Gold Chain Designs: धनतेरस के मौके खाली गले की शोभा बढ़ाएगी गोल्ड चेन की ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

चेन की डिजाइन चुनने के लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड में चल रहे पैटर्न और कारीगरी को चुनना चाहिए। इसमें आपको गोल्डन कलर में आर्टिफिशियल ज्वेलरी में भी डिजाइन मिल जाएंगे।
gold chain design for women

त्योहार शुरू हो चुके हैं और दिवाली आने वाली है। दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आने वाला है। धनतेरस के मौके पर हम और आप सोना खरीदना पसंद करते हैं। यह बहुत शुभ भी माना जाता है। इसमें आप गले में पहनने वाली चेन खरीद सकते हैं।

gold chain with pendant

आजकल मार्केट में आपको काफी तरह की खूबसूरत डिजाइन की चेन के वर्क देखने को मिल जाएंगे। तो आइये देखते हैं धनतेरस के मौके पर पहनने के लिए गोल्ड की चेन की खूबसूरत डिजाइंस। साथ ही, बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान तरीके-

भगवान के चित्र वाली गोल्ड चेन

god pendat chain

चेन में आपको काफी सारे डिजाइन देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इसमें आप किसी भी भगवान के चित्र की बारीकी से हुई कारीगरी किए हुए डिजाइन की गोल्ड पेंडेंट को गले में पहन सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद खुब्स्र्ट नजर आता है। इसमें आप चाहें तो बारीक वाली डायमंड स्टोन भी लगवा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Gold Earrings Designs: डेली वियर से लेकर पार्टी में पहनने के लिए बेस्ट रहेंगे सुई- धागे वाले ये खूबसूरत इयररिंग्स, देखें डिजाइंस की तस्वीरें

फैंसी पेंडेंट के साथ गोल्ड चेन

heavy pendant chain

गोल्ड चेन में आप चाहें तो हैवी वर्क वाले पेंडेंट के डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आपको टेम्पल ज्वेलरी के डिजाइन वाले बारीक डिजाइन और पतली वाली चेन के साथ में कई सारे डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो साथ में मैचिंग इयररिंग्स भी कानों में पहन सकती हैं। इसके साथ में स्टड्स को स्टाइल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:Gold Jhumka Designs: सूट हो या साड़ी, सबके साथ बेस्ट लगेंगी गोल्ड की ये झुमकियां, देखें इनके डिजाइंस

कलरफुल पेंडेंट के साथ गोल्ड चेन

multi color chain

सिंपल गोल्डन कलर में थोड़े रंग शामिल करना चाहती हैं तो चेन के पेंडेंट में आप अलग-अलग कलर्स के स्टोन और वर्क को पेंडेंट में बनवा सकती हैं। देखने में इस तरह का गोल्ड चेन और पेंडेंट काफी खूबसूरत लुक देने का काम करेंगे। चाहें तो इसमें आप छोटे साइज के घुंघरू भी लगवा सकती हैं।

नाम के डिजाइन वाली गोल्ड चेन

name pendant

आजकल नाम के पहले अक्षर और पूरा नाम लिखे हुए पेंडेंट के साथ में चेन के डिजाइन को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। इसमें आपको कई सारे स्टोन वर्क और कलर्स जैसे व्हाइट गोल्ड या रोज गोल्ड कलर कॉम्बिनेशन के डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। वहीं यह मॉडर्न लुक देने में भी आपकी मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें:कॉलेज गर्ल के लिए बेस्ट हैं ये पेंडेंट डिजाइंस

अगर आपको ये स्टाइलिश गोल्डन चेन डिजाइंस पसंद आई हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: lvacreations, flipkart, paksha, mohabygeetanjali, arshis

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP