे, जो संगीत फंक्शन के हिसाब से बेस्ट हैं। इन्हें वियर करें और अपने लुक को परफेक्ट बनाएं। इसके साथ आप डीप नेकलाइन वाला ब्लाउज वियर कर सकती हैं, ताकि कोई भी ज्वेलरी सेट इस आउटफिट को कंप्लीट कर सके।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड के ये 6 फैशन ट्रेंड्स, शादी के सीजन के लिए हैं परफेक्ट

अपनी बहन के संगीत फंक्शन में वियर करें ये आउटफिट आप खूबसूरत के साथ-साथ सबसे अलग भी नजर आएगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP