Lakme Fashion Week 2023: करिश्मा कपूर से लेकर हिना खान तक इन सेलिब्रिटीज का देखने को मिला खास अंदाज

Celebrity Look: किसी भी लुक को खास उसकी स्टाइलिंग बनाती है और इसके लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।

 
best celebrities looks lakme fashion week  karisma kapoor

आए दिन फैशन ट्रेंड्स बदलते हैं और नए-नए फैशन वीक और रैंप वॉक होते रहते हैं, जहां कई नामी फैशन डिजाइनर अपनी लेटेस्ट कलेक्शन को काफी खूबसूरती के साथ लेकर आते हैं। वहीं फैशन शो की बात करें तो Lakme Fashion Week 2023 शुरू हो चुका है और यहां आए दिन सेलिब्रिटीज अपने स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि रैंप पर अबतक करिश्मा कपूर, कल्कि कोचलिन, सबा आजाद और हिना खान जैसे कई सितारे नजर आ चुके हैं। तो चलिए हम आपको दिखाने वाले हैं Lakme Fashion Week 2023 सेलिब्रिटीज के कुछ खास लुक्स।

हिना खान

  • एक्ट्रेस ने INIFD के लिए रैंप वॉक किया है। लुक की बात करें तो हिना ने व्रैप नी लेंथ स्कर्ट के साथ व्रैप स्टाइल ब्लाउज को कैरी किया हुआ है।
  • स्कर्ट के लिए काफी क्यूट फ्लोरल प्रिंट डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
  • बालों के लिए एक्ट्रेस ने हॉलीवुड कर्ल्स हेयर स्टाइल को चुना है।
  • लुक को कम्प्लीट करने के लिए चैन स्टाइल इयररिंग्स और सटल मेकअप को चुना गया है।

इसे भी पढ़ें:भारी-भरकम ब्राइडल लहंगे में रैंप वॉक करती नजर आईं आलिया भट्ट, देखें फैंस के रिएक्शन्स

करिश्मा कपूर

karisma kapoor

  • एक्ट्रेस ने रैंप वॉक के लिए गोल्डन और ब्लैक कलर कॉम्बिनेशन को चुना है।
  • इस खूबसूरत कलेक्शन का नाम 'Children Of The Night' है।
  • करिश्मा कपूर की इस स्टाइलिश आउटफिट को डिजाइनर ब्रांड Raw Mango द्वारा डिजाइन किया गया है।

कल्कि कोचलिन

  • साड़ी स्टाइल आउटफिट पहने एक्ट्रेस ने रैंप वॉक किया।
  • इस स्टाइलिश रेडीमेड सिंगल शोल्डर साड़ी को डिजाइनर ब्रांड Raw Mango द्वारा डिजाइन किया गया है।
  • ब्लाउज डिजाइन के लिए सिंगल शोल्डर डिजाइन को चुना गया है जो पूरे लुक को स्टेटमेंट देता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें:Barbiecore Fashion: दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया पिंक Barbie Trend को फॉलो

सबा आजाद

saba azad

  • गोल्ड टोन आउटफिट में एक्ट्रेस ने रैंप वॉक किया।
  • इस खूबसूरत को-ओर्ड्स सेट को डिजाइनर ब्रांड Raw Mango ने डिजाइन किया गया है।
  • बालों के लिए सिंपल पोनीटेल हेयर स्टाइल को चुना गया है।

अगर आपको Lakme Fashion Week के ये खास सेलिब्रिटीज लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP