अभी हाल ही में करीना कपूर का बर्थडे बीता है। बीते 21 सितंबर को Bebo ने अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। लेकिन इस बार का बर्थडे उनके लिए खास रहा क्योंकि ये उनका तैमूर के साथ पहला बर्थडे था। लेकिन ये स्पेशलिटी केवल उनके लिए ही नहीं थी बल्कि सोशल मीडिया के लिए भी थी। इसलिए तो Bebo के बर्थडे पर भी तैमूर ही सर्च किए जा रहे थे।
Bebo जितनी स्वीट हैं तैमूर उतने ही cute हैं इसलिए पूरा बॉलीवुड उनको काफी प्यार करता है औऱ बॉलीवुड के साथ सोशल मीडिया भी तैमूर के cuteness का दीवाना है।
लेकिन ये केवल तैमूर की cuteness ही नहीं है... cuteness के साथ उनका खुद का एक style है जो लोगों को अपनी तरफ खींचता है। इसलिए तो उनकी fan following का ग्राफ तेजी से बढ़ रही है और उनकी मां करीना की fan following को भी पीछे छोड़ रहा है।
ये fan following तैमूर के royal और लग्जरी लाइफ के बारे में पढ़ने के लिए हमेशा एक्साइटेड रहती है। इसलिए उनके मां के बर्थडे पर भी सोशल मीडिया पर उनकी ही लग्जरी लाइफ की ही बात हो रही थी।
वैसे तो बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स ऐसे हैं जो बचपन से ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। लेकिन तैमूर इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। तैमूर के पास कई ऐसे कीमती खिलौने, ब्रांडेड कपड़े, महंगे गैजेट्स और electronics आइइम्स हैं जो शायद ही किसी और के पास होंगे। मां करीना कपूर खान का नवाब अभी सिर्फ 9 महीने का ही है, लेकिन अभी से उनकी मॉम उन्हें काफी फैशनेबल बना रही हैं। आइए जानते हैं कैसे स्पेशल है तैमूर की लग्जरी लाइफ—
अभी तक सोशल मीडिया पर तैमूर की जितनी भी फोटो वायरल हुई हैं उनमें वो Gucci और Ralph Lauren (Polo Sports) के बेबी sneakers ही पहने हुए दिखे हैं। शायद आपको पता ना हो तो बता दें कि गुची के बेबी sneakers की कीमत 12 हजार रुपए और Ralph Lauren के बेबी sneakers की कीमत 5 हजार रुपए के आसपास होती है। इनके अलावा भी तैमूर के पास अन्य ब्रांड्स का भी अच्छा-खासा कलेक्शन है।
तैमूर की टी शर्ट 5 हजार रुपए और उनकी पैंट की कीमत करीब 10 हजार रुपए होती है। करीना के पास खुद भी कपड़ों का काफी अच्छा कलेक्शन है। इसलिए ऐसा ही कलेक्शन वो अपने तैमूर के लिए भी बना रही हैं। तैमूर के पास कुछ फ्रेंच ब्रांड के भी जूते हैं। जिनकी कीमत करीब 13 हजार रुपए है। इतनी तो किसी की स्टार्टिंग सेलरी ही होती है।
बॉलीवुड में अब तक लग्जरी लाइफ जीने में शाहरुख के बेटे अबराम खान सबसे आगे थे। लेकिन अब तैमूर ने अबराम को पीछे कर दिया है।
कपड़ों के मामले में ही नहीं, फॉरेन ट्रिप पर जाने में भी आगे हैं। इसलिए तो वे पापा सैफ अली खान और मॉम करीना कपूर खान के साथ एक foreign trip भी कर चुके हैं। अभी कुछ दिन पहले ही तैमूर अपनी पहली फॉरेन ट्रिप स्विट्जरलैंड से वापस आए हैं।
तैमूर का बाथ टब 30,000 रुपए से भी ज्यादा का है। तैमूर के इस बाथ टब की खासियत ये है कि तैमूर इसमें नहाने के साथ आराम भी कर सकता हैं। ये बाथ टब इतना comfortable है कि इसमें से उतरने के बाद दिनभर की थकान चुटकी में दूर हो सकती है। इसी तरह तैमूर के स्ट्रॉलर (stroller) की कीमत भी 30,000 रुपए से ज्यादा की है।
मखमली गद्दे में सोने की ख्वाहिश हर किसी को होती है लेकिन पूरी केवल कुछ की ही होती है। उन कुछ लोगों में से ही हैं तैमूर। तैमूर के सोने का Bed ही 4 से 5 लाख रुपए का है। तैमूर के रूम में इतनी महंगी लाइट्स लगी हैं, जितने में एक middle class फैमिली के महीने भर का राशन आ जाएगा।
तैमूर अपने Mom-Dad के साथ इतनी महंगी लगजरी कार में घूमता है जिसमें और स्टार किड्स कई सालों तक नहीं घूम पाते। इसके साथ ही तैमूर अपनी मासी करिश्मा और बुआ सोहा अली खान के साथ भी काफी मस्ती करते हैं।
खबर तो यहां तक है कि जिस तरह करीना के पास जूलरी का कलेक्शन है, उसी तरह वह बेटे तैमूर के लिए भी प्लॉनिंग कर रही हैं। अगर ऐसा वाकई है तो छोटे नवाब तैमूर वाकई सबसे लग्जरी लाइफ जी रहे हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।