herzindagi
best colours of saree for summer season

Summer Saree Colours: समर में वियर करें ये साड़ी कलर, लुक लगेगा अट्रैक्टिव

समर सीजन में आप साड़ी लुक को परफेक्ट बनाना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही कलर को चूज करें। इससे आप अच्छी लगेंगी।
Editorial
Updated:- 2024-04-03, 11:35 IST

Saree Colours For Summer: बदलते मौसम के साथ-साथ फैशन ट्रेंड भी अक्सर बदलता रहता है। समर सीजन आ गया है ऐसे में अब हर कोई इसके हिसाब से कपड़ों को खरीदकर वियर करेगा। चाहें तो एथनिक वियर हों या वेस्टर्न। कई सारी लड़कियां ऐसी भी होती हैं जो समर सीजन के हिसाब से अपने साड़ी का कलर चूज करती हैं। जिससे वो अच्छी लगे और इस सीजन के ट्रेंड को फॉलो कर सके। चलिए आपको भी बताते हैं किस तरह के साड़ी कलर को आप इस सीजन वियर कर सकती हैं।

येलो मड कलर साड़ी (Yellow colour Saree Designs)

Yellow mud colour saree

अगर आप येलो कलर पहनना पसंद करती हैं तो इस सीजन में आप येलो के मड कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस कलर की साड़ी आपको प्रिटेंड पैटर्न में भी मिल जाएगी। साथ ही आपको इसमें डबल शेड साड़ी के डिजाइन भी मिल जाएंगे। जिन्हें आप ऑफिस या किसी खास इवेंट में वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको कॉटन, रेयॉन और जॉर्जट हर फैब्रिक में मिल जाएगी। जिसे आप 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

ग्रे कलर साड़ी (Grey Linen Saree)

Grey colour saree designs

आप इस समर सीजन ग्रे कलर साड़ी को वियर कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी आपको डार्क ग्रे में भी मिलेगी। साथ ही लाइट ग्रे कलर में मिल जाएगी। अगर आप इस तरह के कलर में आप कॉटन फैब्रिक की साड़ी में खरीदेंगी तो यह और ज्यादा अच्छी लगेगी। इसमें आपको डाई प्रिंट साड़ी भी मिल जाएगी। मार्केट में इस तरह की साड़ी आपको 250 से 500 रुपये में मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें: इन स्टाइलिंग टिप्स को करेंगी फॉलो तो प्रिंटेड साड़ी में भी दिखेंगी आकर्षक

पर्पल कलर साड़ी (Purple Colour Saree)

Purple colour of saree

आप इस सीजन में पर्पल कलर साड़ी के इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको प्रिंटेड कॉटन साड़ी में अच्छे डिजाइन मिल जाएंगे। आप इसमें चाहें तो पर्पल के साथ व्हाइट कलर को मैच करके खरीद सकती हैं। साथ में इस साड़ी लुक को अच्छा दिखाने के लिए आप ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को वियर कर सकती हैं। 

इन साड़ी कलर के अलावा और भी कई सारे कलर हैं जो अच्छे लगेंगे। इन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सुंदर दिखेंगी। साथ ही आप इसके साथ एक्सेसरीज को एड करेंगी तो लुक अच्छा लगेगा।

इसे भी पढ़ें: घर में रखी पुरानी कॉटन प्रिंटेड साड़ी से बनाएं स्कर्ट, देखें डिजाइन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।