Google Year In Search 2024: इस साल ट्रेंड में रहे ये साड़ी डिजाइन, हर कोई स्टाइल करता आया नजर

 साड़ी का फैशन हमेशा से एवरग्रीन रहता है। इसी वजह से जब भी फैशन ट्रेंड चेंज होता है, तो साड़ी में कुछ अलग डिजाइन और पैटर्न देखने को मिलता है। जिसे सेलिब्रिटी से लेकर हम लोग भी फॉलो करना पसंद करते हैं।
Saree designs

साड़ी स्टाइल करना हर किसी को पसंद होता है। इसलिए इसका फैशन कभी एवरग्रीन रहता है। इसी वजह से हर कोई साड़ी के नए ट्रेंड को ऑनलाइन सर्च करके इसे मार्केट से खरीदने जाते हैं। कई सारे डिजाइन ऐसे होते हैं जो पूरे साल ट्रेंड कर जाते हैं। सेलिब्रिटीज हो या हम लोग हर कोई उसे अपने अलग तरीके से स्टाइल करना पसंद करता है। साल 2024 में भी साड़ी का ट्रेंड काफी चेंज हुई है। कुछ नए पैटर्न की साड़ियां ट्रेंड में आईं, तो कुछ नया फैशन दोबारा दोहराया गया। शादी हो या त्योहार इन दिनों में हर कोई उन्हें पहनता नजर आया। चलिए आपको भी बताते हैं ऐसी ही ट्रेंडी साड़ियों के बारे में जो 2024 में सबसे ज्यादा पसंद की गई। साथ ही, इसे हर किसी ने अलग तरीके से स्टाइल किया।

सिल्क साड़ी रही ट्रेंडी
Silk saree (2)

सिल्क साड़ी का फैशन कभी खत्म नहीं होता है। इस बार भी सिल्क फैब्रिक से बनी अलग-अलग डिजाइन वाली साड़ी साल 2024 में ट्रेंड में रहीं। इसमें लोगों ने बनारसी सिल्क, टिश्यू सिल्क और कॉटन सिल्क से बनी साड़ी को सबसे ज्यादा पसंद किया। नीता अंबानी से लेकर आम महिलां भी सिल्क साड़ी के अलग-अलग पैटर्न को स्टाइल करते हुए नजर आए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये रॉयल लुक के लिए बेस्ट होती है। साथ ही, इसमें आपको प्रिंट और प्लेन हर तरह का पैटर्न मिल जाता है। इस साड़ी के साथ लोगों ने गोल्ड से लेकर स्टोन डिजाइन ज्वेलरी को स्टाइल किया है।

बांधनी प्रिंट साड़ी पहनें नजर आईं महिलाएं

Bandhani saree designs (3)

साल 2024 में आए फेस्टिवल सीजन पर सबसे ज्यादा लोगों ने बांधनी प्रिंट साड़ी को स्टाइल किया है। इसमें हर कलर और पैटर्न को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। ये साड़ी हर एक फैब्रिक में पसंद की गई। चाहें वो जॉर्जेट, सिल्क या शिफॉन फैब्रिक में हो। हर किसी ने इसे फॉलो किया है। इसमें गोटा वर्क पैटर्न को भी सबसे ज्यादा पसंद किया है। साड़ी के साथ लाइट वेट ज्वेलरी और सिंपल लुक को क्रिएट किया गया। मार्केट में इस साड़ी का ट्रेंड आज भी चल रहा है। वहां से आप इसे अलग-अलग कलर में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी

Sequin work saree look

पार्टी हो या ऑफिस इवेंट सीक्वेंस साड़ी का ट्रेंड कभी कम नहीं होता है। नाइट पार्टी के लिए ये डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। साल 2024 में भी यही ट्रेंड सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। अंबानी फैमिली की शादी से लेकर हम लोगों के यहां होने वाली पार्टी में महिलाएं सीक्वेंस वर्क पैटर्न वाली साड़ी में सबसे ज्यादा नजर आईं हैं। इसलिए ये ट्रेंड मार्केट में भी काफी पसंद किया गया है। इसमें लोगों ने रेडी टू वियर से लेकर सिंपल साड़ी डिजाइन की खरीदारी भी की गई है।

पेस्टल कलर साड़ी डिजाइन

Pastel colour saree look

साल 2024 हर किसी ने डार्क कलर से ज्यादा लाइट कलर साड़ी में पसंद किए गए हैं। इस तरह की साड़ी हर फैब्रिक में पहनी गई है। जिसे अलग-अलग पैटर्न और कॉन्ट्रास्ट वाले ब्लाउज के साथ वियर किया गया है। इसलिए पेस्टल कलर इस बार का सबसे ज्यादा ट्रेंडी कलर माना जा रहा है। फेस्टिवल सीजन और वेडिंग में ज्यादातर ये कलर स्टाइल किया गया है। साड़ी में वर्क का भी खास तरीके से ध्यान भी रखा गया है। इस लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ज्वेलरी भी फैंसी वियर की गई है। मार्केट में ये साड़ी सस्ती से लेकर महंगी साड़ी भी स्टाइल की गई है।

इसे भी पढ़ें: लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए साड़ी को बेल्ट के साथ करें स्टाइल, देखें डिजाइंस

लहरिया प्रिंट डिजाइन वाली साड़ी

Leheriya saree

साड़ियों में हर पैटर्न हमेशा ट्रेंड करें ऐसा जरूरी नहीं होता। लेकिन इस बार लहरिया प्रिंट डिजाइन वाली साड़ी लोगों ने काफी पसंद किया गया है। इस बार फेस्टिवल सीजन में इस पैटर्न में ऑर्गेंजा साड़ी से लेकर साटन फैब्रिक में भी इस डिजाइन वाली साड़ी को पसंद किया गया है। इस पैटर्न में बॉर्डर डिजाइन भी गोटा वर्क पसंद किया गया है। इसके साथ ब्लाउज प्लेन डिजाइन में मिल जाएंगे। इस तरह की साड़ी मार्केट में काफी ट्रेंड में रही है। जिसे ट्राई ज्यादातर हर किसी ने किया है।

इसे भी पढ़ें: Stylish Gown Looks: देखें शालिनी पासी के बेहतरीन गाउन लुक्स और करें अपने लिए स्टाइल

डबल कलर साड़ी पैटर्न

Double layer saree

साल 2024 में ओम्ब्रे पैटर्न की साड़ी को भी लड़कियों ने सबसे ज्यादा पसंद किया गया है। इस तरह की साड़ी ऑर्गेंजा से लेकर जॉर्जेट पैटर्न में भी स्टाइल किया गया है। इस तरह की साड़ी पैटर्न प्लेन के साथ बॉर्डर ट्रेंड किया है। वहीं ब्लाउज पैटर्न को प्रिंटेड डिजाइन में स्टाइल किया है। साड़ी अच्छी लगे ऐसे में हर किसी ने रेडी टू वियर को पसंद किया गया है। इस तरह की साड़ी मार्केट में भी काफी खरीदी गई और इसे पार्टी में स्टाइल की गई।

साल 2024 में इस बार ये साड़ी डिजाइन काफी ट्रेंड में रहे। इसे हर किसी ने स्टाइल किया। साथ ही, फैशन ट्रेंड को फॉलो करते हुए फेस्टिवल और शादी का लुक अच्छे से क्रिएट किया था। आप भी चाहें तो साल के अंत से पहले इन फैशन ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Myntra

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP