स्टाइल के मामले में कोई भी एक्ट्रेस किसी दूसरे से कम बिल्कुल भी नहीं है। वहीं लैक्मे फैशन वीक 2024 शुरू हो चुका है। इसके चलते कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस ने रैंप पर वॉक किया। रैंप वॉक के बाद इनके लुक्स तेजी से वायरल होने लगे।
फैशन वीक में कई नामी डिजाइनर्स ने अपने लेटेस्ट कलेक्शन को शो केस किया है। तो आइये देखते हैं लैक्मे फैशन वीक 2024 के कुछ बेह्स्त्रिन लुक्स और जानेंगे इनकी खासियत-
लहंगे के लेटेस्ट ट्रेंड
View this post on Instagram
रैंप पर सारा अली खान, श्रुति हसन और फातिमा सना शेख ने लहंगे को पहनकर वॉक किया है। श्रुति हसन के पहने हुए पेस्टल कलर के लहंगे डिजाइनर साक्षी भाटी ने डिजाइन किया है। वहीं फातिमा सना शेख के पहने हुए इस जैकेट स्टाइल ब्लाउज और लहंगा डिजाइनर विका बाई अरविन्द अम्पुला द्वारा डिजाइन किया गया है। सारा के लहंगे की बात करें तो इस शिमर डिजाइन के लहंगे को डिजाइनर वरुण चक्कीलम द्वारा डिजाइन किया गया है।
View this post on Instagram
ब्लैक और गोल्डन कलर के इस खूबसूरत लहंगे में दिव्या खोसला कुमार ने रैंप वॉक किया। हॉट रेड लिप्स के साथ लुक काफी बोल्ड नजर आ रहा है। इस खूबसूरत आउटफिट को डिजाइनर राजदीप रानावत ने डिजाइन किया है।
ड्रेप साड़ी लुक
View this post on Instagram
आजकल साड़ी को कई तरह से ड्रेप किया जाने लगा है। एक सिंपल साड़ी को कढ़ाई वाले पेटीकोट के साथ पहना गया है। साड़ी की ड्रेपिंग स्कर्ट की तरह की गई है। वहीं इस खूबसूरत लुक को स्टाइलिश ब्लाउज के साथ पहना गया है। इस लुक को डिजाइनर AIKEYAH द्वारा किया गया है। एक्ट्रेस के इस लुक में बालों के लिए ब्रेड बनाकर रिबन को हेयर एक्सेसरीज की तरह स्टाइल किया है।
अगर आपको सेलेब्रिटी के ये स्टाइलिश लुक्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों