अक्सर हम जींस के साथ टॉप, टी-शर्ट या फिर शर्ट को स्टाइल करते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम कुर्ती खरीदकर लाते हैं लेकिन वो जींस के साथ अच्छी नहीं लगती है। इसकी वजह से हम उन्हें स्टाइल नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो इसके लिए आपको अपने कुर्ती डिजाइन को चेंज करना चाहिए और नए स्टाइल को ट्राई करना चाहिए। इससे आप जींस के साथ कुर्ती भी पहन पाएंगी। साथ ही कुछ अलग डिजाइन वाले कुर्ते भी ट्राई कर पाएंगी। इसके लिए हम आपको कुछ कुर्ती डिजाइन के ऑप्शन बताएंगे। जिन्हें खरीदें और जींस के साथ स्टाइल करें
फ्लोरल प्रिंट शॉर्ट कुर्ती
अगर आपको शॉर्ट कुर्ती पहनना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें कुर्ती नेकलाइन फ्रेंच कॉलर की है, सामने की तरफ छोटे-छोटे बटन लगे हुए हैं और नीचे की ओर फ्रिल बना हुआ है। आप भी इस तरीके की कुर्ती को जींस के साथ ट्राई कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट मानसून सीजन में काफी अच्छा लगता है इसलिए जल्दी से इसे खरीदें और वियर करें। इस कुर्ती को आप ऑफिस या फिर अपने कॉलेज में भी पहनकर जा सकती हैं। डेली वियर के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है ये कुर्ती डिजाइन।
प्लेन डबल शेड कुर्ती
अगर आपको सिंपल लुक सबसे ज्यादा अच्छा लगता है तो इसके लिए आप इस प्लेन डिजाइन वाली कुर्ती को स्टाइल कर सकती है। इसमें आपको डबल शेड के साथ-साथ एक कलर भी मिल जाता है। इसमें आप स्लिट शॉर्ट कुर्ती भी खरीद सकती हैं और प्लेटेड कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। इस डिजाइन वाली कुर्ती के साथ आपको ज्यादा एक्सेसरीज वियर करने की जरूरत नहीं है। सिंपल लुक के साथ भी इसे पहना जा सकता है। इस तरह की कुर्ती के सबसे अच्छे डिजाइन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: कम्फर्ट और स्टाइलिश लुक के लिए पहनें शॉर्ट कुर्ती के ये ट्रेंडी डिजाइन
बांधनी प्रिंट कुर्ती
कई महिलाएं होती हैं जिन्हें वेस्टर्न लुक के साथ ट्रेडिशनल लुक काफी पसंद होता है। इसके लिए आप बांधनी प्रिंट कुर्ती को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के डिजाइन आपक लॉन्ग में भी मिल जाएंगे और शॉर्ट में भी मिल जाएंगे। इसे आप जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती लुकर को और खूबसूरत बनाने के लिए आप इसके साथ लॉन्ग इयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं। इस डिजाइन के साथ वो काफी अच्छे लगेंगे और आपके लुक को कंपलीट करेंगे।
चिकनकारी वर्क कुर्ती विद जींस
जब आप मार्केट में जाएंगी तो कुर्ती के अलग-अलग डिजाइन आपको मिल जाएंगे। लेकिन अगर आप कुछ ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन ट्राई करना चाहती हैं तो इसके लिए आफ चिकनकारी कुर्ती (चिकनकारी कुर्ती डिजाइन) को जींस के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस कुर्ती का डिजाइन सिंपल होता है लेकिन पहनने के बाद काफी अच्छी लगती हैं। इसके साथ आप चाहे तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को पेयर कर सकती हैं। जैसे- इयररिंग्स, नेकलेस और नोज पिन। इससे लुक और खूबसूरत दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें: सिंपल व्हाइट कुर्ती को स्टाइलिश लुक देने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो
जींस के साथ ये कुर्ती डिजाइन आपको कैसे लगे। इसके बारे में जानकारी हमें जरूर शेयर करें। आप हमें ये भी बता सकती हैं की आपको कुर्ती किस तरीके से स्टाइल करना पसंद है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों